श्रीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार श्रीनगर थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सिंगही गांव में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 83 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और फरार धंधेबाज की पहचान की जा रही है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
श्रीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार श्रीनगर थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सिंगही गांव में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 83 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और फरार धंधेबाज की पहचान की जा रही है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
- शराब के खिलाफ बैरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार अभियुक्त गिरफ्तार बैरिया थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड संख्या 365/26 के नामजद अभियुक्त अशोक चौधरी को बगही मुसहर टोली में छापेमारी कर दबोच लिया। बुधवार के दोपहर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अशोक चौधरी के खिलाफ शराब से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज थी और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके संभावित ठिकाने पर छापा मारा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और इससे जुड़े फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों और कानून तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।1
- स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड1
- पंसस की बैठक में छाया परिमार्जन व घटिया राशन आपूर्ति का मुद्दा समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रतिनिधियों ने किया आंदोलन करने का आहवान नौतन, प्रखंड के कृषि भवन के सभागार में प्रमुख कृष्ण देव चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को पंसस की बैठक आयोजित की गई. बैठक की कार्रवाई शुरू करते हुए बीडिओ गिरधारी लाल ने आगत सदस्यों को स्वागत करते हुए अपील किया कि शांति पूर्वक अपने अपने क्षेत्र की समस्या रखेंगे. सदन शुरू होतें ही अंचल द्वारा परिमार्जन का काम नहीं करने तथा आपूर्ति विभाग द्वारा घटिया चावल डीलरों को देने का मुद्दा सुर्खियों में छाया रहा. बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुपलाल यादव ने सदन में कहा कि अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विवश होकर सड़क पर उतार आंदोलन किया जाएगा. मुखिया अफरोज नैयर, राजेन्द्र सिंह ने आंगनबाड़ी भवन और विवाह भवन बनाने के लिए अबतक एनओसी अभी तक नहीं दिया गया है. सदन में ज्यादातर अंचल कार्यालय से जुड़े सबसे बड़ी समस्या आयीं. मुसहर समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में समस्या आ रही है. सदन में पंसस सदस्य राकेश वर्मा ने अंचल की समस्या समाधान करने के लिए प्रमुख कृष्ण देव चौधरी से कमिटी बनाने पर जोर दिया. साथ ही कई सदस्यों ने खाद की किल्लत का सवाल खड़ा किया. मौके पर उप प्रमुख अपसर हुसैन, आरओ अरूण कुमार, बीपीआरओ राजन कुमार, पीओ मनीष कुमार, बीएओ नेहा राज, बीईओ रेयाज अहमद,थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान, एम ओ प्रदीप कुमार, एजीएम सुरेन्द्र प्रसाद, पशुपालन पदाधिकारी कूलदीप कुमार, आवाज़ पर्वेक्षक मनोज कुमार, सीडिपीओ संध्या कुमारी, समन्वयक पूनम कुमारी, मुखिया राज हरण, बसंत साह, कौशल्या देवी, लालबाबु मिश्र, सुभासनी देवी, संत कुमार यादव, पंसस उषा देवी, नजमा खातून, नेहा खातून, शबाना खातून, योगेन्द्र यादव, रंजन यादव, अलख देव राम, बबलू राम,रूपेश सिंह, असलम अंसारी, आदि मौजूद रहे1
- How Sanju Samsung distinguished himself from other cricketers #SanjuSamson #TeamIndia #WorldCup2026 How Sanju Samsung distinguished himself from other cricketers #SanjuSamson #TeamIndia #WorldCup20261
- #Parliament #Sansad #BJP #AkhileshYadav #LokSabha #ParliamentSession #IndianPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #NewsUpdate #MonsoonSession #KSRBiharNews #IndiaNews #HindiNews #PoliticsUpdate1
- श्रीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार श्रीनगर थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सिंगही गांव में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 83 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और फरार धंधेबाज की पहचान की जा रही है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- गौ तस्करी के खिलाफ सुखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गौवंश बरामद, 15 पिकअप जब्त सुखपुरा (बलिया)। जनपद में गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुखपुरा पुलिस ने बुधवार सुबह व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 11 गौवंश बरामद किए, 15 पिकअप वाहनों को कब्जे में लिया तथा 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई। जिन वाहनों पर गौवंश के अवैध परिवहन की आशंका मिली, उन्हें रोककर कब्जे में लिया गया। बरामद गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कुछ वाहन स्वामियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उनके वाहन गौ तस्करी में शामिल नहीं थे, फिर भी उन्हें जब्त कर लिया गया। कुछ वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त तथ्य स्पष्ट किए उनके वाहनों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को राहत देने की मांग की है। इस संबंध में सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों या वाहनों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यदि जांच में कोई व्यक्ति या वाहन निर्दोष पाया जाता है, तो उसके संबंध में भी नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जनपद में गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। रिपोर्ट: नवीन सिंह, ब्यूरो चीफ, बलिया।1
- सुगौली पुलिस ने विभिन्न मामलों में तीन लोगों को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।1