logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रोपराइटर को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की,दुकान के प्रोपराइटर चंदा जायसवाल पति राजेश जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप के माध्यम से 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामग्री मंगा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और समय पर सेवा का भरोसा दिलाया। उद्घाटन समारोह में डा. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नई दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें घरेलू सामान की खरीदारी के साथ-साथ होम डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।

11 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
11 hrs ago
0365760d-67e0-480c-ab52-e9000eec39ec

सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य

गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रोपराइटर को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की,दुकान के प्रोपराइटर चंदा जायसवाल पति राजेश जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर

के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप के माध्यम से 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामग्री मंगा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और समय पर सेवा का भरोसा दिलाया। उद्घाटन समारोह में डा. राकेश कुमार,

सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नई दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें घरेलू सामान की खरीदारी के साथ-साथ होम डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • शराब के खिलाफ बैरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार अभियुक्त गिरफ्तार बैरिया थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड संख्या 365/26 के नामजद अभियुक्त अशोक चौधरी को बगही मुसहर टोली में छापेमारी कर दबोच लिया। बुधवार के दोपहर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अशोक चौधरी के खिलाफ शराब से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज थी और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके संभावित ठिकाने पर छापा मारा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और इससे जुड़े फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों और कानून तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।
    1
    शराब के खिलाफ बैरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार अभियुक्त गिरफ्तार


बैरिया थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड संख्या 365/26 के नामजद अभियुक्त अशोक चौधरी को बगही मुसहर टोली में छापेमारी कर दबोच लिया। बुधवार के दोपहर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अशोक चौधरी के खिलाफ शराब से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज थी और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके संभावित ठिकाने पर छापा मारा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और इससे जुड़े फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों और कानून तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    18 hrs ago
  • स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड
    1
    स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड
स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • Barish ne garmi se rahat dilai.Kheton ki sinchai ke liye kisan the pareshan.
    1
    Barish ne garmi se rahat dilai.Kheton ki sinchai ke liye kisan the pareshan.
    user_KRISHNA PRASAD KUSHWAHA
    KRISHNA PRASAD KUSHWAHA
    Teacher पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Another Indian cricketer Ajinkya Rahane has retired Watch
    1
    Another Indian cricketer Ajinkya Rahane has retired Watch
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • PK की फटकार से थाने में मचा हड़कंप! SHO को लगाई कड़ी फटकार, अब 5 हजार लोगों के थाने घेराव की चेतावनी"
    1
    PK की फटकार से थाने में मचा हड़कंप! SHO को लगाई कड़ी फटकार, अब 5 हजार लोगों के थाने घेराव की चेतावनी"
    user_News Bihar jharkhand
    News Bihar jharkhand
    Court reporter कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • हथुआ अनुमंडलीय सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक आयोजित DCLR, SDPO सहित अन्य पदाधिकारी हुए शामिल हथुआ में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर हथुआ अनुमंडलीय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप समाहर्ता भूमि सुधार वसीम अकरम ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों, ध्वजारोहण कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। वही निर्वाची पदाधिकारी शशि प्रकाश ने कहा कि समारोह गरिमापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही समारोह स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
    1
    हथुआ अनुमंडलीय सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक आयोजित DCLR, SDPO सहित अन्य पदाधिकारी हुए शामिल 

हथुआ में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर  हथुआ अनुमंडलीय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप समाहर्ता भूमि सुधार वसीम अकरम ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,  पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों, ध्वजारोहण कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। वही निर्वाची पदाधिकारी शशि प्रकाश ने कहा कि समारोह गरिमापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही समारोह स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    10 hrs ago
  • श्रीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार श्रीनगर थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सिंगही गांव में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 83 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और फरार धंधेबाज की पहचान की जा रही है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    1
    श्रीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
श्रीनगर थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सिंगही गांव में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 83 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और फरार धंधेबाज की पहचान की जा रही है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    19 hrs ago
  • गौ तस्करी के खिलाफ सुखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गौवंश बरामद, 15 पिकअप जब्त सुखपुरा (बलिया)। जनपद में गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुखपुरा पुलिस ने बुधवार सुबह व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 11 गौवंश बरामद किए, 15 पिकअप वाहनों को कब्जे में लिया तथा 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई। जिन वाहनों पर गौवंश के अवैध परिवहन की आशंका मिली, उन्हें रोककर कब्जे में लिया गया। बरामद गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कुछ वाहन स्वामियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उनके वाहन गौ तस्करी में शामिल नहीं थे, फिर भी उन्हें जब्त कर लिया गया। कुछ वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त तथ्य स्पष्ट किए उनके वाहनों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को राहत देने की मांग की है। इस संबंध में सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों या वाहनों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यदि जांच में कोई व्यक्ति या वाहन निर्दोष पाया जाता है, तो उसके संबंध में भी नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जनपद में गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। रिपोर्ट: नवीन सिंह, ब्यूरो चीफ, बलिया।
    1
    गौ तस्करी के खिलाफ सुखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गौवंश बरामद, 15 पिकअप जब्त
सुखपुरा (बलिया)। जनपद में गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुखपुरा पुलिस ने बुधवार सुबह व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 11 गौवंश बरामद किए, 15 पिकअप वाहनों को कब्जे में लिया तथा 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल रहा।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई। जिन वाहनों पर गौवंश के अवैध परिवहन की आशंका मिली, उन्हें रोककर कब्जे में लिया गया। बरामद गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।
हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कुछ वाहन स्वामियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उनके वाहन गौ तस्करी में शामिल नहीं थे, फिर भी उन्हें जब्त कर लिया गया। कुछ वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त तथ्य स्पष्ट किए उनके वाहनों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को राहत देने की मांग की है।
इस संबंध में सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों या वाहनों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यदि जांच में कोई व्यक्ति या वाहन निर्दोष पाया जाता है, तो उसके संबंध में भी नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि जनपद में गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
रिपोर्ट: नवीन सिंह, ब्यूरो चीफ, बलिया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • रामनगर में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल में मचा बवाल; परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप बगहा के रामनगर में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार गोवर्धना थाना क्षेत्र के पथरी गांव निवासी धनु चौधरी अपनी पत्नी मिनकी देवी को प्रसव के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हंगामे की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जानकारी जुटाते हुए कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजन अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    रामनगर में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल में मचा बवाल; परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
बगहा के रामनगर में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार गोवर्धना थाना क्षेत्र के पथरी गांव निवासी धनु चौधरी अपनी पत्नी मिनकी देवी को प्रसव के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हंगामे की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जानकारी जुटाते हुए कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजन अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.