सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत बढ़नी के रहने वाले और पूर्व सभासद मो आलम के पुत्र मो अरमान ने तमाम बाधाओं को पार करते हुए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी जेई) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका चयन सीमा सड़क संगठन विभाग में जूनियर कमीशन ऑफिसर के पद पर हुआ है, जिससे उनके परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अपनी इस बड़ी कामयाबी पर अरमान ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा बढ़नी से पूरी करने के बाद अरमान ने बनारस से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की और फिर लखनऊ में रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी करने लगे। लगातार पांच वर्षों की कठिन तपस्या के दौरान दो बार केवल एक-एक नंबर से असफल होने के बाद एक समय उनका हौसला टूट गया था, लेकिन अपने मजबूत इरादों के दम पर उन्होंने आखिरकार परीक्षा में 923वीं रैंक हासिल कर अपनी मंजिल प्राप्त कर ली। उनकी इस सफलता पर चेयरमैन सुनील अग्रहरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मस्सू भाई, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अकील अहमद उर्फ मुन्नू, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर नन्दलाल आजाद, डॉ हफीजुर्रहमान, मलिक मो फजलुर्रहमान, अहमद रजा, मो आकिब और मो आमिर सहित तमाम क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दी है।

- 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹💐💐💐💐💐🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉1
- महराजगंज के फरेंदा में कार्यकर्ताओं ने डॉ अरविन्द राजभर का फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया है। सुभासपा 2027 के चुनाव को लेकर फरेंदा में अपने संगठन की मजबूती के काम में पूरी तरह से जुट गई है।1
- संतकबीरनगर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 161 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने के बाद उनके स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया है। इस उत्कृष्ट कार्य से खुश होकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने हासिल की है। पुलिस ने जनपद के सभी थानों में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की। सीईआईआर पोर्टल एवं सीसीटीएनएस प्रणाली से मिली तकनीकी जानकारी, आईएमईआई नंबर तथा सिम विश्लेषण के आधार पर मोबाइल फोन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, ये मोबाइल केवल संतकबीरनगर ही नहीं बल्कि दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना सहित देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए हैं, जिन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि आईएमईआई नंबर को ब्लॉक कर उसे ट्रेस किया जा सके। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल खरीद का बिल, गुमशुदगी या एफआईआर की प्रति, मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर और मोबाइल मॉडल की जानकारी होना आवश्यक है। इस अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद से 18, दुधारा से 20, महिला थाना से 8, धनघटा से 14, महुली से 41, मेंहदावल से 9, बखिरा से 13, बेलहरकला से 36 तथा धर्मसिंहवा थाना से 2 मोबाइल बरामद किए गए। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह, आरक्षी ज्ञान प्रकाश सिंह, अमरजीत मौर्य, नितीश कुमार और पीयूष कुमार गुप्ता सहित विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने मुख्य भूमिका निभाई।1
- संतकबीरनगर के मगहर स्थित संत कबीर अकादमी ऑडिटोरियम में निषाद पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत होने और सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद ई. प्रवीण निषाद और मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी भी मंच पर मौजूद रहे। अपने संबोधन में संजय निषाद ने कहा कि हमारे वंशज इस देश के राजा थे और उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ अहम भूमिका निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि देश के कुछ लोग अंग्रेजों के साथ खड़े रहे, जिसके परिणाम स्वरूप आजादी के बाद उन्हें समस्त अधिकार प्राप्त हो गए, जबकि विरोध करने के कारण हमारे समाज को गरीबी का दंश झेलना पड़ा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्ण संवैधानिक अधिकार प्राप्त करने के लिए समाज को और अधिक संगठित होने की जरूरत है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर बूथ को मजबूत करने से ही प्रदेश की सत्ता में निषाद पार्टी की मजबूत हिस्सेदारी तय होगी। सम्मेलन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने समाज के अधिकारों की लड़ाई में शहीद हुए अखिलेश निषाद के बलिदान को याद किया और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए कमर कसने की अपील की। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की अन्य राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा निषाद समाज का शोषण किया और मतों के बदले उन्हें धोखा दिया। इसके साथ ही महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मालती निषाद ने भी अन्य दलों पर राजनीतिक छल करने का आरोप लगाते हुए संगठित पहचान बनाकर सत्ता हासिल करने की बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रविंद्र मणि, प्रदेश प्रभारी बाबूराम सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- संतकबीरनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 161 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस विभाग द्वारा इन सभी बरामद किए गए फोनों को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को वापस सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक द्वारा आधिकारिक तौर पर बाइट देकर विस्तृत जानकारी साझा की गई है।1
- वियतनाम में भारतीय टूरिस्टों से भरी एक बोट पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य के दौरान अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश लगातार जारी है।1