*करोड़ों खर्च के बाद भी घर-घर नहीं पहुंचा पानी, जल जीवन मिशन पर उठे सवाल* *ग्रामीणों का आरोप—सड़कें तोड़कर बिछाई पाइपलाइन, कई जगह कनेक्शन के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं* *लंभुआ, सुलतानपुर।* हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन पर मदनपुर पनियार और मुरली ग्राम पंचायत में सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने का काम तो किया गया, लेकिन अभी भी कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। ग्रामीणों के अनुसार मुरली ग्राम पंचायत में डकाही समेत करीब दो हजार की आबादी है। आबादी के हिसाब से 200 से अधिक कनेक्शन किए जाने थे। डकाही के नगर पंचायत में शामिल क्षेत्र में कनेक्शन नहीं किया गया। वहीं धारपुर में कनेक्शन किए जाने के बावजूद कई स्थानों पर पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। *मदनपुर पनियार में बोरिंग हुई, लेकिन नहीं बनी टंकी* मदनपुर पनियार में जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग कर परिसर तैयार किया गया, लेकिन अभी तक पानी की टंकी का निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते यहां की व्यवस्था दूसरे स्थान पर बनी टंकी पर निर्भर है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण सतीश पांडेय ने बताया कि मदनपुर पनियार के छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि मुरली में बनी टंकी से सुबह-शाम पानी की सप्लाई की जा रही है। *सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त, गड्ढों में तब्दील रास्ते* ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों को खोदा गया, लेकिन कई स्थानों पर उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। धारपुर निवासी हरिकेश ने बताया कि पाइप डालने के बाद सड़क पर बने गड्ढों को ठीक नहीं किया गया है। पाइपलाइन खुले में पड़ी है और जोड़ का इंतजार कर रही है। धारपुर की महिलाओं ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़कें तो खराब कर दी गईं, लेकिन पानी अब तक घरों तक नहीं पहुंचा। *पंचायत भवन और आंगनबाड़ी तक भी नहीं पहुंचा कनेक्शन* ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत में शौचालय और आंगनबाड़ी केंद्र तक भी जल जीवन मिशन का पानी नहीं पहुंचाया गया है। वहीं मदनपुर पनियार में बने शौचालय में भी पानी की सप्लाई बाधित होने की बात सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय मदनपुर पनियार की प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने बताया कि विद्यालय में सुबह-शाम जल जीवन मिशन का पानी पहुंचता है, लेकिन दिनभर पानी की उपलब्धता नहीं रहती। *कर्मचारी ने बताया—सुबह-शाम हो रही सप्लाई* जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी और टेबल के पास बृजेश पांडेय मौजूद मिले। वहां मौजूद कर्मचारी के अनुसार गांव में सुबह और शाम पानी की सप्लाई की जाती है।मुरली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश वर्मा ने बताया कि 50 से अधिक घर पर कनेक्शन तक नहीं किया गया है। जहां पानी पहुंच रहा है वहां बूंद बूंद गिर रहा है। कई सड़के खराब हो गई हैं। हालांकि ग्रामीणों की शिकायतें योजना के जमीनी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग मौके पर जांच कर अधूरे कार्य, क्षतिग्रस्त सड़कों और पानी की अनियमित सप्लाई की समस्या का समाधान कब तक करता है। जल जीवन मिशन में कार्यरत आनंद सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई सुबह-शाम की जा रही है। अगर कहीं सड़के खराब है और टोटी नहीं लगी है तो उसे बताएं सही किया जाएगा।
*करोड़ों खर्च के बाद भी घर-घर नहीं पहुंचा पानी, जल जीवन मिशन पर उठे सवाल* *ग्रामीणों का आरोप—सड़कें तोड़कर बिछाई पाइपलाइन, कई जगह कनेक्शन के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं* *लंभुआ, सुलतानपुर।* हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन पर मदनपुर पनियार और मुरली ग्राम पंचायत में सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने का काम तो किया गया, लेकिन अभी भी कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। ग्रामीणों के अनुसार मुरली ग्राम पंचायत में डकाही समेत करीब दो हजार की आबादी है। आबादी के हिसाब से 200 से अधिक कनेक्शन किए जाने थे। डकाही के नगर पंचायत में शामिल क्षेत्र में कनेक्शन नहीं किया
