logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_DIPAK D Hub CRICKETER
DIPAK D Hub CRICKETER
क्रिकेट क्लब बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, पोखरा चौक से 14 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार नरकटियागंज में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ शिकारपुर पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोखरा चौक के समीप छापेमारी कर 14 लीटर अवैध शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पोखरा चौक के पास झाड़ियों में अवैध शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस ने बिना देर किए इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में रखी एक प्लास्टिक की बाल्टी से 14 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में बरामद शराब का संबंध प्रकाश नगर निवासी प्रमोद चौधरी से सामने आया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकारपुर पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।
    1
    शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, पोखरा चौक से 14 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार
नरकटियागंज में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ शिकारपुर पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोखरा चौक के समीप छापेमारी कर 14 लीटर अवैध शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पोखरा चौक के पास झाड़ियों में अवैध शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस ने बिना देर किए इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में रखी एक प्लास्टिक की बाल्टी से 14 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया।
प्रारंभिक जांच में बरामद शराब का संबंध प्रकाश नगर निवासी प्रमोद चौधरी से सामने आया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकारपुर पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    57 min ago
  • श्रावण मास के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां। 30 July. सम्पूर्ण देश वासियों को श्रावण मास के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां। 30.07.2026.
    1
    श्रावण मास के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां।  30 July.
सम्पूर्ण देश वासियों को श्रावण मास के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां।  30.07.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by DIPAK D Hub CRICKETER
    1
    Post by DIPAK D Hub CRICKETER
    user_DIPAK D Hub CRICKETER
    DIPAK D Hub CRICKETER
    क्रिकेट क्लब बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, 10 किमी तक मिलेगी फ्री होम डिलीवरी मझौलिया के सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को दोपहर जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने प्रोपराइटर चंदा जायसवाल एवं राजेश जायसवाल को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। प्रोपराइटर चंदा जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप नंबर 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामान मंगा सकते हैं। उद्घाटन समारोह में डॉ. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नई दुकान खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है और अब उन्हें बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य तथा समयबद्ध होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ मिलेगा।
    1
    सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, 10 किमी तक मिलेगी फ्री होम डिलीवरी
मझौलिया के सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को दोपहर जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने प्रोपराइटर चंदा जायसवाल एवं राजेश जायसवाल को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की।
प्रोपराइटर चंदा जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप नंबर 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामान मंगा सकते हैं।
उद्घाटन समारोह में डॉ. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नई दुकान खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है और अब उन्हें बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य तथा समयबद्ध होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ मिलेगा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रोपराइटर को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की,दुकान के प्रोपराइटर चंदा जायसवाल पति राजेश जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप के माध्यम से 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामग्री मंगा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और समय पर सेवा का भरोसा दिलाया। उद्घाटन समारोह में डा. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नई दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें घरेलू सामान की खरीदारी के साथ-साथ होम डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।
    4
    सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा

सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रोपराइटर को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की,दुकान के प्रोपराइटर चंदा जायसवाल पति राजेश जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप के माध्यम से 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामग्री मंगा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और समय पर सेवा का भरोसा दिलाया।
उद्घाटन समारोह में डा. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नई दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें घरेलू सामान की खरीदारी के साथ-साथ होम डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • Another Indian cricketer Ajinkya Rahane has retired Watch
    1
    Another Indian cricketer Ajinkya Rahane has retired Watch
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • मुकेश हत्याकांड पर बेतिया में फूटा गुस्सा, न्याय की मांग को लेकर निकला कैंडल मार्च बेतिया में मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। विगत दिनों सिवान में मुकेश श्रीवास्तव की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में चित्रगुप्त समाज के लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च चित्रगुप्त मंदिर से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंचा, जहां सभी लोगों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ मुकेश श्रीवास्तव को भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए और हत्या के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय तथा उचित मुआवजा देने की मांग की। मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि मुकेश श्रीवास्तव की हत्या केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की पीड़ा है। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और उनके भरण-पोषण के लिए समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। चित्रगुप्त समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन पूरे बिहार में व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि समाज न्याय की इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।
    1
    मुकेश हत्याकांड पर बेतिया में फूटा गुस्सा, न्याय की मांग को लेकर निकला कैंडल मार्च
बेतिया में मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। विगत दिनों सिवान में मुकेश श्रीवास्तव की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में चित्रगुप्त समाज के लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कैंडल मार्च चित्रगुप्त मंदिर से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंचा, जहां सभी लोगों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ मुकेश श्रीवास्तव को भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए और हत्या के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय तथा उचित मुआवजा देने की मांग की।
मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि मुकेश श्रीवास्तव की हत्या केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की पीड़ा है। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और उनके भरण-पोषण के लिए समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
चित्रगुप्त समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन पूरे बिहार में व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि समाज न्याय की इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • मंगलपुर गंडक पर बनल क्षतिग्रस्त पुल के मरमती के लेके घंटोभर सड़क राहल बाधित
    1
    मंगलपुर गंडक पर बनल क्षतिग्रस्त पुल के मरमती के लेके घंटोभर सड़क राहल बाधित
    user_Triloki rai
    Triloki rai
    TV News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.