logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा (यूपी): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश द्वारा टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था और केवल “VIP” लिखा था। बैरियर उठाने में देरी होने पर विधायक पुत्र भड़क गए और टोलकर्मी से अभद्रता कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

6 hrs ago
user_Bhoodev Parsad
Bhoodev Parsad
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

आगरा (यूपी): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश द्वारा टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था और केवल “VIP” लिखा था। बैरियर उठाने में देरी होने पर विधायक पुत्र भड़क गए और टोलकर्मी से अभद्रता कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उघैती में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाई स्कूल के छात्रों को रौंदा ,हादसे में एक छात्र की मौत साथी गम्भीर रूप से घायल बदायूं । तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार छात्रों को रौंद दिया।हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशन पुर के पास हुआ। जहां इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लश्करपुर ओइया हाईस्कूल के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी छात्र सुरजीत पुत्र मदनलाल (15)अरविंद (15) उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में स्थित वीपी शर्मा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। परीक्षार्थी जैसे ही उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशनपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार छात्रों में जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था की बाइक के परखच्चे उड़ गए।हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर एक छात्र की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है।घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
    1
    उघैती में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाई स्कूल के छात्रों को रौंदा ,हादसे में एक छात्र की मौत साथी गम्भीर रूप से घायल
बदायूं । तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार छात्रों को रौंद दिया।हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशन पुर के पास हुआ। जहां इस्लामनगर थाना क्षेत्र के  लश्करपुर ओइया हाईस्कूल के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी छात्र सुरजीत पुत्र मदनलाल (15)अरविंद (15) उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में स्थित वीपी शर्मा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। परीक्षार्थी जैसे ही उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशनपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों  बाइक सवार  छात्रों में जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था की बाइक के परखच्चे उड़ गए।हादसे  में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।  इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर एक छात्र की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है।घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आगरा (यूपी): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश द्वारा टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था और केवल “VIP” लिखा था। बैरियर उठाने में देरी होने पर विधायक पुत्र भड़क गए और टोलकर्मी से अभद्रता कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
    1
    आगरा (यूपी): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश द्वारा टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था और केवल “VIP” लिखा था। बैरियर उठाने में देरी होने पर विधायक पुत्र भड़क गए और टोलकर्मी से अभद्रता कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं। थाना मुजरिया में दर्ज कराए गए कथित झूठे मुकदमे को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि थाना मुजरिया पुलिस द्वारा किसान हितों की आवाज उठाने पर मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे लेकर यूनियन में आक्रोश है। जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं। झूठे केस से न डरेंगे, न डिगेंगे। किसान हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।” इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और ज्ञापन सौंपकर झूठे मुकदमे को निरस्त करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी।
    1
    बदायूं। थाना मुजरिया में दर्ज कराए गए कथित झूठे मुकदमे को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि थाना मुजरिया पुलिस द्वारा किसान हितों की आवाज उठाने पर मेरे  खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे लेकर यूनियन में आक्रोश है।
जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं। झूठे केस से न डरेंगे, न डिगेंगे। किसान हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।”
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और ज्ञापन सौंपकर झूठे मुकदमे को निरस्त करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by राजेश कुमार वर्मा
    1
    Post by राजेश कुमार वर्मा
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्राम नागपुर में आवारा नंदियों का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। दिनभर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला किसान रात में भी चैन की नींद नहीं ले पा रहा है। मेहनत से बोई गई फसल को बचाने के लिए किसान पूरी रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि जैसे ही रात में उनकी आंख लगती है, उसी समय बैलों का झुंड खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद कर देता है। सुबह होते-होते मेहनत पर पानी फिर जाता है और किसान पूरी तरह टूट जाता है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने लगभग 10 से 15 बैलों को खेतों से बाहर निकालकर भगाया । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, और एक नंदीशाला भी बनाई जाय ताकि किसानों को राहत मिल सके।
    1
    ग्राम नागपुर में आवारा नंदियों का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। दिनभर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला किसान रात में भी चैन की नींद नहीं ले पा रहा है। मेहनत से बोई गई फसल को बचाने के लिए किसान पूरी रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि जैसे ही रात में उनकी आंख लगती है, उसी समय बैलों का झुंड खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद कर देता है। सुबह होते-होते मेहनत पर पानी फिर जाता है और किसान पूरी तरह टूट जाता है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने लगभग 10 से 15 बैलों को खेतों से बाहर निकालकर भगाया । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, और एक नंदीशाला भी बनाई जाय ताकि किसानों को राहत मिल सके।
    user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
    सचिन बाबू जिला संवाददाता
    Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Location: Aurangabad, Maharashtra A Hindutva activist was parading a non-Muslim girl wearing a burqa and denigrating Muslim women. Locals caught hold of her, removed the burqa, and protested.
    1
    Location: Aurangabad, Maharashtra
A Hindutva activist was parading a non-Muslim girl wearing a burqa and denigrating Muslim women. Locals caught hold of her, removed the burqa, and protested.
