आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत12 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत व दिनांक 10, 11 व 12/09/2026 को आयोजित होगी एन0आई0 एक्ट वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा श्री रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में दिनांक 12.09.2025 को प्रातः 10ः00 बजे से जनपद न्यायालय प्रांगण इटावा में आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत व दिनंाक 10, 11 व 12/09/2026 को एन0आई0 एक्ट वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों, दाम्पत्य विवादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर, आर्बिट्रेशन, तुच्छ आपराधिक प्रकृति के वाद, पारिवारिक वाद, आपराधिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, राजस्व, चकबन्दी, बैंक मामले, धारा 138 एन0आई0 एक्ट, सर्विस के मामले, श्रमिक वाद, भरण पोषण वाद आदि प्रकार के मामले निस्तारित किये जायेगे। लोक अदालत में धन व समय की बचत करने हेतु एवं विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों को व प्री-लिटिगेशन स्तर के दाम्पत्य वादों के शीघ्र निस्तारण हेतु अपने मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगवाये जिससे एक ही बार में मुकदमों से मुक्ति पाये। अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से न्यायिक, राजस्व, प्रशासनिक व बैंक अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठकों का आयोजन भी किया जा चुका है। अतः सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत एवं दिनांक 10, 11 व 12/09/2026 को आयोजित होने वाली एन0आई0 एक्ट वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत में वादों के निस्तारण के उद्देश्य से सामान्यजन से अपील की जाती है कि अपने लम्बित मामले सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराये जाने हेतु उक्त लोक अदालत में भाग लेना सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाये।

- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.1
- ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।” जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* *अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार1
- ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा1
- ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती पर कर्मचारियों की नाराजगी, धरने का दूसरा दिन भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड में कार्यरत स्थाई, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था और वेतन कटौती सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। शहर के नगर पालिका परिसर में मंगलवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं कर्मचारियों का कहना है कि जबतक हमारी समस्या का निराकरण नहीं होगा तबतक यहीं धरना दिया जाएगा वहीं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीक का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन से 2 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक की कटौती की जा रही है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बारिश एवं मौसम के अनुसार जैकेट, ट्रैकसूट, झाड़ू, साबुन तथा ठंड एवं गर्मी की वर्दी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।इसके अलावा कई महीनों से खराब पड़े कचरा वाहनों को दुरुस्त कराने आउटसोर्स ठेका प्रथा समाप्त करने मेडिकल आधार पर अनफिट होने वाले पुराने कर्मचारियों के स्थान पर परिवार के सदस्य को स्थाई नियुक्ति देने, आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की मृत्यु पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की सामुदायिक स्थाई भर्ती नीति के तहत भर्ती करने की मांग की है1
- आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री1
- खड़ी बस में पीछे से घुसा डीसीएम कंटेनर, चालक गंभीर, सात यात्रियों को आई मामूली चोटें, अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी बस जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस में पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार निजी बस संख्या आरजे 10 पीए 7197 अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ग्राम मुहाना जा रही थी। बस जैसे ही ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर संख्या डीएल 1 एलएजे 7387 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कौशल्या पत्नी रविशंकर शर्मा (50), पार्वती पत्नी विजय कुमार (50), बीना देवी पत्नी विक्रम सिंह (52) और सुमित्रा पत्नी मोती सिंह, निवासी जड़वा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, तथा लीलाधर पुत्र बनवारी (70) और मुन्नी देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान, और मंत्री पत्नी कैलाश (50) निवासी जड़वा, महेंद्रगढ़, हरियाणा को चोटें आईं। वहीं कानपुर से माल से भरे कार्टून लादकर गुरुग्राम जा रहे डीसीएम कंटेनर चालक रामवीर पुत्र पृथ्वीराज (40) निवासी पृथ्वीपुरा, थाना इकदिल, इटावा भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। उनके अनुसार स्थिति सामान्य है घटना कैसे घटी इसकी जाँच की रही है।1
- औरैया में संयमित जीवनशैली से ही शरीर और मन रहेंगे स्वस्थ : योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार सुबह ब्लॉक परिसर में योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान साधकों ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग इंस्ट्रक्टर एवं योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शरीर और मन को सहज एवं शांत रखने के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल खान-पान पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवनशैली में संयम और नियमितता भी जरूरी है। जब तक व्यक्ति सहज भाव से स्वयं को संयमित नहीं रखेगा, तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहना कठिन है। उन्होंने कहा कि शरीर और मन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शांत और सकारात्मक रहने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, शरीर में स्फूर्ति बनाए रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार निःशुल्क योग शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन शिविरों का हजारों लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन के लिए संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की।1