गया। वहीं धारपुर में कनेक्शन किए जाने के बावजूद कई स्थानों पर पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। *मदनपुर पनियार में बोरिंग हुई, लेकिन नहीं बनी टंकी* मदनपुर पनियार में जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग कर परिसर तैयार किया गया, लेकिन अभी तक पानी की टंकी का निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते यहां की व्यवस्था दूसरे स्थान पर बनी टंकी पर निर्भर है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण सतीश पांडेय ने बताया कि मदनपुर पनियार के छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि मुरली में बनी टंकी से सुबह-शाम पानी की सप्लाई की जा रही है। *सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त, गड्ढों में तब्दील रास्ते* ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों को खोदा गया, लेकिन कई स्थानों पर उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। धारपुर
निवासी हरिकेश ने बताया कि पाइप डालने के बाद सड़क पर बने गड्ढों को ठीक नहीं किया गया है। पाइपलाइन खुले में पड़ी है और जोड़ का इंतजार कर रही है। धारपुर की महिलाओं ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़कें तो खराब कर दी गईं, लेकिन पानी अब तक घरों तक नहीं पहुंचा। *पंचायत भवन और आंगनबाड़ी तक भी नहीं पहुंचा कनेक्शन* ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत में शौचालय और आंगनबाड़ी केंद्र तक भी जल जीवन मिशन का पानी नहीं पहुंचाया गया है। वहीं मदनपुर पनियार में बने शौचालय में भी पानी की सप्लाई बाधित होने की बात सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय मदनपुर पनियार की प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने बताया कि विद्यालय में सुबह-शाम जल जीवन मिशन का पानी पहुंचता है, लेकिन दिनभर पानी की उपलब्धता नहीं रहती। *कर्मचारी ने बताया—सुबह-शाम हो रही सप्लाई* जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी
और टेबल के पास बृजेश पांडेय मौजूद मिले। वहां मौजूद कर्मचारी के अनुसार गांव में सुबह और शाम पानी की सप्लाई की जाती है।मुरली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश वर्मा ने बताया कि 50 से अधिक घर पर कनेक्शन तक नहीं किया गया है। जहां पानी पहुंच रहा है वहां बूंद बूंद गिर रहा है। कई सड़के खराब हो गई हैं। हालांकि ग्रामीणों की शिकायतें योजना के जमीनी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग मौके पर जांच कर अधूरे कार्य, क्षतिग्रस्त सड़कों और पानी की अनियमित सप्लाई की समस्या का समाधान कब तक करता है। जल जीवन मिशन में कार्यरत आनंद सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई सुबह-शाम की जा रही है। अगर कहीं सड़के खराब है और टोटी नहीं लगी है तो उसे बताएं सही किया जाएगा।
- *करोड़ों खर्च के बाद भी घर-घर नहीं पहुंचा पानी, जल जीवन मिशन पर उठे सवाल* *ग्रामीणों का आरोप—सड़कें तोड़कर बिछाई पाइपलाइन, कई जगह कनेक्शन के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं* *लंभुआ, सुलतानपुर।* हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन पर मदनपुर पनियार और मुरली ग्राम पंचायत में सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने का काम तो किया गया, लेकिन अभी भी कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। ग्रामीणों के अनुसार मुरली ग्राम पंचायत में डकाही समेत करीब दो हजार की आबादी है। आबादी के हिसाब से 200 से अधिक कनेक्शन किए जाने थे। डकाही के नगर पंचायत में शामिल क्षेत्र में कनेक्शन नहीं किया गया। वहीं धारपुर में कनेक्शन किए जाने के बावजूद कई स्थानों पर पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। *मदनपुर पनियार में बोरिंग हुई, लेकिन नहीं बनी टंकी* मदनपुर पनियार में जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग कर परिसर तैयार किया गया, लेकिन अभी तक पानी की टंकी का निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते यहां की व्यवस्था दूसरे स्थान पर बनी टंकी पर निर्भर है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण सतीश पांडेय ने बताया कि मदनपुर पनियार के छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि मुरली में बनी टंकी