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    4 hrs ago
  • "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र के झिंझरी गांव में गुरुवार को एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। युवक का शव गांव के बाहर खेतों के पास एक झोपड़ी के नजदीक उसकी ट्राईसाइकिल पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झिंझरी निवासी सुरेश पाल ने बताया कि उनका 38 वर्षीय दिव्यांग बेटा अरविंद अविवाहित था। वह पिछले कुछ समय से शराब पीने का आदी हो गया था। गुरुवार सुबह गांव का ही रामकिशन उसे घर से बुलाकर ले गया था, लेकिन देर शाम तक अरविंद घर नहीं लौटा। शाम के समय ग्रामीण खेतों की ओर गए तो सोमपाल की झोपड़ी के पास अरविंद की ट्राईसाइकिल खड़ी दिखी। पास जाकर देखा तो वह ट्राईसाइकिल पर ही निश्चल अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही भमोरा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। थाना अध्यक्ष सनी चौधरी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    1
    "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र के झिंझरी गांव में गुरुवार को एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। युवक का शव गांव के बाहर खेतों के पास एक झोपड़ी के नजदीक उसकी ट्राईसाइकिल पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झिंझरी निवासी सुरेश पाल ने बताया कि उनका 38 वर्षीय दिव्यांग बेटा अरविंद अविवाहित था। वह पिछले कुछ समय से शराब पीने का आदी हो गया था। गुरुवार सुबह गांव का ही रामकिशन उसे घर से बुलाकर ले गया था, लेकिन देर शाम तक अरविंद घर नहीं लौटा।
शाम के समय ग्रामीण खेतों की ओर गए तो सोमपाल की झोपड़ी के पास अरविंद की ट्राईसाइकिल खड़ी दिखी। पास जाकर देखा तो वह ट्राईसाइकिल पर ही निश्चल अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही भमोरा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।
थाना अध्यक्ष सनी चौधरी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदायूं। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने जिलाध्यक्ष पर मुजरिया थानाध्यक्ष द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा के विरोध में एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की जिस पर पुलिस ने कार्यालय परिसर का गेट बंद करा दिया। बाद में पहुंचे सीओ उझानी ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाया और ज्ञापन लेकर उनके प्रदर्शन को समाप्त कराया। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अतुल ठाकुर पर मुजरिया थाने में थाना प्रभारी ने थाने का निरीक्षण करने और वीडियो वायरल करने के विरोध में आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एसएसपी दफ्तर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए घेराव किया। भाकियू कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय परिसर का गेट बंद कर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अतुल ठाकुर ने मौके पर पहुंचे सीओ उझानी को बताया कि वह गत 19 फरवरी को किसी काम से मुजरिया थाना गए थे इस दौरान थाना प्रभारी ने मुजरिया थाने में कराएं गए काम को दिखाया जिसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी ने ही इसे वायरल करने को कहा और वायरल होने पर धन्यवाद भी लिखा। भाकियू जिलाध्यक्ष ने सीओ को बताया कि इस पूरे प्रकरण का थाने का निरीक्षण करने का रूप दे दिया गया तब थाना प्रभारी ने खुद को बचाने के लिए उनके ऊपर मुकदमा लिख दिया। उन्होंने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता यह अन्याय किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने पूरे मामले की जांच करने और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिस पर सीओ उझानी ने आश्वान देकर प्रदर्शन को समाप्त कराया।
    1
    बदायूं। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने जिलाध्यक्ष पर मुजरिया थानाध्यक्ष द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा के विरोध में एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की जिस पर पुलिस ने कार्यालय परिसर का गेट बंद करा दिया। बाद में पहुंचे सीओ उझानी ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाया और ज्ञापन लेकर उनके प्रदर्शन को समाप्त कराया। 
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अतुल ठाकुर पर मुजरिया थाने में थाना प्रभारी ने थाने का निरीक्षण करने और वीडियो वायरल करने के विरोध में आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एसएसपी दफ्तर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए घेराव किया। भाकियू कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय परिसर का गेट बंद कर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अतुल ठाकुर ने मौके पर पहुंचे सीओ उझानी को बताया कि वह गत 19 फरवरी को किसी काम से मुजरिया थाना गए थे इस दौरान थाना प्रभारी ने मुजरिया थाने में कराएं गए काम को दिखाया जिसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी ने ही इसे वायरल करने को कहा और वायरल होने पर धन्यवाद भी लिखा। 
भाकियू जिलाध्यक्ष ने सीओ को बताया कि इस पूरे प्रकरण का थाने का निरीक्षण करने का रूप दे दिया गया तब थाना प्रभारी ने खुद को बचाने के लिए उनके ऊपर मुकदमा लिख दिया। उन्होंने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता यह अन्याय किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने पूरे मामले की जांच करने और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिस पर सीओ उझानी ने आश्वान देकर प्रदर्शन को समाप्त कराया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.