logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतिवृष्टि से उड़द की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन l बटियागढ़ । क्षेत्र में हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से उड़द की फसल खराब होने के बाद किसानों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर नुकसान की भरपाई की मांग उठाई। किसानों एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण खेतों में खड़ी उड़द की फसल खराब होकर नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने शासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, राहत राशि तथा फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है, इसलिए प्रशासन द्वारा शीघ्र सर्वे कराकर राहत प्रदान की जाना आवश्यक है।

14 hrs ago
user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

अतिवृष्टि से उड़द की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन l बटियागढ़ । क्षेत्र में हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से उड़द की फसल खराब होने के बाद किसानों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर नुकसान की भरपाई की मांग उठाई। किसानों एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण खेतों में खड़ी उड़द की फसल खराब होकर नष्ट हो

b664b132-d9ac-416c-8241-2c5c4b056070

गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने शासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, राहत राशि तथा फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है, इसलिए प्रशासन द्वारा शीघ्र सर्वे कराकर राहत प्रदान की जाना आवश्यक है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *अपडेट* दमोह हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पड़ने पर दौड़ने के दौरान मौत। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र मे आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन एवं स्वजातीय बंधु हुये जमा। अस्पताल में डाक्टर नही ऐसा परिजनों ने बताया। लाठीचार्ज के बने हालात। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में में हुए मृतक के बेटे के साथ नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद.......? हिनोता गाँव की घटना,शिव सिंह ठाकुर की मौत से गुस्साए परिजन,एसपी के निर्देश पर स्थिति को नियंत्रित करने आसपास के पुलिस थानों एवं पुलिस लाइन से हिंडोरिया भेजा गया बल,कांग्रेसी नेता भी पहुचे हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,आक्रोशित परिजनों का हंगामा जारी।
    2
    *अपडेट* 
दमोह हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पड़ने पर दौड़ने के दौरान मौत। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र मे आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन एवं स्वजातीय बंधु हुये जमा। अस्पताल में डाक्टर नही ऐसा परिजनों ने बताया। लाठीचार्ज के बने हालात। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में में हुए मृतक के बेटे के साथ नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद.......?
हिनोता गाँव की घटना,शिव सिंह ठाकुर की मौत से गुस्साए परिजन,एसपी के निर्देश पर स्थिति को नियंत्रित करने आसपास के पुलिस थानों एवं पुलिस लाइन से हिंडोरिया भेजा गया बल,कांग्रेसी नेता भी पहुचे हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,आक्रोशित परिजनों का हंगामा जारी।
    user_Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो ची
    Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो ची
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच दमोह जिले के हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान शिव सिंह लोधी निवासी टिकरी पिपरिया, थाना हिंडोरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हलगज में बांदकपुर और हिंडोरिया पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश दी थी। इस दौरान शिव सिंह लोधी के पकड़े जाने की बात सामने आई है, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बाद में शिव सिंह की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे इलाज के लिए हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पिता को जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर लाई थी और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पिता का शव मिला। बेटे का कहना है कि पिता हार्ट के मरीज थे और उन्हें स्टेंट भी डले थे, लेकिन उनकी मौत बीमारी से नहीं बल्कि पुलिस की मारपीट से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। रात करीब 10:30 बजे तक अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी रही। मामले में एसपी आनंद कलादगी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस के द्वारा शव को सुरक्षित शव ग्रह में रखवाये जाने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना से लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ जिन्होंने उग्र प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। घटना के बाद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक व भाजपा नेता प्रद्युम्न सिंह भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई वही प्रदुमन सिंह ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाई का भरोसा जताया। घटना के बाद गुरुवार रात करीब 11.30 बजे पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने शव को सुरक्षित कराये जाने के साथ परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस सम्बद्ध मे एसडीओपी प्रिया सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही के दौरान मौजूद थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।
    1
    हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच
हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप
परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच
दमोह जिले के हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान शिव सिंह लोधी निवासी टिकरी पिपरिया, थाना हिंडोरिया के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हलगज में बांदकपुर और हिंडोरिया पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश दी थी। इस दौरान शिव सिंह लोधी के पकड़े जाने की बात सामने आई है, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बाद में शिव सिंह की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे इलाज के लिए हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पिता को जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर लाई थी और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पिता का शव मिला। बेटे का कहना है कि पिता हार्ट के मरीज थे और उन्हें स्टेंट भी डले थे, लेकिन उनकी मौत बीमारी से नहीं बल्कि पुलिस की मारपीट से हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। रात करीब 10:30 बजे तक अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी रही।
मामले में एसपी आनंद कलादगी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस के द्वारा शव को सुरक्षित शव ग्रह में रखवाये जाने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना से लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ जिन्होंने उग्र प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। घटना के बाद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक व भाजपा नेता प्रद्युम्न सिंह भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई वही प्रदुमन सिंह ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाई का भरोसा जताया।