से सुबह-शाम पानी की सप्लाई की जा रही है। *सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त, गड्ढों में तब्दील रास्ते* ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों को खोदा गया, लेकिन कई स्थानों पर उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। धारपुर निवासी हरिकेश ने बताया कि पाइप डालने के बाद सड़क पर बने गड्ढों को ठीक नहीं किया गया है। पाइपलाइन खुले में पड़ी है और जोड़ का इंतजार कर रही है। धारपुर की महिलाओं ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़कें तो खराब कर दी गईं, लेकिन पानी अब तक घरों तक नहीं पहुंचा। *पंचायत भवन और आंगनबाड़ी तक भी नहीं पहुंचा कनेक्शन* ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत में शौचालय और आंगनबाड़ी केंद्र तक भी जल जीवन मिशन का पानी नहीं पहुंचाया गया है। वहीं मदनपुर पनियार में बने शौचालय में भी पानी की सप्लाई बाधित होने की बात सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय मदनपुर पनियार की प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने बताया कि विद्यालय में सुबह-शाम जल जीवन मिशन का पानी पहुंचता है, लेकिन दिनभर पानी की उपलब्धता नहीं रहती। *कर्मचारी ने बताया—सुबह-शाम हो रही सप्लाई* जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी और टेबल के पास बृजेश पांडेय मौजूद मिले। वहां मौजूद कर्मचारी के अनुसार गांव में सुबह और शाम पानी की सप्लाई की जाती है।मुरली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश वर्मा ने बताया कि 50 से अधिक घर पर कनेक्शन तक नहीं किया गया है। जहां पानी पहुंच रहा है वहां बूंद बूंद गिर रहा है। कई सड़के खराब हो गई हैं। हालांकि ग्रामीणों की शिकायतें योजना के जमीनी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग मौके पर जांच कर अधूरे कार्य, क्षतिग्रस्त सड़कों और पानी की अनियमित सप्लाई की समस्या का समाधान कब तक करता है। जल जीवन मिशन में कार्यरत आनंद सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई सुबह-शाम की जा रही है। अगर कहीं सड़के खराब है और टोटी नहीं लगी है तो उसे बताएं सही किया जाएगा।4
- गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!! गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!!1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गोसाईगंज थाने में विशाल भंडारे का कार्यक्रम हुआ शुरू,मंदिर पर की जा रही है विधि विधान से ,पूजा अर्चना सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी थानाध्यक्ष गोसाईगंज की मौजूदगी में एक विशाल भंडारे का कार्यक्रम थाना परिसर में चल रहा है,जहां पर दूर दराज से आए हुए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करना शुरू कर दिए हैं, इसी दौरान परिसर के अंदर स्थित मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभाग के चौकी से जुड़े उप निरीक्षक व कांस्टेबल भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं1
- फतेहपुर में बारिश का कहर राधा नगर नई बस्ती जिला में तालों में कैद घर और पलायन को मजबूर लोग फतेहपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे बदतर हालात राधानगर नई बस्ती के हैं, जहां बारिश का पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस चुका है। भीषण जलभराव के कारण स्थिति इतनी विकट हो गई है कि लोग अपने घरों में ताला लगाकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। पानी के लगातार भराव से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सड़कों और रास्तों पर कई-कई फीट पानी भरा होने से बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दुश्वार हो चुका है। दैनिक कामकाज से लेकर बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।1
