स्वतंत्रता दिवस पर परशुरामपुरी रामलीला मैदान में गूंजा सामूहिक राष्ट्रगान परशुरामपुरी जलालाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान में अधिवक्ता प्रभाकर पाठक के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों, युवाओं, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम मंदिर के महंत श्री सत्यदेव पांडेय जी ने किया शुरुआत देश भक्ति गीतों के साथ हुई। जैसे ही मैदान में राष्ट्रगान की धुन गूंजी, उपस्थित सभी लोग सम्मानपूर्वक खड़े हो गए और एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष भी किए। कार्यक्रम के आयोजक प्रभाकर पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। सामूहिक राष्ट्रगान जैसे आयोजनों से लोगों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। रामलीला मैदान में आयोजित इस सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप मिश्रा अमित सिंह श्याम बाबू सिंह मनमोहन द्विवेदी गोपाल नीरज मिश्रा भूपेंद्र सिंह भन्नू संजीव गुप्ता सर्वेश पाठक उर्फ गुड्डू पाठक रामू अग्निहोत्री विनोद चंद्र शर्मा मुनिराज सिंह सौरभ कुशवाहा हर्षित द्विवेदी आलोक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अरुण अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक प्रभाकर पाठक ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर परशुरामपुरी रामलीला मैदान में गूंजा सामूहिक राष्ट्रगान परशुरामपुरी जलालाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान में अधिवक्ता प्रभाकर पाठक के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों, युवाओं, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम मंदिर के महंत श्री सत्यदेव पांडेय जी ने किया शुरुआत देश भक्ति गीतों के साथ हुई। जैसे ही मैदान में राष्ट्रगान की धुन गूंजी, उपस्थित सभी लोग सम्मानपूर्वक खड़े हो गए और एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष भी किए। कार्यक्रम के आयोजक प्रभाकर पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। सामूहिक राष्ट्रगान जैसे आयोजनों से लोगों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। रामलीला मैदान में आयोजित इस सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप मिश्रा अमित सिंह श्याम बाबू सिंह मनमोहन द्विवेदी गोपाल नीरज मिश्रा भूपेंद्र सिंह भन्नू संजीव गुप्ता सर्वेश पाठक उर्फ गुड्डू पाठक रामू अग्निहोत्री विनोद चंद्र शर्मा मुनिराज सिंह सौरभ कुशवाहा हर्षित द्विवेदी आलोक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अरुण अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक प्रभाकर पाठक ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
- स्वतंत्रता दिवस पर परशुरामपुरी रामलीला मैदान में गूंजा सामूहिक राष्ट्रगान परशुरामपुरी जलालाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान में अधिवक्ता प्रभाकर पाठक के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों, युवाओं, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम मंदिर के महंत श्री सत्यदेव पांडेय जी ने किया शुरुआत देश भक्ति गीतों के साथ हुई। जैसे ही मैदान में राष्ट्रगान की धुन गूंजी, उपस्थित सभी लोग सम्मानपूर्वक खड़े हो गए और एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष भी किए। कार्यक्रम के आयोजक प्रभाकर पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। सामूहिक राष्ट्रगान जैसे आयोजनों से लोगों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। रामलीला मैदान में आयोजित इस सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप मिश्रा अमित सिंह श्याम बाबू सिंह मनमोहन द्विवेदी गोपाल नीरज मिश्रा भूपेंद्र सिंह भन्नू संजीव गुप्ता सर्वेश पाठक उर्फ गुड्डू पाठक रामू अग्निहोत्री विनोद चंद्र शर्मा मुनिराज सिंह सौरभ कुशवाहा हर्षित द्विवेदी आलोक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अरुण अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक प्रभाकर पाठक ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।1
- ऋचा गिरि (जिला कोषाध्यक्ष माहिला मोर्चा भाजपा, शाहजहांपुर)1
- श्री बृजराज सिंह इंटर कॉलेज अनंगपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के रंग में रंगा विद्यालय परिसर श्री बृजराज सिंह इंटर कॉलेज अनंगपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के रंग में रंगा विद्यालय परिसर पचदेवरा,हरदोई।क्षेत्र के अनंगपुर चौराहा स्थित श्री बृजराज सिंह इंटर कॉलेज अनंगपुर, विकासखंड भरखनी, जनपद हरदोई में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामवीर सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। तिरंगा फहराते ही पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर मौजूद लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रहित का संकल्प विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। विद्यार्थियों को पूरी लगन से शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक बनकर ही हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत का निर्माण कर सकते हैं। प्रबंधक सोमेन्द्र सिंह स्वामी ने दी शुभकामनाएं विद्यालय के प्रबंधक सोमेन्द्र सिंह स्वामी ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए और देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों और देशभक्ति से जुड़े संदेशों से सजाया गया था। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- विद्यासागर यादव के नेतृत्व में शाहाबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे विद्यासागर यादव के नेतृत्व में शाहाबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे शाहाबाद। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाहाबाद में भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव एवं युवा जिला अध्यक्ष शीशपाल सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा शाहाबाद राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर जिला महासचिव प्रमुख एवं IT सेल कृष्ण मोहन बाजपेयी, जिला मंत्री सत्यदेव पांडेय, जिला सचिव मोइन खान एवं ब्लॉक महासचिव अमन पाठक सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया तथा वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल संपर्क : 96518680653
