बेवर में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार से बढ़ी बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका मैनपुरी के बेवर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप नियमित कार्यों का बहिष्कार करते हुए उपकेंद्र परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। धरने में शामिल लाइनमैन, एसएसओ सहित अन्य कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से जोखिम भरे माहौल में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही पर्याप्त सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि बेवर उपकेंद्र पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
बेवर में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार से बढ़ी बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका मैनपुरी के बेवर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप नियमित कार्यों का बहिष्कार करते हुए उपकेंद्र परिसर के
बाहर प्रदर्शन किया। धरने में शामिल लाइनमैन, एसएसओ सहित अन्य कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से जोखिम भरे माहौल में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही पर्याप्त सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनका
आरोप है कि कई बार समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि बेवर उपकेंद्र पर उनकी समस्याओं को
गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
- महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई। केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई। महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।1
- UP Panchayat Election 2026: अगस्त में होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? सरकार का बड़ा फैसला | UP Pradhan Chunav Date UP Panchayat Election 2026 Update: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानिए क्या अगस्त-सितंबर में आयोजित होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नई आरक्षण सूची (OBC, SC, ST, General) को लेकर क्या नए नियम लागू किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें! वीडियो में जानें: * यूपी ग्राम पंचायत चुनाव कब होंगे? * प्रधान चुनाव की नई आरक्षण सूची कैसे बनेगी? * इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। * राज्य निर्वाचन आयोग की नई तैयारियां। दोस्तों, अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो GD NEWS NETWORK को Like, Share और Subscribe जरूर करें!1
- @लोकसभा भी दिनभर के लिए स्थगित. प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया@ अयोध्या चढ़ावा चोरी पर संसद में 'ड्रामा', पप्पू यादव बने पुजारी; दान करने पहुंचे राहुल गांधी ओर अनय नेता1
- Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! 10:45 Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! 10:451
- छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। बेवर/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धनकारी में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकुमार (नन्नू), उम्र करीब 30 वर्ष, रात के समय घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि उपचार के बाद परिजन संदीप को मैनपुरी से वापस घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।1