Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड
A9Bharat News
स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड
More news from बिहार and nearby areas
- तालाब में मगरमच्छ दिखते ही मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ा रामनगर के धानरपा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब के किनारे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों ने बिना देर किए इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ अक्सर नहरों और तालाबों के रास्ते रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे समय में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने अपील की कि यदि कहीं भी मगरमच्छ या कोई अन्य जंगली जीव दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें और उसे पकड़ने या उसके करीब जाने की कोशिश बिल्कुल न करें। सफल रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास गंडक नदी में छोड़ दिया। समय रहते की गई कार्रवाई और ग्रामीणों के सहयोग से एक संभावित हादला टल गया, जिससे पूरे इलाके में वन विभाग की तत्परता की सराहना की जा रही है।1
- स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड1
- पंसस की बैठक में छाया परिमार्जन व घटिया राशन आपूर्ति का मुद्दा समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रतिनिधियों ने किया आंदोलन करने का आहवान नौतन, प्रखंड के कृषि भवन के सभागार में प्रमुख कृष्ण देव चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को पंसस की बैठक आयोजित की गई. बैठक की कार्रवाई शुरू करते हुए बीडिओ गिरधारी लाल ने आगत सदस्यों को स्वागत करते हुए अपील किया कि शांति पूर्वक अपने अपने क्षेत्र की समस्या रखेंगे. सदन शुरू होतें ही अंचल द्वारा परिमार्जन का काम नहीं करने तथा आपूर्ति विभाग द्वारा घटिया चावल डीलरों को देने का मुद्दा सुर्खियों में छाया रहा. बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुपलाल यादव ने सदन में कहा कि अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विवश होकर सड़क पर उतार आंदोलन किया जाएगा. मुखिया अफरोज नैयर, राजेन्द्र सिंह ने आंगनबाड़ी भवन और विवाह भवन बनाने के लिए अबतक एनओसी अभी तक नहीं दिया गया है. सदन में ज्यादातर अंचल कार्यालय से जुड़े सबसे बड़ी समस्या आयीं. मुसहर समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में समस्या आ रही है. सदन में पंसस सदस्य राकेश वर्मा ने अंचल की समस्या समाधान करने के लिए प्रमुख कृष्ण देव चौधरी से कमिटी बनाने पर जोर दिया. साथ ही कई सदस्यों ने खाद की किल्लत का सवाल खड़ा किया. मौके पर उप प्रमुख अपसर हुसैन, आरओ अरूण कुमार, बीपीआरओ राजन कुमार, पीओ मनीष कुमार, बीएओ नेहा राज, बीईओ रेयाज अहमद,थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान, एम ओ प्रदीप कुमार, एजीएम सुरेन्द्र प्रसाद, पशुपालन पदाधिकारी कूलदीप कुमार, आवाज़ पर्वेक्षक मनोज कुमार, सीडिपीओ संध्या कुमारी, समन्वयक पूनम कुमारी, मुखिया राज हरण, बसंत साह, कौशल्या देवी, लालबाबु मिश्र, सुभासनी देवी, संत कुमार यादव, पंसस उषा देवी, नजमा खातून, नेहा खातून, शबाना खातून, योगेन्द्र यादव, रंजन यादव, अलख देव राम, बबलू राम,रूपेश सिंह, असलम अंसारी, आदि मौजूद रहे1
- How Sanju Samsung distinguished himself from other cricketers #SanjuSamson #TeamIndia #WorldCup2026 How Sanju Samsung distinguished himself from other cricketers #SanjuSamson #TeamIndia #WorldCup20261
- #Parliament #Sansad #BJP #AkhileshYadav #LokSabha #ParliamentSession #IndianPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #NewsUpdate #MonsoonSession #KSRBiharNews #IndiaNews #HindiNews #PoliticsUpdate1
- भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, छह नेपाली तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में खाद्य सामग्री व छह बाइक जब्त नरकटियागंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मुहिम लगातार रंग ला रही है। 44वीं वाहिनी SSB नरकटियागंज के 'सी' समवाय पचरौता की टीम ने बुधवार को विशेष गश्ती अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ, खाद्य तेल और छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद सामान को भारत से नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या-429 से लगभग 2.6 किलोमीटर भारतीय सीमा के अंदर SSB के उपनिरीक्षक (सामान्य) रवि कुमार अपनी टीम के साथ विशेष गश्त पर थे। इसी दौरान छह मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध लोग सीमा क्षेत्र की ओर जाते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो मोटरसाइकिलों पर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और अन्य सामान लदा मिला। बरामद सामान में 650 किलोग्राम चीनी, 46.80 किलोग्राम चाऊमिन, 1.5 लीटर की 105 बोतल माउंटेन डीयू कोक, 72 कैन रेड बुल, पालक पनीर, चीकू, मोमो एवं पटियाला ब्रांड के चिप्स, रिपुराज और स्टार ब्रांड का चावल, बेस्ट चॉइस रिफाइंड तेल तथा कोल्हू ब्रांड सरसों तेल सहित अन्य सामग्री शामिल है। पूछताछ में पता चला कि यह पूरा सामान भारत से नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी, जिससे तस्कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोमन सपकोटा, सीसी उप्रेती, जारी, संजय गोले, बाल बहादुर शेरेष्ठा तथा फुरबा स्यनाग्दन के रूप में हुई है। सभी नेपाल के परसा जिले के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई के बाद सभी छह आरोपियों, जब्त छह मोटरसाइकिलों तथा बरामद सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, बेतिया के हवाले कर दिया गया। सीमा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने SSB की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बल की लगातार सतर्क निगरानी और नियमित गश्त के कारण सीमा पार होने वाली अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि SSB की सक्रियता से तस्करी में शामिल लोगों में खलबली मची हुई है और सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।1
- गौ तस्करी के खिलाफ सुखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गौवंश बरामद, 15 पिकअप जब्त सुखपुरा (बलिया)। जनपद में गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुखपुरा पुलिस ने बुधवार सुबह व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 11 गौवंश बरामद किए, 15 पिकअप वाहनों को कब्जे में लिया तथा 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई। जिन वाहनों पर गौवंश के अवैध परिवहन की आशंका मिली, उन्हें रोककर कब्जे में लिया गया। बरामद गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कुछ वाहन स्वामियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उनके वाहन गौ तस्करी में शामिल नहीं थे, फिर भी उन्हें जब्त कर लिया गया। कुछ वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त तथ्य स्पष्ट किए उनके वाहनों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को राहत देने की मांग की है। इस संबंध में सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों या वाहनों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यदि जांच में कोई व्यक्ति या वाहन निर्दोष पाया जाता है, तो उसके संबंध में भी नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जनपद में गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। रिपोर्ट: नवीन सिंह, ब्यूरो चीफ, बलिया।1
- हथुआ: विदेश की कमाई वापस मांगने पर ननिहाल वालों ने किया प्रताड़ित, आहत युवक ने की आत्महत्या; 4 पर FIR गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के बरवा कपरपुरा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने रिश्तों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के पिता ने हथुआ थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनका बेटा अपने ही ननिहाल में लगातार प्रताड़ना का शिकार हुआ, जिसके कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पिता ने मामा, मामी और उनके दो बेटों पर प्रताड़ित करने, पैसे नहीं लौटाने तथा इलाज नहीं कराने का गंभीर आरोप लगाया है। फुलवरिया थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर निवासी नरेश महतो ने अपने आवेदन में बताया है कि उनका करीब 18 वर्षीय पुत्र रामबाबू महतो पिछले लगभग 18 वर्षों से अपने ननिहाल बरवा कपरपुरा गांव में रह रहा था। वह बीते चार वर्षों से विदेश में काम कर रहा था और अपनी मेहनत की कमाई अपने मामा के परिवार को देता रहा। करीब ढाई माह पहले वह विदेश से छुट्टी पर घर लौटा था और दोबारा विदेश जाने की तैयारी कर रहा था।1
- सुगौली पुलिस ने विभिन्न मामलों में तीन लोगों को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।1