Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ravindra Jadeja to return for India-Sri Lanka Test series soon #ravindrajadeja #TeamIndia #INDvsENG
Chandan Cricket Hub
Ravindra Jadeja to return for India-Sri Lanka Test series soon #ravindrajadeja #TeamIndia #INDvsENG
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- शराब के खिलाफ बैरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार अभियुक्त गिरफ्तार बैरिया थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड संख्या 365/26 के नामजद अभियुक्त अशोक चौधरी को बगही मुसहर टोली में छापेमारी कर दबोच लिया। बुधवार के दोपहर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अशोक चौधरी के खिलाफ शराब से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज थी और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके संभावित ठिकाने पर छापा मारा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और इससे जुड़े फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों और कानून तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।1
- स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड स्पोर्ट्स स्पेक्ट्रम शोरूम का हुआ उद्घाटन, अब बेतिया में मिलेंगे विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स ब्रांड1
- फाजिलनगर में ओवरब्रिज निर्माण के चलते लगभग एक घंटे से लगा भयंकर जाम।1
- बिहार बंद के दौरान बीडीओ पर हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रतीकात्मक विरोध ।। बिहार बंद के दौरान दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। इस संबंध में मझौलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार बंद के दौरान छपरा सदर एवं रिविलगंज में प्रतिनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से प्रशासनिक अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सरकारी अधिकारियों के मनोबल को प्रभावित करती हैं। इसलिए आवश्यक है कि विधि-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा बल, सुरक्षा उपकरण तथा आवश्यक संसाधनों के साथ ही घटनास्थल पर भेजा जाए, ताकि वे निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने इस गंभीर घटना को लेकर मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, विभागीय सचिव एवं मुख्य सचिव को पत्र भेजकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रतीकात्मक विरोध के तहत जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और सरकार से अधिकारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने पर ही वे पूरी निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ जनहित के कार्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।3
- श्रीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार श्रीनगर थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सिंगही गांव में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 83 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और फरार धंधेबाज की पहचान की जा रही है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- गौ तस्करी के खिलाफ सुखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गौवंश बरामद, 15 पिकअप जब्त सुखपुरा (बलिया)। जनपद में गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुखपुरा पुलिस ने बुधवार सुबह व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 11 गौवंश बरामद किए, 15 पिकअप वाहनों को कब्जे में लिया तथा 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई। जिन वाहनों पर गौवंश के अवैध परिवहन की आशंका मिली, उन्हें रोककर कब्जे में लिया गया। बरामद गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कुछ वाहन स्वामियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उनके वाहन गौ तस्करी में शामिल नहीं थे, फिर भी उन्हें जब्त कर लिया गया। कुछ वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त तथ्य स्पष्ट किए उनके वाहनों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को राहत देने की मांग की है। इस संबंध में सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों या वाहनों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यदि जांच में कोई व्यक्ति या वाहन निर्दोष पाया जाता है, तो उसके संबंध में भी नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जनपद में गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। रिपोर्ट: नवीन सिंह, ब्यूरो चीफ, बलिया।1
- आधी रात ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग से मचा हड़कंप, घर-दुकान तक पहुंचीं लपटें, दमकल ने पाया काबू बेतिया शहर के इलम राम चौक स्थित बिजली आपूर्ति ट्रांसफॉर्मर में गुरुवार देर रात करीब एक बजे अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर से उठीं तेज लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित एक घर के दरवाजे तथा एक दुकान के छज्जे को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावह लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के कई घरों और दुकानों को संभावित नुकसान से बचा लिया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही और लोग देर रात तक घटनास्थल पर जुटे रहे।1