logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री

1 day ago
user_Dinesh soni
Dinesh soni
Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
1 day ago

आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • घूसखोर दबोचा गया,नामांतरण के एवज में मांगी थी रिश्वत,दस हजार में तय हुई थी डील। ​भिंड जिले के मेहगांव में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन के नामांतरण के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ​सिमार हल्के में पदस्थ पटवारी संजय बघेल पर आरोप है कि उसने फरियादी राघवेंद्र बघेल से जमीन नामांतरण के काम के लिए शुरुआत में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के दौरान 10,000 रुपये में सौदा तय हुआ। फरियादी का यह भी आरोप है कि नामांतरण के सिलसिले में बातचीत के दौरान पटवारी ने उसके साथ अभद्रता भी की थी। ​रिश्वत की मांग और पटवारी के दुर्व्यवहार से परेशान होकर राघवेंद्र ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर से कर दी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। ​गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने फरियादी को 5,000 रुपये देकर पटवारी के पास भेजा। जैसे ही राघवेंद्र ने पटवारी संजय बघेल को 5,000 रुपये दिए और उसने रकम अपने कब्जे में ली, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    2
    घूसखोर दबोचा गया,नामांतरण के एवज में मांगी थी रिश्वत,दस हजार में तय हुई थी डील।
​भिंड जिले के मेहगांव में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन के नामांतरण के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
​सिमार हल्के में पदस्थ पटवारी संजय बघेल पर आरोप है कि उसने फरियादी राघवेंद्र बघेल से जमीन नामांतरण के काम के लिए शुरुआत में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के दौरान 10,000 रुपये में सौदा तय हुआ। फरियादी का यह भी आरोप है कि नामांतरण के सिलसिले में बातचीत के दौरान पटवारी ने उसके साथ अभद्रता भी की थी।
​रिश्वत की मांग और पटवारी के दुर्व्यवहार से परेशान होकर राघवेंद्र ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर से कर दी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
​गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने फरियादी को 5,000 रुपये देकर पटवारी के पास भेजा। जैसे ही राघवेंद्र ने पटवारी संजय बघेल को 5,000 रुपये दिए और उसने रकम अपने कब्जे में ली, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर शासन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मिलने नहीं आया सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन शासन प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया
    1
    सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर शासन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मिलने नहीं आया
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन शासन प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया
    user_श्री राम श्री राम
    श्री राम श्री राम
    Voice of people भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भिंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहूंगा : रामशेष बघेल* *फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिले: विधायक केशव देसाई भिंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहूंगा : रामशेष बघेल* *फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिले: विधायक केशव देसाई* *भिंड के युवाओं के रोजगार की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री पर मिलने तक का वक्त नहीं* *युवाओं को रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस-प्रशासन ने रोका* *कांग्रेस ने रोजगार नहीं मिलने पर बड़ा जनआंदोलन की दी चेतावनी* मालनपुर/भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा सरकार पर युवाओं की बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने सहित विभिन्न जनहित की मांगें उठाईं। भिण्ड जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने,किसानों की समस्याओं के समाधान तथा मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय लोगों के अधिकार सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने के लिए मालनपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता मामा ढाबा पर एकत्रित हुए,जहां से वे शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और ज्ञापन सौंपने की मांग की। पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही । इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने ले जाया गया,जहां भी वे मुख्यमंत्री को सीधे ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। बाद में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे एवं एसडीओपी गोहद के बहुत समझाने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपने के लिए सहमत हुआ। ज्ञापन में मुख्य मांगे :- 1 - मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने 2 - बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ कराने 3 - किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, 4 - औद्योगिक प्रदूषण की समस्या का समाधान करने, 5 - रोजगार मेले आयोजित कराने 6 - स्थानीय जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि भिण्ड जिले के हजारों युवा रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं । मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिल रही है। कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश सरकार स्पष्ट नीति बनाकर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयों में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार अनिवार्य करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री को जिले की जनता की समस्याओं से अवगत कराने पहुंचे थे,लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री के पास युवाओं और किसानों की समस्याएं सुनने तक का समय नहीं था । कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकना सरकार की जनविरोधी सोच को दर्शाता है। बघेल ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे,लेकिन आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। मालनपुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र का लाभ भी स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा, जबकि बाहरी लोगों की भर्ती लगातार हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उद्योगों और निवेश के खिलाफ नहीं है,बल्कि चाहती है कि उद्योग बढ़ें,निवेश बढ़े और उसका सीधा लाभ भिण्ड जिले के युवाओं,किसानों एवं स्थानीय लोगों को मिले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार शीघ्र ही स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर ठोस नीति नहीं बनाती और ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर कार्रवाई नहीं करती,तो जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड पूरे जिले में व्यापक एवं चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी। विधायक गोहद केशव देसाई ने कहा कि भिण्ड जिले के युवाओं को रोजगार दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं और रियायतें दी जाती हैं,इसलिए स्थानीय युवाओं को रोजगार देना उनका नैतिक और सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं,किसानों और श्रमिकों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। यदि सरकार स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय करती रही तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान,युवा और मजदूर सबसे अधिक परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं,बल्कि जिले के युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए है। सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन की प्रमुख मांगें मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय रोजगार को कानूनी एवं प्रशासनिक स्तर पर लागू किया जाए। बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ कराया जाए। किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए। औद्योगिक प्रदूषण एवं दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। रोजगार मेले एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं।स्थानीय जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि "भिण्ड के युवाओं को रोजगार मिले,किसानों को पर्याप्त खाद मिले,बंद फैक्ट्रियां फिर से चलें और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले—यही भिण्ड जिले की जनता की न्यायसंगत मांग है।" यदि सरकार इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से बड़े जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। गोहद विधायक केशव देसाई,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,राम नारायण हिंडोलिया,ब्लॉक अध्यक्ष मालनपुर राकेश तोमर,देवी सिंह तोमर,डॉ शिवेंद्र सिंह,नरेश सिंह भदोरिया, बाबूराम जामोर,डॉ रणवीर सिंह यादव,बृजेंद्र सिंह कल्लू,केदार कौशल ,देवेंद्र निगम,राजीव कौशिक, सुल्तान सिंह नरवरिया,पंकज त्रिपाठी,रामस्वरूप गोयल, अरविंद यादव हैवदपुरा, NSUI जिलाध्यक्ष अंकित तोमर,बदन सिंह राठौर, सरदार संतोख सिंह पटेल, उपेंद्र यादव,देवेंद्र सिंह कुशवाह,अभिलाख सिंह यादव,जबर सिंह कुशवाहा, स्मिता शर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,ओमवीर रजक,बल्लू पाल बघेल,राघवेंद्र जाटव,मनीष शिवहरे,रामा वाल्मीकि,राजाराम सिंह परमार,विजय बघेल,महावीर जाटव,अभिषेक पाल, ओमप्रकाश बरैया,सुन्दरपाल सिंह बघेल,सुनील पाल,महेश चौरसिया,रामलखन सिंह कुशवाहा,मुकेश बघेल,गौरव गुर्जर,रामकिशोर यादव, संदीप बघेल,सोनू बघेल, विवेक जामोर,अभिषेक मोर्य, रोहित अर्गल,आदित्य यादव सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
    4
    भिंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहूंगा : रामशेष बघेल*
*फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिले: विधायक केशव देसाई
भिंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहूंगा : रामशेष बघेल*
*फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिले: विधायक केशव देसाई*
*भिंड के युवाओं के रोजगार की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री पर मिलने तक का वक्त नहीं*
*युवाओं को रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस-प्रशासन ने रोका*
*कांग्रेस ने रोजगार नहीं मिलने पर बड़ा जनआंदोलन की दी चेतावनी*
मालनपुर/भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा सरकार पर युवाओं की बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने सहित विभिन्न जनहित की मांगें उठाईं।
भिण्ड जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने,किसानों की समस्याओं के समाधान तथा मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय लोगों के अधिकार सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने के लिए मालनपुर पहुंचे।
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता मामा ढाबा पर एकत्रित हुए,जहां से वे शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और ज्ञापन सौंपने की मांग की।
पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही । इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने ले जाया गया,जहां भी वे मुख्यमंत्री को सीधे ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। बाद में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे एवं एसडीओपी गोहद के बहुत समझाने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपने के लिए सहमत हुआ।
ज्ञापन में मुख्य मांगे :- 
1 - मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने
2 - बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ कराने
3 - किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने,
4 - औद्योगिक प्रदूषण की समस्या का समाधान करने,
5 - रोजगार मेले आयोजित कराने 
6 - स्थानीय जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।
ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि भिण्ड जिले के हजारों युवा रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं । मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिल रही है। कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश सरकार स्पष्ट नीति बनाकर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयों में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार अनिवार्य करे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री को जिले की जनता की समस्याओं से अवगत कराने पहुंचे थे,लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री के पास युवाओं और किसानों की समस्याएं सुनने तक का समय नहीं था । कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकना सरकार की जनविरोधी सोच को दर्शाता है।
बघेल ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे,लेकिन आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। मालनपुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र का लाभ भी स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा, जबकि बाहरी लोगों की भर्ती लगातार हो रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उद्योगों और निवेश के खिलाफ नहीं है,बल्कि चाहती है कि उद्योग बढ़ें,निवेश बढ़े और उसका सीधा लाभ भिण्ड जिले के युवाओं,किसानों एवं स्थानीय लोगों को मिले।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार शीघ्र ही स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर ठोस नीति नहीं बनाती और ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर कार्रवाई नहीं करती,तो जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड पूरे जिले में व्यापक एवं चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी।
