Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड में आमरण अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति ने ICU में भर्ती होने के बाद भी अपना अनशन जारी रखा है। उनका कहना है: “जब तक घोटाले की जांच CBI से नहीं होती, मेरा आंदोलन आखिरी सांस तक जारी रहेगा।” छात्रों की यह मांग और उनका संघर्ष गंभीर सवाल खड़े करता है। हेमंत सोरेन सरकार को छात्रों की आवाज़ दबाने या आंदोलन को नजरअंदाज करने के बजाय उनकी मांगों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। जब एक छात्र ICU में भर्ती होने के बाद भी अपनी मांग को लेकर अनशन जारी रखने को मजबूर हो, तो सरकार के लिए इससे बड़ा चेतावनी संकेत और क्या हो सकता है? सवालों का जवाब दीजिए। जांच कराइए। छात्रों का भरोसा बहाल कीजिए।
Star ToDay Samachar
झारखंड में आमरण अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति ने ICU में भर्ती होने के बाद भी अपना अनशन जारी रखा है। उनका कहना है: “जब तक घोटाले की जांच CBI से नहीं होती, मेरा आंदोलन आखिरी सांस तक जारी रहेगा।” छात्रों की यह मांग और उनका संघर्ष गंभीर सवाल खड़े करता है। हेमंत सोरेन सरकार को छात्रों की आवाज़ दबाने या आंदोलन को नजरअंदाज करने के बजाय उनकी मांगों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। जब एक छात्र ICU में भर्ती होने के बाद भी अपनी मांग को लेकर अनशन जारी रखने को मजबूर हो, तो सरकार के लिए इससे बड़ा चेतावनी संकेत और क्या हो सकता है? सवालों का जवाब दीजिए। जांच कराइए। छात्रों का भरोसा बहाल कीजिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सावन मास के द्वितीय सोमवार पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा खेरेश्वर घाट एवं खेरेश्वर मन्दिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा कानपुर में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी महोदय द्वारा थाना शिवराजपुर क्षेत्रान्तर्गत सावन मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर खेरेश्वर घाट एवं खेरेश्वर मन्दिर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा घाट एवं मन्दिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोदय ने निर्देशित किया कि सावन मास के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा समस्त पुलिस बल आपसी समन्वय के साथ सतत भ्रमणशील रहकर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करे।1
- शेरगढ़ पुलिस प्रशासन की बड़िकार्यबाही चार शातिर को दर दबोचा1
- नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन रहा तैनात, समाजसेवी ने कावड़ यात्रियों को वितरित की फल व पानी की बोतल जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम रहे। उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने कावड़ यात्रियों के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे पर बनाए गए कावड़ केम्प का निरीक्षण कर मूल भूत सुविधाओं का जायजा लिया। समाजसेवी दीपक कुशवाहा द्वारा कावड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को पानी की बोतल व फल वितरित किए गए। श्रावड़ मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वेरिगेटिंग लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया।1
- 💥हाथरस में पड़ोसियो से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत1
- हाथरस में विधानसभा चुनाव को लेकर आकाश आनंद ने की जनसभा..... हाथरस में आकाश आनंद का भाजपा पर हमला, सादाबाद से डॉ. अविन शर्मा को बसपा प्रत्याशी किया घोषित हाथरस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से सोमवार को हाथरस में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। आकाश आनंद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों और महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार पर दूसरों के काम का श्रेय लेने का आरोप भी लगाया। एक्सप्रेस-वे को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मुकाबले नोएडा और आगरा के एक्सप्रेस-वे की स्थिति देखी जानी चाहिए। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए आकाश आनंद ने दोनों नेताओं को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संविधान की बात करने वाले नेताओं के काम को भी देखा जाना चाहिए। आकाश आनंद ने कहा कि बसपा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनी है और पार्टी अपने विजन से प्रभावित होकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपनी कमियां छिपाने के लिए विज्ञापनों पर भारी खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं के रोजगार, सरकारी पदों की रिक्तियों और पेपर लीक जैसे मुद्दे भी उठाए। महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आकाश आनंद ने हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट से डॉ. अविन शर्मा को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। मंच पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं से बसपा को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।1
- कांवड़ियों की सेवा में जुटा जिला प्रशासन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा भाव के साथ शिवभक्तों का किया स्वागत (संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर) जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र में पावन श्रावण मास के अवसर पर सोमवार को आगरा चौराहा जलेसर पर कांवड़ियों एवं शिवभक्तों के स्वागत-सत्कार के लिए आयोजित प्रसादी कार्यक्रम का शुभरम्भ उप जिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत, तहसीलदार संदीप सिंह एवं प्रशासनिक टीम ने किया। इस दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा भाव के साथ शिवभक्तों का स्वागत किया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘सेवा ही शिवभक्ति है’ की भावना के साथ कांवड़ियों की सेवा को अपनी जिम्मेदारी और सौभाग्य बताया। आयोजन में श्रद्धा, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला।1
- झारखंड में आमरण अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति ने ICU में भर्ती होने के बाद भी अपना अनशन जारी रखा है। उनका कहना है: “जब तक घोटाले की जांच CBI से नहीं होती, मेरा आंदोलन आखिरी सांस तक जारी रहेगा।” छात्रों की यह मांग और उनका संघर्ष गंभीर सवाल खड़े करता है। हेमंत सोरेन सरकार को छात्रों की आवाज़ दबाने या आंदोलन को नजरअंदाज करने के बजाय उनकी मांगों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। जब एक छात्र ICU में भर्ती होने के बाद भी अपनी मांग को लेकर अनशन जारी रखने को मजबूर हो, तो सरकार के लिए इससे बड़ा चेतावनी संकेत और क्या हो सकता है? सवालों का जवाब दीजिए। जांच कराइए। छात्रों का भरोसा बहाल कीजिए।1