Shuru
Apke Nagar Ki App…
@लोकसभा भी दिनभर के लिए स्थगित. प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया@ अयोध्या चढ़ावा चोरी पर संसद में 'ड्रामा', पप्पू यादव बने पुजारी; दान करने पहुंचे राहुल गांधी ओर अनय नेता
K. Kumar Mathur
@लोकसभा भी दिनभर के लिए स्थगित. प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया@ अयोध्या चढ़ावा चोरी पर संसद में 'ड्रामा', पप्पू यादव बने पुजारी; दान करने पहुंचे राहुल गांधी ओर अनय नेता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके1
- मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी में एक बार फिर उड़द की फसल में भारी नुकसान पर भाकियू (बलराज) का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन उपशीर्षक फसल सर्वे, मुआवजा, बीमा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उड़द की फसल में हुए भारी नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2025 की खरीफ फसल में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। डिजिटल सर्वे एवं फसल बीमा से संबंधित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।3
- फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने एसपी को सौंपा ज्ञापन मैनपुरी। जनपद के थाना एलाऊ में दर्ज फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मामले की साइबर, डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर गहन जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि थाना एलाऊ में अपराध संख्या 61/2025 के तहत दर्ज मुकदमे में फर्जी सेना भर्ती, फर्जी मेडिकल एडमिट कार्ड, फर्जी नियुक्ति/ज्वाइनिंग लेटर तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी किए जाने के आरोप हैं। संगठन का कहना है कि मामले में केवल कुछ व्यक्तियों तक जांच सीमित न रखकर पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराई जाए। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने मांग की है कि सभी बैंक खातों के लेन-देन, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा कथित फर्जी दस्तावेजों की फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और साइबर विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि कहीं इसी तरीके से अन्य युवाओं को भी नौकरी का झांसा देकर ठगी तो नहीं की गई। संगठन ने ज्ञापन में यह भी कहा कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित की जाए। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि निष्पक्ष जांच से पीड़ितों को न्याय मिलेगा और भविष्य में इस प्रकार की ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी। वाइट मनोज कुमार यादव,, मंडल अध्यक्ष आगरा भारतीय किसान यूनियन ,बलराज3
- महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई। केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई। महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।1
- UP Panchayat Election 2026: अगस्त में होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? सरकार का बड़ा फैसला | UP Pradhan Chunav Date UP Panchayat Election 2026 Update: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानिए क्या अगस्त-सितंबर में आयोजित होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नई आरक्षण सूची (OBC, SC, ST, General) को लेकर क्या नए नियम लागू किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें! वीडियो में जानें: * यूपी ग्राम पंचायत चुनाव कब होंगे? * प्रधान चुनाव की नई आरक्षण सूची कैसे बनेगी? * इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। * राज्य निर्वाचन आयोग की नई तैयारियां। दोस्तों, अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो GD NEWS NETWORK को Like, Share और Subscribe जरूर करें!1
- @लोकसभा भी दिनभर के लिए स्थगित. प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया@ अयोध्या चढ़ावा चोरी पर संसद में 'ड्रामा', पप्पू यादव बने पुजारी; दान करने पहुंचे राहुल गांधी ओर अनय नेता1
- संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा! संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा!1
- मैनपुरी के करहल चौराहा क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। : सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बस को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन करहल चौराहा पर हुई इस घटना ने कुछ देर के लिए दहशत और अफरातफरी का माहौल जरूर पैदा कर दिया।1