- कुड़वार थाने में गूंजेगा कान्हा के जन्म का जयघोष, भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ आगाज रंग-बिरंगी रोशनी से सजा थाना परिसर, देर रात होगा श्रीकृष्ण जन्म का मुख्य कार्यक्रम सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद सुलतानपुर के थाना कुड़वार परिसर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक सजावट और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में थाना अध्यक्ष कुड़वार सहित पुलिसकर्मी, क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण देर रात होने वाला श्रीकृष्ण जन्म कार्यक्रम रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्म के समय श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया जाएगा। आयोजन को लेकर थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। कुड़वार थाने में आयोजित यह कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बना हुआ है। जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, पूरा थाना परिसर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठेगा। कल तक न्यूज़ 24 | सुलतानपुर3
- बिल विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई-पत्नी को पीटा: गंभीर चोटें आईं, वीडियो सामने आया; जान से मारने की धमकी का आरोप सुल्तानपुर जिले में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बिजली बिल के बकाया को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़ित युवक पंकज यादव (ई-रिक्शा चालक) ने अपने बड़े भाई राहुल यादव (लगभग 30 वर्ष, पिता सभाजीत, निवासी तुलसीनगर, कादीपुर) और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पंकज की पत्नी शिव कुमारी (लगभग 24 वर्ष) को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कादीपुर सामुदायिक केंद्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर कादीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, इलाके में शांति बनी हुई है। पंकज ने बताया कि बिजली का कनेक्शन उसके नाम पर है। उसके बड़े भाई राहुल यादव पिछले डेढ़ साल से उसी कनेक्शन से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन बिल नहीं भर रहे थे। इस वजह से बिजली का ₹20,000 से ज्यादा का बकाया हो गया था। पंकज ने बिजली का कनेक्शन कटवाने के लिए थाने में आवेदन दिया था। जब वह कनेक्शन कटवाने गया, तो उसके बड़े भाई राहुल और उसके साथियों ने उस पर और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। पीड़ित पंकज का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी शिव कुमारी का सिर फोड़ दिया गया। साथ ही, उसके गले से मंगलसूत्र और कान से अन्य जेवरात भी छीन लिए गए। पंकज ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल ने हाल ही में बेची गई जमीन के पैसे का हवाला देते हुए धमकी दी है। राहुल ने कहा कि वह एक लाख रुपये देकर पंकज और उसके परिवार को खत्म करवा देगा। पंकज के मुताबिक, राहुल के पास चाकू और दूसरे खतरनाक हथियार भी थे। पीड़ित युवक ने अस्पताल परिसर से एक वीडियो बयान जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि अगर स्थानीय स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हुई, तो वह सुल्तानपुर एसपी कार्यालय से लेकर लखनऊ तक उच्च अधिकारियों के पास जाएगा।2
- दिल्ली में महिला पत्रकार को पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा क्योंकि महिला पत्रकार की गलती यही थी कि सरकार से सवाल पूछ लिया1
- हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भव्य झांकियों और घोड़ो संग निकली भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा उन्नाव: शहर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य एवं अलौकिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आकर्षण का केंद्र बनीं झांकियों और घुड़सवारों के साथ "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। पटेल पार्क आवास विकास कॉलोनी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के दौरान आयोजक सुशील यादव, संरक्षक शिक्षा मुकेश कुमार यादव, एडवोकेट राम बोध शुक्ला, समाजसेवी अनिल सिंह, डा. मनीष शेगर, सभासद सतीश यादव एवं अमित धर द्विवेदी ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का पगड़ी पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। आवास विकास कॉलोनी से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा हरदोई पुल, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा और गांधी नगर चौराहा होते हुए लक्ष्मी टॉकीज के पास जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक उदय राज यादव, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल, सभासद मुन्ना सिंह, सभासद आरिफ, सभासद गुड्डा तिवारी, अखिलेश यादव उर्फ शीलू और सुशील यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।1