Shuru
Apke Nagar Ki App…
लातेहार जिले के मणिका में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है।
Shamsher Alam
लातेहार जिले के मणिका में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है।
More news from झारखंड and nearby areas
- लातेहार जिले के मणिका में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है।1
- लातेहार के महुआडार पठार क्षेत्र में विगत दिनों हुए भालू के हमले से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिवार से बुधवार शाम 6:00 बजे वनपाल गुरुदयाल सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार एवं प्रभावित व्यक्तियों को वन विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिलाने और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उचित इलाज कराने का आश्वासन दिया।1
- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले के गारू प्रखंड स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र मारोमार में 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह प्रशिक्षण 22 जुलाई से 16 अगस्त तक संचालित होगा, जिसमें गारू प्रखंड के सुरकुमी, मारोमार, नवाटोली, मिरचैया एवं बंदुआ गोयरा सहित आसपास के गांवों की कुल 32 महिलाएं भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में वार्ड सदस्य खीरस्टीना कुमारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, ग्रामीणों के साथ एसएसबी के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को सिलाई की आधारभूत जानकारी, सिलाई मशीन का संचालन, माप एवं पैटर्न निर्माण, कटिंग-सिलाई तकनीक, परिधान निर्माण, डिजाइनिंग, फिनिशिंग तथा स्वरोजगार और उद्यमिता से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिलाएं तकनीकी रूप से दक्ष बनेंगी तथा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि एसएसबी द्वारा नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।1
- लातेहार के सदर थाना क्षेत्र स्थित दुगिला गांव में खेत की जुताई के दौरान हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक राजू उरांव की मौत हो गई। खेत में ट्रैक्टर फंस जाने के बाद उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था, तभी ट्रैक्टर अचानक पलट गया और चालक राजू उरांव उसके नीचे दब गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है। राजू उरांव अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके निधन के बाद उसकी पत्नी तथा छोटी बेटी के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।1
- लातेहार सदर प्रखंड परिसर में मंगलवार को कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 14 विद्यालयों के लगभग 397 छात्र-छात्राओं को साइकिलें बांटी गईं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली समस्याओं को दूर करना है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्रों ने बताया कि पहले लंबी दूरी तय करके समय पर स्कूल पहुंचना मुश्किल होता था, लेकिन अब वे आसानी से समय पर विद्यालय पहुंचकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे। कार्यक्रम में मौजूद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह योजना बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने और विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि दूरी के कारण किसी भी छात्र-छात्रा की पढ़ाई प्रभावित न हो, यही इस वितरण का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विभागीय कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस योजना को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक बताया।3
- झारखंड में डॉक्टर की लापरवाही और जर्जर एंबुलेंस के कारण एक बेटी की मौत हो जाने के बाद मां का दर्द छलक पड़ा है। पीड़ित मां का कहना है कि डॉक्टर द्वारा बरती गई लापरवाही और जर्जर एंबुलेंस की वजह से उनकी बेटी की जान चली गई।1
- लातेहार के मारोमारा स्थित सशस्त्र सीमा बल पुलिस पिकेट में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह द्वारा किया गया। यह शिविर बुधवार की सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण आगामी 16 अगस्त तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मारोमारा सहित अन्य गांवों की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाना है।1
- लातेहार में एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान में जा घुसा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।1