घटना के बाद गुरुवार रात करीब 11.30 बजे पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने शव को सुरक्षित कराये जाने के साथ परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस सम्बद्ध मे एसडीओपी प्रिया सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही के दौरान मौजूद थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पंचायत से आई तस्वीरों और ग्रामीणों के आरोपों, अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार
    1
    पंचायत से आई तस्वीरों और ग्रामीणों के आरोपों, अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार
    user_नीलेश विश्वकर्मा
    नीलेश विश्वकर्मा
    Voice of people दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🚨 दमोह कलेक्टर ने कहा—घायल को देखकर गुजरिए नहीं, तुरंत मदद कीजिए! सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना उसकी जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। गोल्डन ऑवर में मदद कर आप एक जीवन बचा सकते हैं। 🙏 आइए, राहवीर बनें और इंसानियत की मिसाल कायम करें। #राहवीरयोजना #दमोह #सड़कसुरक्षा #जीवनरक्षा #घायलोंकीमदद #गोल्डनऑवर #जनहित #RoadSafety #SaveLives
    1
    🚨 दमोह कलेक्टर ने कहा—घायल को देखकर गुजरिए नहीं, तुरंत मदद कीजिए!
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना उसकी जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। गोल्डन ऑवर में मदद कर आप एक जीवन बचा सकते हैं।
🙏 आइए, राहवीर बनें और इंसानियत की मिसाल कायम करें।
#राहवीरयोजना #दमोह #सड़कसुरक्षा #जीवनरक्षा #घायलोंकीमदद #गोल्डनऑवर #जनहित #RoadSafety #SaveLives
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अतिवृष्टि से उड़द की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन l बटियागढ़ । क्षेत्र में हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से उड़द की फसल खराब होने के बाद किसानों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर नुकसान की भरपाई की मांग उठाई। किसानों एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण खेतों में खड़ी उड़द की फसल खराब होकर नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने शासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, राहत राशि तथा फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है, इसलिए प्रशासन द्वारा शीघ्र सर्वे कराकर राहत प्रदान की जाना आवश्यक है।
    2
    अतिवृष्टि से उड़द की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन l
बटियागढ़ । क्षेत्र में हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से उड़द की फसल खराब होने के बाद किसानों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर नुकसान की भरपाई की मांग उठाई। किसानों एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण खेतों में खड़ी उड़द की फसल खराब होकर नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की।
इसके साथ ही किसानों ने शासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, राहत राशि तथा फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है, इसलिए प्रशासन द्वारा शीघ्र सर्वे कराकर राहत प्रदान की जाना आवश्यक है।
    user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
    Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
    Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पढ़ने पर दौड़ने के दौरान दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलगी ने जानकारी देते हुए बताया घटनाक्रम को लेकर साथ ही संबंधित थाना स्टाफ के कर्मचारियों को लाइन अटैच किया शव के लिए पोस्टमार्टम और बड़े उच्च अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी निष्पक्षिता से जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पढ़ने पर दौड़ने के दौरान मौत का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र में आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन जमा। डॉ न होने की बात लाठीचार्ज के हालात बने। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में हुए मृतक के बेटे के साथ। नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा, उप नि धर्मेन्द्र गुर्जर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद हैं।
    1
    हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पढ़ने पर दौड़ने के दौरान
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलगी ने जानकारी देते हुए बताया घटनाक्रम को लेकर साथ ही संबंधित थाना स्टाफ के कर्मचारियों को लाइन अटैच किया शव के लिए पोस्टमार्टम और बड़े उच्च अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी निष्पक्षिता से जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी 
हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पढ़ने पर दौड़ने के दौरान मौत का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र में आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य  केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन जमा। डॉ न होने की बात
लाठीचार्ज के हालात बने। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में हुए मृतक के बेटे के साथ। नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा, उप नि धर्मेन्द्र गुर्जर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद हैं।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दमोह हिंडोरिया शिवसिंह लोधी की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में बने हंगामे के हालात
    2
    दमोह हिंडोरिया शिवसिंह लोधी की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में बने हंगामे के हालात
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रभारी मंत्री ने पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का किया औचक निरीक्षण जर्जर भवनों और कक्षाओं की स्थिति देखी, उच्च शिक्षा आयुक्त से चर्चा कर मूल्यांकन कराने के दिए निर्देश दमोह। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे हटा से दमोह पहुंचे। जिन्होंने किल्लाई नाका स्थित पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं और भवनों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने प्राचार्य और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कॉलेज के जर्जर भवनों एवं कक्षाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस संबंध में उच्च शिक्षा आयुक्त से चर्चा कर भवनों और कक्षाओं का आवश्यक मूल्यांकन कराने की बात कही। उन्होंने कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन, एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, धनीराम गौड़, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को सहित कॉलेज के डॉ. इंदिरा जैन, प्रो. कीर्तिकम दुबे, रमेश प्रसाद अहिरवार और कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    प्रभारी मंत्री ने पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का किया औचक निरीक्षण

जर्जर भवनों और कक्षाओं की स्थिति देखी, उच्च शिक्षा आयुक्त से चर्चा कर मूल्यांकन कराने के दिए निर्देश
दमोह। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे हटा से दमोह पहुंचे। जिन्होंने किल्लाई नाका स्थित पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं और भवनों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने प्राचार्य और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कॉलेज के जर्जर भवनों एवं कक्षाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस संबंध में उच्च शिक्षा आयुक्त से चर्चा कर भवनों और कक्षाओं का आवश्यक मूल्यांकन कराने की बात कही। उन्होंने कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन, एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, धनीराम गौड़, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को सहित कॉलेज के डॉ. इंदिरा जैन, प्रो. कीर्तिकम दुबे, रमेश प्रसाद अहिरवार और कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.