Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sanatan Dharm sachcha Dharm hai banki koi dharm nahi hai Jay shree Ram
Mohan falhari PM mishra
Sanatan Dharm sachcha Dharm hai banki koi dharm nahi hai Jay shree Ram
More news from झारखंड and nearby areas
- कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।1
- चान्दन-चाँदन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व। चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में आयोजित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति चांदन के बैनर तले आयोजित गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चांदन काली मंदिर सहित कई स्थानों पर सुंदर पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की ताता भगवान की दर्शन करने के लिए लगा रहा।पूजा समापन के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।काली मंदिर चांदन के परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। गणेश उत्सव के कारण बाजारों और मुख्य चौराहे पर काफी रौनक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है।पूजा को सफल बनाने में कृष मंडल, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, गुलाब कुमार, साजन शर्मा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा, राजा मंडल, राकेश शर्मा, केशव बरनवाल, निक्की कुमार, शिवम् कुमार सहित दर्जनों युवक का सहयोग रहा।1
- 🚨 गजनडा में गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव! 🙏🚩 📍 बाराहाट से बड़ी खबर — गोड़धाबर पंचायत के गजनडा गांव में श्री श्री 108 युवा महाकाल के बैनर तले तीन दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माता काली मंदिर परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। 🙏 सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। ✨ पूजा पंडाल को आकर्षक डिजिटल लाइटिंग से सजाया गया है। 🏺 16 सितंबर को होगा भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, जिसमें आसपास के युवाओं को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। 🎥 पूरी खबर और वीडियो के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📲 बांका की आवाज आपके साथ1
- बांका में बालू माफियाओं का दुस्साहस! खनन टीम और पुलिस पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं1
- सिमराढाब में जमीन विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस 🔥 दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप तेज, जानिए पूरा मामला गिरिडीह | बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन और पैतृक संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद को लेकर मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पक्ष ने अपनी जमीन बचाने का दावा करते हुए दूसरे पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं। जमीन, मकान और दस्तावेजों से जुड़े दावों को लेकर विवाद लंबे समय से चलने की बात कही गई है। अब दोनों पक्ष अपने-अपने दावे और दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रख रहे हैं। 📌 क्या है पूरा जमीन विवाद? 📄 दस्तावेजों में क्या है? ⚖️ किस पक्ष का दावा कितना सही है? 🎥 देखिए सिमराढाब से सत्य साहित्य न्यूज़ की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। नोट: वीडियो में बताए गए आरोप संबंधित पक्षों के दावे पर आधारित हैं। सत्य साहित्य न्यूज़ इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 🔔 चैनल को Subscribe करें 📲 खबर को Share करें #सिमराढाब #जमीनविवाद #गिरिडीह #बिरनी #झारखंडन्यूज़ #GiridihNews #JharkhandNews #BreakingNews #PressConference #आरोपप्रत्यारोप #सत्यसाहित्यन्यूज़1
- बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी बांका से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए। इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया। देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है। मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- 54 मतदाताओं के एक ही पते पर दर्ज होने की जांच की मांग को साजिश बताना जनता को गुमराह करना : सुमित शरण ब्रेकिंग न्यूज जामताड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी द्वारा भाजपा पर मतदाता सूची की प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो मतदाता सूची तैयार करती है और न ही चुनावी प्रक्रिया का संचालन करती है। पार्टी की भूमिका केवल संदिग्ध या असामान्य प्रविष्टियों को निर्वाचन प्राधिकार के संज्ञान में लाना है। सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 में एक ही मकान के पते पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। भाजपा ने किसी मतदाता को गलत नहीं ठहराया है, बल्कि निर्वाचन आयोग से मामले का भौतिक सत्यापन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।1
- चान्दन:-हरतालिका तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, मंदिरों में लगा रहा भक्तों की तांता चांदन(बांका)प्रखंड सहित आस-पास के गांवों में हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के अनुसार मनाया गया। सुहागिन महिलाएं ने पति की लंबी आयु , सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्यवती की कामना को लेकर दिनभर निर्जला व्रत रक्खा।सुबह से ही घरों में पूजा अर्चना की तैयारियां शूरू हो गई थी। महिलाओं ने सामुहिक रूप से विधि-विधान के साथ दो दिन पूर्व स्थापित जावा को पूजा स्थल पर रकखर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाएं ने फल, श्रृंगार सामग्री पकवान,पूजन सामग्री से पूजा की थाली सजायी।इसके बाद सौलह श्रृंगार कर हाथों में मेंहदी रचाकर और पारम्परिक परिधान में चुनरी ओढ़कर महिलाएं चांदन,पांडेडीह,गौरीपुर,गोड़ीयारी,हड़खाड़, जनकपुर,नीलकोठी,आदि शिवालयों में पूजा करने पहुंची थी। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर2