logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, छह नेपाली तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में खाद्य सामग्री व छह बाइक जब्त नरकटियागंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मुहिम लगातार रंग ला रही है। 44वीं वाहिनी SSB नरकटियागंज के 'सी' समवाय पचरौता की टीम ने बुधवार को विशेष गश्ती अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ, खाद्य तेल और छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद सामान को भारत से नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या-429 से लगभग 2.6 किलोमीटर भारतीय सीमा के अंदर SSB के उपनिरीक्षक (सामान्य) रवि कुमार अपनी टीम के साथ विशेष गश्त पर थे। इसी दौरान छह मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध लोग सीमा क्षेत्र की ओर जाते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो मोटरसाइकिलों पर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और अन्य सामान लदा मिला। बरामद सामान में 650 किलोग्राम चीनी, 46.80 किलोग्राम चाऊमिन, 1.5 लीटर की 105 बोतल माउंटेन डीयू कोक, 72 कैन रेड बुल, पालक पनीर, चीकू, मोमो एवं पटियाला ब्रांड के चिप्स, रिपुराज और स्टार ब्रांड का चावल, बेस्ट चॉइस रिफाइंड तेल तथा कोल्हू ब्रांड सरसों तेल सहित अन्य सामग्री शामिल है। पूछताछ में पता चला कि यह पूरा सामान भारत से नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी, जिससे तस्कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोमन सपकोटा, सीसी उप्रेती, जारी, संजय गोले, बाल बहादुर शेरेष्ठा तथा फुरबा स्यनाग्दन के रूप में हुई है। सभी नेपाल के परसा जिले के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई के बाद सभी छह आरोपियों, जब्त छह मोटरसाइकिलों तथा बरामद सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, बेतिया के हवाले कर दिया गया। सीमा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने SSB की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बल की लगातार सतर्क निगरानी और नियमित गश्त के कारण सीमा पार होने वाली अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि SSB की सक्रियता से तस्करी में शामिल लोगों में खलबली मची हुई है और सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।

3 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, छह नेपाली तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में खाद्य सामग्री व छह बाइक जब्त नरकटियागंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मुहिम लगातार रंग ला रही है। 44वीं वाहिनी SSB नरकटियागंज के 'सी' समवाय पचरौता की टीम ने बुधवार को विशेष गश्ती अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ, खाद्य तेल और छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद सामान को भारत से नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या-429 से लगभग 2.6 किलोमीटर भारतीय सीमा के अंदर SSB के उपनिरीक्षक (सामान्य) रवि कुमार अपनी टीम के साथ विशेष गश्त पर थे। इसी दौरान छह मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध लोग सीमा क्षेत्र की ओर जाते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो मोटरसाइकिलों पर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और अन्य सामान लदा मिला। बरामद सामान में 650 किलोग्राम चीनी, 46.80 किलोग्राम चाऊमिन, 1.5 लीटर की 105 बोतल माउंटेन डीयू कोक, 72 कैन रेड बुल, पालक पनीर, चीकू, मोमो एवं पटियाला ब्रांड के चिप्स, रिपुराज और स्टार ब्रांड का चावल, बेस्ट चॉइस रिफाइंड तेल तथा कोल्हू ब्रांड सरसों तेल सहित अन्य सामग्री शामिल है। पूछताछ में पता चला कि यह पूरा सामान भारत से नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी, जिससे तस्कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोमन सपकोटा, सीसी उप्रेती, जारी, संजय गोले, बाल बहादुर शेरेष्ठा तथा फुरबा स्यनाग्दन के रूप में हुई है। सभी नेपाल के परसा जिले के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई के बाद सभी छह आरोपियों, जब्त छह मोटरसाइकिलों तथा बरामद सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, बेतिया के हवाले कर दिया गया। सीमा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने SSB की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बल की लगातार सतर्क निगरानी और नियमित गश्त के कारण सीमा पार होने वाली अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि SSB की सक्रियता से तस्करी में शामिल लोगों में खलबली मची हुई है और सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरिया थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड संख्या 365/26 के नामजद अभियुक्त अशोक चौधरी को बगही मुसहर टोली में छापेमारी कर दबोच लिया। बुधवार के दोपहर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अशोक चौधरी के खिलाफ शराब से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज थी और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके संभावित ठिकाने पर छापा मारा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और इससे जुड़े फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों और कानून तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।
    1
    शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 
बैरिया थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड संख्या 365/26 के नामजद अभियुक्त अशोक चौधरी को बगही मुसहर टोली में छापेमारी कर दबोच लिया। बुधवार के दोपहर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अशोक चौधरी के खिलाफ शराब से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज थी और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके संभावित ठिकाने पर छापा मारा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और इससे जुड़े फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों और कानून तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • Post by DIPAK D Hub CRICKETER
    1
    Post by DIPAK D Hub CRICKETER
    user_DIPAK D Hub CRICKETER
    DIPAK D Hub CRICKETER
    क्रिकेट क्लब बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां। 29.07.2026. समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां। 29.07.2026.
    1
    गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां।                    29.07.2026.
समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां।  29.07.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार बंद के दौरान बीडीओ पर हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रतीकात्मक विरोध ।। बिहार बंद के दौरान दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। इस संबंध में मझौलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार बंद के दौरान छपरा सदर एवं रिविलगंज में प्रतिनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से प्रशासनिक अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सरकारी अधिकारियों के मनोबल को प्रभावित करती हैं। इसलिए आवश्यक है कि विधि-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा बल, सुरक्षा उपकरण तथा आवश्यक संसाधनों के साथ ही घटनास्थल पर भेजा जाए, ताकि वे निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने इस गंभीर घटना को लेकर मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, विभागीय सचिव एवं मुख्य सचिव को पत्र भेजकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रतीकात्मक विरोध के तहत जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और सरकार से अधिकारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने पर ही वे पूरी निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ जनहित के कार्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।
    3
    बिहार बंद के दौरान बीडीओ पर हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रतीकात्मक विरोध ।।

बिहार बंद के दौरान दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। इस संबंध में मझौलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार बंद के दौरान छपरा सदर एवं रिविलगंज में प्रतिनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से प्रशासनिक अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सरकारी अधिकारियों के मनोबल को प्रभावित करती हैं। इसलिए आवश्यक है कि विधि-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा बल, सुरक्षा उपकरण तथा आवश्यक संसाधनों के साथ ही घटनास्थल पर भेजा जाए, ताकि वे निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने इस गंभीर घटना को लेकर मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, विभागीय सचिव एवं मुख्य सचिव को पत्र भेजकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रतीकात्मक विरोध के तहत जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और सरकार से अधिकारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने पर ही वे पूरी निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ जनहित के कार्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • Ravindra Jadeja to return for India-Sri Lanka Test series soon #ravindrajadeja #TeamIndia #INDvsENG
    1
    Ravindra Jadeja to return for India-Sri Lanka Test series soon #ravindrajadeja #TeamIndia #INDvsENG
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • अनुमंडल अस्पताल के पास झोलाछाप के क्लीनिक में नवजात की मौत, क्लीनिक सील — दलालों के जाल में फंसे परिजन, डॉक्टर फरार, दवाएं जब्त नरकटियागंज में अनुमंडल अस्पताल से महज 50 कदम की दूरी पर वर्मा चौक स्थित अवैध रूप से संचालित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रसूता खुशबू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पहले अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया था। इसी बीच अस्पताल के आसपास सक्रिय दलालों ने परिजनों को बहला-फुसलाकर अस्पताल से बाहर निकाल लिया और वर्मा चौक स्थित अवैध निजी क्लीनिक में भर्ती करा दिया। आरोप है कि प्रसव के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कथित झोलाछाप डॉक्टर छोटेलाल प्रसाद क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसूता को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया और वहां से तीन कार्टन दवाएं जब्त कीं। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। यह घटना एक बार फिर अनुमंडल अस्पताल के आसपास सक्रिय झोलाछाप डॉक्टरों और दलालों के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। परिजनों ने दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। अब सभी की निगाहें स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की जांच पर टिकी हैं कि इस पूरे नेटवर्क पर कितनी प्रभावी कार्रवाई होती है।
    1
    अनुमंडल अस्पताल के पास झोलाछाप के क्लीनिक में नवजात की मौत, क्लीनिक सील — दलालों के जाल में फंसे परिजन, डॉक्टर फरार, दवाएं जब्त
नरकटियागंज में अनुमंडल अस्पताल से महज 50 कदम की दूरी पर वर्मा चौक स्थित अवैध रूप से संचालित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, प्रसूता खुशबू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पहले अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया था। इसी बीच अस्पताल के आसपास सक्रिय दलालों ने परिजनों को बहला-फुसलाकर अस्पताल से बाहर निकाल लिया और वर्मा चौक स्थित अवैध निजी क्लीनिक में भर्ती करा दिया। आरोप है कि प्रसव के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कथित झोलाछाप डॉक्टर छोटेलाल प्रसाद क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसूता को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया और वहां से तीन कार्टन दवाएं जब्त कीं। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
यह घटना एक बार फिर अनुमंडल अस्पताल के आसपास सक्रिय झोलाछाप डॉक्टरों और दलालों के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। परिजनों ने दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। अब सभी की निगाहें स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की जांच पर टिकी हैं कि इस पूरे नेटवर्क पर कितनी प्रभावी कार्रवाई होती है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.