विधायक गोहद केशव देसाई ने कहा कि भिण्ड जिले के युवाओं को रोजगार दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं और रियायतें दी जाती हैं,इसलिए स्थानीय युवाओं को रोजगार देना उनका नैतिक और सामाजिक दायित्व भी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं,किसानों और श्रमिकों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। यदि सरकार स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय करती रही तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान,युवा और मजदूर सबसे अधिक परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं,बल्कि जिले के युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए है। सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें
मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित किया जाए।
स्थानीय रोजगार को कानूनी एवं प्रशासनिक स्तर पर लागू किया जाए।
बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ कराया जाए।
किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए।
औद्योगिक प्रदूषण एवं दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। रोजगार मेले एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं।स्थानीय जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि "भिण्ड के युवाओं को रोजगार मिले,किसानों को पर्याप्त खाद मिले,बंद फैक्ट्रियां फिर से चलें और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले—यही भिण्ड जिले की जनता की न्यायसंगत मांग है।" यदि सरकार इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से बड़े जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।
गोहद विधायक केशव देसाई,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,राम नारायण हिंडोलिया,ब्लॉक अध्यक्ष मालनपुर राकेश तोमर,देवी सिंह तोमर,डॉ शिवेंद्र सिंह,नरेश सिंह भदोरिया, बाबूराम जामोर,डॉ रणवीर सिंह यादव,बृजेंद्र सिंह कल्लू,केदार कौशल ,देवेंद्र निगम,राजीव कौशिक, सुल्तान सिंह नरवरिया,पंकज त्रिपाठी,रामस्वरूप गोयल, अरविंद यादव हैवदपुरा, NSUI जिलाध्यक्ष अंकित तोमर,बदन सिंह राठौर, सरदार संतोख सिंह पटेल, उपेंद्र यादव,देवेंद्र सिंह कुशवाह,अभिलाख सिंह यादव,जबर सिंह कुशवाहा, स्मिता शर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,ओमवीर रजक,बल्लू पाल बघेल,राघवेंद्र जाटव,मनीष शिवहरे,रामा वाल्मीकि,राजाराम सिंह परमार,विजय बघेल,महावीर जाटव,अभिषेक पाल, ओमप्रकाश बरैया,सुन्दरपाल सिंह बघेल,सुनील पाल,महेश चौरसिया,रामलखन सिंह कुशवाहा,मुकेश बघेल,गौरव गुर्जर,रामकिशोर यादव, संदीप बघेल,सोनू बघेल, विवेक जामोर,अभिषेक मोर्य, रोहित अर्गल,आदित्य यादव सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बिरखडी गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने पहुंचाया अस्पताल भिंड ग्वालियर हाइवे रोड पर बिरखडी गांव के पास गुरुवार को लगभग रात 8 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय मेहगांव से ग्वालियर की ओर जाते समय कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने घटना में घायल हुए लोगों को देखा।और मौके पर रूककर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
    1
    बिरखडी गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने पहुंचाया अस्पताल
भिंड ग्वालियर हाइवे रोड पर बिरखडी गांव के पास गुरुवार को लगभग रात 8 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय मेहगांव से ग्वालियर की ओर जाते समय कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने घटना में घायल हुए लोगों को देखा।और मौके पर  रूककर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • *पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं को संबोधित किया: 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाएं तैयार करने पर जोर दिया राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम के तहत देशभर के युवा एथलीटों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। यह कार्यक्रम जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी सहित देश के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के नाम से उनके राज्य और शहर की पहचान बनती है। पीएम मोदी ने वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अभी से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने की आवश्यकता बताई। पीएम मोदी ने पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। उन्होंने टैलेंट हब विकसित करने और विभिन्न खेलों में भारत की पदक क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार युवा खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि प्रत्येक बच्चे में किसी न किसी खेल की प्रतिभा होती है, जिसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश में एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा डॉ. संदीप पांडे, अशांक हनी यादव और मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
    1
    *पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं को संबोधित किया: 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाएं तैयार करने पर जोर दिया 
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम के तहत देशभर के युवा एथलीटों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। यह कार्यक्रम जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी सहित देश के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के नाम से उनके राज्य और शहर की पहचान बनती है। पीएम मोदी ने वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अभी से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने की आवश्यकता बताई।
पीएम मोदी ने पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। उन्होंने टैलेंट हब विकसित करने और विभिन्न खेलों में भारत की पदक क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार युवा खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि प्रत्येक बच्चे में किसी न किसी खेल की प्रतिभा होती है, जिसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश में एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा डॉ. संदीप पांडे, अशांक हनी यादव और मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला. स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला.