- जैन हॉस्पिटल नर्सिंग होम में महिला की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप काटा हंगामा सरकारी मेडिकल कॉलेज से चल रहा है जैन हॉस्पिटल प्राइवेट नर्सिंग होम मे डिलीवरी वाला बड़ा खेल सरकारी अस्पताल से इमरजेंसी बात कर रेफर कर दिए जाते हैं जैन अस्पताल में मोती कमीशन पर होता है बड़ा खेल क्योंकि जैन हॉस्पिटल स्वामी के पुत्र मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है इसीलिए यह बड़ा सिंडिकेट चल रहा है शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज स्थित डॉ एस के जैन डॉ अमिता जैन के नर्सिंग होम (जैन हॉस्पिटल) में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने और उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहाँ की देववती सुबह तक बिल्कुल सही थीं थोड़ी देर बाद उन्होंने खाना भी खाया था। परिजनों का कहना है कि वह हंस-बोल रही थीं। तभी नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी जैसे ही नर्स डाक्टर को बुलाने के लिए गई इतनी देर मे उनकी मौत हो गई। मरीज को मृतक देख परिजनों में आक्रोश फैल गया। और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे मामले में पड़ता है डॉक्टर स्क जैन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं अब देखना यह होगा की डॉक्टर और नर्स पर क्या कार्रवाई हालांकि, महिला की मौत वास्तव में इंजेक्शन लगने के कारण हुई या किसी अन्य चिकित्सकीय कारण से,मौत हुई है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बाइट पीड़ित के परिजन4
- 42 डिग्री की तपती गर्मी में भी नहीं थमे कदम, हर-हर महादेव से गूंजा शाहजहांपुर शिव महापुराण कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, पीले वस्त्रों में हजारों माताएं-बहनें हुईं शामिल शाहजहांपुर। सावन के पावन माह में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। करीब 42 डिग्री तापमान की तपती गर्मी के बावजूद हजारों माताएं-बहनें और शिवभक्त भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। सिर पर कलश धारण किए पीले वस्त्रों में महिलाओं की लंबी कतार और हर-हर महादेव के जयकारों से शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। कलश यात्रा का शुभारंभ विश्वनाथ मंदिर से हुआ। श्रद्धालु लोदीपुर होते हुए खन्नौत नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान से जल भरा गया। इसके बाद यात्रा खिरनी बाग चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। तपती धूप में कई श्रद्धालुओं के चेहरे पसीने से तरबतर नजर आए, लेकिन आस्था के आगे गर्मी भी फीकी पड़ गई। डीजे, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजकों के अनुसार सावन में शिव महापुराण कथा और कलश यात्रा की यह परंपरा वर्ष 2013 से लगातार चली आ रही है। इस बार कथा का आयोजन 24 अगस्त तक प्रतिदिन शाम चार बजे से रात नौ बजे तक होगा। काशी से पधारे प्रशांत प्रभु जी महाराज कथा का वाचन करेंगे। 25 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।3
- बिजली कटौती से गुस्साए नगरवासियों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, दो किलोमीटर तक लगा जाम कलान। पिछले कई दिनों से जारी अनियमित बिजली आपूर्ति से आक्रोशित नगर कलान के लोगों का धैर्य शनिवार को आखिरकार जवाब दे गया। बिजली संकट से परेशान नगरवासियों ने मुरादाबाद-कानपुर स्टेट हाईवे स्थित परौर तिराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। करीब 15 मिनट तक चले जाम से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते करीब दो किलोमीटर तक जाम पहुंच गया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हाईवे पर यातायात प्रभावित होने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन से दूरभाष पर वार्ता कर नगर में लगातार बनी बिजली समस्या से अवगत कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष की बातचीत के बाद एक्सईएन ने 24 घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद नगरवासियों ने प्रदर्शन समाप्त कर हाईवे से जाम हटा लिया। इसके बाद पुलिस ने मशक्कत कर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। नगरवासियों का कहना है कि नगर के कई मोहल्लों में स्थिति बेहद खराब है। कई स्थानों पर तीन-तीन दिन से बिजली आपूर्ति नहीं पहुंची है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- कलान (शाहजहांपुर)। चरमराई बिजली व्यवस्था से तंग आकर आखिरकार स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया। कलान (शाहजहांपुर)। चरमराई बिजली व्यवस्था से तंग आकर आखिरकार स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के परौर तिराहे पर भारी संख्या में पहुंचे गुस्साए लोगों ने हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क पर उतरे नागरिकों ने बिजली विभाग और क्षेत्रीय जेई (JE) के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। जाम के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।1