मंगलपुर थाना क्षेत्र के कंचौसी-बान मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात बाइक और ओमनी वैन के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ितों की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार और 30 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। दोनों बाइक से बान गांव स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गए थे। डीजल लेने के बाद वापस लौटते समय पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ओमनी वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सीएचसी झींझक ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर पाकर अनिल के बड़े भाई रवि कुमार और अमित की मां शकुंतला देवी भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि दोनों घायलों को उनकी नाजुक स्थिति के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कंचौसी-बान मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात बाइक और ओमनी वैन के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ितों की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार और 30 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। दोनों बाइक से बान गांव स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गए थे। डीजल लेने के बाद वापस लौटते समय पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ओमनी वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सीएचसी झींझक ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर पाकर अनिल के बड़े भाई रवि कुमार और अमित की मां शकुंतला देवी भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि दोनों घायलों को उनकी नाजुक स्थिति के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है।
- कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित टिसौली भन्देमऊ गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला ने अपने ही पुत्र और बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गांव निवासी रेशमा पत्नी अपरबल का आरोप है कि उनका पुत्र कुंवर पाल और बहू माला उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हैं। पीड़िता ने पुलिस से अपने हिस्से की जमीन पर जबरन खेती करने से रोकने और आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत में रेशमा ने बताया कि उनके चार बेटे हैं और वह फिलहाल अपने पुत्र जीवन सिंह के साथ रहती हैं। उनकी बीमारी और परेशानी के समय उनकी पुत्रवधू जावित्री (पत्नी जीवन सिंह) ही उनकी देखभाल और इलाज करवाती है। इसी वजह से वह अपने हिस्से की करीब एक बीघा जमीन जावित्री को देना चाहती हैं। इसी बात से नाराज होकर कुंवर पाल और उसकी पत्नी माला उनके हिस्से के खेत पर जबरन खेती कर रहे हैं। आरोप है कि 16 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे माला उनके घर पहुंची और उनके साथ-साथ जावित्री से भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गई। वृद्ध महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि माला और कुंवर पाल को उनके खेत में जबरन खेती करने से रोका जाए तथा भविष्य में किसी भी तरह के विवाद और मारपीट से दूर रखने के लिए पाबंद किया जाए। इस मामले में मंगलपुर थाने के वरिष्ठ एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित टिसौली भन्देमऊ गांव की वृद्ध महिला रेशमा (पत्नी अपरबल) ने जमीन विवाद को लेकर अपने पुत्र और बहू पर गाली-गलौज करने तथा मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वृद्धा ने पुलिस से अपने हिस्से की जमीन पर जबरन खेती करने से रोकने और विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रेशमा के अनुसार, उनके चार पुत्र हैं और वह वर्तमान में अपने पुत्र जीवन सिंह के साथ रहती हैं। बीमारी और परेशानी के समय उनकी देखभाल और इलाज जीवन सिंह की पत्नी जावित्री कराती हैं। इसी वजह से वह अपने हिस्से की लगभग एक बीघा जमीन जावित्री को देना चाहती हैं। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनका दूसरा बेटा कुंवर पाल और बहू माला विवाद कर रहे हैं। 16 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे माला घर पहुंची और रेशमा तथा जावित्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गई। वृद्ध महिला ने पुलिस से मांग की है कि माला और उसके पति को खेत में जबरन खेती करने से रोका जाए तथा भविष्य में किसी भी तरह का विवाद या मारपीट न करने के लिए पाबंद किया जाए। इस मामले में मंगलपुर थाने के वरिष्ठ एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित पटेल चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, जनविरोधी नीतियों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इसके अलावा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की गिरफ्तारी के दावों से भी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसरोकार के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। शाम करीब 8 बजे से शुरू हुआ यह धरना-प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव पवन कटियार, मनोज यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष, सिकंदरा नगर अध्यक्ष राशिद खान और छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अनुराग कटियार उपस्थित रहे। तानाशाही के खिलाफ हल्लाबोल करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जनता के हक की यह लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी।3
- कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे स्थित पटेल चौक पर सोमवार रात करीब 9 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं का कहना था कि यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन के दौरान सपा नेता पवन कटिहार, विधायक पद के पूर्व/भावी प्रत्याशी अनुज कटिहार, राशिद नेता, रामू एवं श्यामू ब्रदर्स सहित पार्टी के कई वरिष्ठ और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए अपनी माँगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के चलते पटेल चौक पर कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गरमा गया, हालांकि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- संसद परिसर में छात्रों की मांगों को लेकर धरने पर बैठे आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने खुलकर समर्थन दिया है। समर्थन के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया और कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।1
- औरैया के खानपुर स्थित यमुना तट मार्ग पर पिंडदान स्थल पर समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में और पंजाब नेशनल बैंक औरैया के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से ट्री गार्ड के साथ चितवन, नीम, पकड़िया और अशोक जैसे घने व छायादार पौधे लगाए गए। रोपे गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई है। यह आयोजन समिति के 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत किया गया, जिसका कुल लक्ष्य 5,100 पौधे लगाने का है। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि खानपुर स्थित पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान क्रिया की जाती है, जहाँ प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। अंत्येष्टि में आए लोगों को कड़ी धूप से राहत दिलाने और छाया उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) ने बताया कि बारिश के मौसम में यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा मार्ग, देवकली मंदिर और सार्वजनिक पार्कों में बृहद पौधारोपण किया जा रहा है। नष्ट हुए पौधों को दोबारा रोपा जा रहा है और लोगों को मनपसंद पौधे निःशुल्क बांटे जा रहे हैं। अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक औरैया के शाखा प्रबंधक आशीष वर्मा, सहायक प्रबंधक जितेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ पुरवार, सौरभ शुक्ला, बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट और अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) सहित अन्य पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।4
- रसधान कस्बे स्थित कुशवाहा स्वीट हाउस में करीब तीन वर्षों से समोसे बनाने का काम करने वाले युवक सोनू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के सिरसनी गांव निवासी सोनू की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर युवक द्वारा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर रसधान चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और बुधवार दोपहर करीब दो बजे पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे, जिसके आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के लालपुर गांव में धान की रोपाई के दौरान एक भयानक हादसा हो गया, जहां खेत में काम कर रहा युवक दिलशाद रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गया। मशीन में फंसी घास को निकालने के प्रयास में वह जैसे ही आगे बढ़ा, रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसकी बॉडी टुकड़ों में कटकर मशीन में ही फंस गई। घटना के समय हो रही बारिश के कारण मौके पर मौजूद लोग दिलशाद के शव को तुरंत बाहर नहीं निकाल पाए। मशीन को खोलने और शव को बाहर निकालने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया। करीब 5 घंटे बाद शव को मशीन से बाहर निकाला जा सका, जिसके बाद पुलिस बॉडी को बोरी में भरकर मौके से भाग निकली।1