    1
    स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला.
स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला.
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शराब के नशे में तीसरी मंजिल से कूदी महिला, जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। देहात थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक महिला ने शराब के नशे में तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से डायल112 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला मजदूर वर्ग से है और मजदूरी को लेकर परेशान थी।जानकारी के अनुसार दर्पण कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी ब्रजनंदन विश्वकर्मा ने गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे शराब का सेवन किया। इसके बाद वह मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची और वहां से नीचे छलांग लगा दी। महिला के सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर मकान मालकिन विजय कुमारी ने बाहर देखा तो गायत्री देवी घायल अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल112 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। मकान मालकिन विजय कुमारी ने बताया कि गायत्री देवी और उसका परिवार 12 अगस्त को उनके मकान में रहने आया था। महिला कई बार शराब पीने के बाद जान देने की धमकी देती थी।वहीं महिला के पति ब्रजनंदन विश्वकर्मा ने बताया कि गायत्री शराब का सेवन करती है। गुरुवार को दोनों मजदूरी के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान गायत्री ने कहा कि तुम मजदूरी पर चले जाओ मैंने दूसरी जगह काम देख लिया है और मैं वहां जा रही हूं। हालांकि वह काम पर जाने के बजाय घर पर शराब पीने के बाद तीसरी मंजिल पर पहुंच गई और छलांग लगा दी।
    1
    शराब के नशे में तीसरी मंजिल से कूदी महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
भिंड। देहात थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक महिला ने शराब के नशे में तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से डायल112 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला मजदूर वर्ग से है और मजदूरी को लेकर परेशान थी।जानकारी के अनुसार दर्पण कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी ब्रजनंदन विश्वकर्मा ने गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे शराब का सेवन किया। इसके बाद वह मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची और वहां से नीचे छलांग लगा दी। महिला के सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर मकान मालकिन विजय कुमारी ने बाहर देखा तो गायत्री देवी घायल अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल112 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। मकान मालकिन विजय कुमारी ने बताया कि गायत्री देवी और उसका परिवार 12 अगस्त को उनके मकान में रहने आया था। महिला कई बार शराब पीने के बाद जान देने की धमकी देती थी।वहीं महिला के पति ब्रजनंदन विश्वकर्मा ने बताया कि गायत्री शराब का सेवन करती है। गुरुवार को दोनों मजदूरी के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान गायत्री ने कहा कि तुम मजदूरी पर चले जाओ मैंने दूसरी जगह काम देख लिया है और मैं वहां जा रही हूं। हालांकि वह काम पर जाने के बजाय घर पर शराब पीने के बाद तीसरी मंजिल पर पहुंच गई और छलांग लगा दी।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाय से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, महिला और बालक घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में बाराकला और अकोड़ा के बीच गुरुवार को गायों के झुंड से ई-रिक्शा टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक महिला और उसके 10 वर्षीय भतीजे को चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी 26 वर्षीय पूजा पत्नी करन खान अपने 10 वर्षीय भतीजे गोलू पुत्र अमर सिंह आदिवासी के साथ गुरुवार को ऊमरी से ई-रिक्शा चलाकर भिण्ड लौट रही थीं। अकोड़ा निकलने के बाद बाराकला के पास सड़क पर गायों का झुंड आ गया। इसी दौरान ई-रिक्शा एक गाय से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में पूजा और गोलू घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार गोलू के सिर और हाथ में गाय के सींग लगने से चोट आई है। घायल पूजा ने बताया कि वह कबाड़ा बीनने का काम करती है और ऊमरी से ई-रिक्शा लेकर अपने भतीजे के साथ भिण्ड लौट रही थी तभी बाराकला के पास हादसा हो गया।
    1
    गाय से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, महिला और बालक घायल जिला अस्पताल में भर्ती 
भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में बाराकला और अकोड़ा के बीच गुरुवार को गायों के झुंड से ई-रिक्शा टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक महिला और उसके 10 वर्षीय भतीजे को चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी 26 वर्षीय पूजा पत्नी करन खान अपने 10 वर्षीय भतीजे गोलू पुत्र अमर सिंह आदिवासी के साथ गुरुवार को ऊमरी से ई-रिक्शा चलाकर भिण्ड लौट रही थीं। अकोड़ा निकलने के बाद बाराकला के पास सड़क पर गायों का झुंड आ गया। इसी दौरान ई-रिक्शा एक गाय से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में पूजा और गोलू घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार गोलू के सिर और हाथ में गाय के सींग लगने से चोट आई है। घायल पूजा ने बताया कि वह कबाड़ा बीनने का काम करती है और ऊमरी से ई-रिक्शा लेकर अपने भतीजे के साथ भिण्ड लौट रही थी तभी बाराकला के पास हादसा हो गया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.