Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।
Objectionnews
कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।
More news from बिहार and nearby areas
- 🚨 तालाब में नहाने गईं दो बच्चियां, वापस लौटीं तो सिर्फ उनकी खबर! 💔 😢 धोरैया के जोठा गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय कोमल कुमारी और 15 वर्षीय जानकी कुमारी के रूप में हुई है। 💔 कर्मा-धर्मा पर्व की तैयारियों और खुशियों के बीच हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 🚑 ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 👮♂️ घटना की सूचना पर धोरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। 📍 स्थान: जोठा गांव, धोरैया, बांका 📲 ऐसी ही बांका की हर बड़ी और जरूरी खबर के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।1
- 🚨 बौसी थाना पहुंचे SP अमितेश कुमार, रिकॉर्ड दुरुस्त… अब सड़क पर दिखेगा पुलिस का एक्शन! 🔥 🚨 बांका में पुलिस का सर्जिकल निरीक्षण! बांका के बौसी थाना में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब एसपी अमितेश कुमार अचानक दलबल के साथ थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए। एसपी ने थाना परिसर से लेकर मालखाना और हाजत तक का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान थाने के अभिलेख, लंबित कांडों की फाइलें, बही-खाते और केस डायरी की भी जांच की गई। खास बात ये रही कि निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड्स अप-टू-डेट और दुरुस्त मिले। जिसके बाद एसपी ने पुलिस टीम की कार्यशैली और रिकॉर्ड रखरखाव की सराहना की। लेकिन मामला सिर्फ थाने की फाइलों तक सीमित नहीं रहा। एसपी अमितेश कुमार ने साफ निर्देश दिया कि अब सड़क पर भी पुलिस की सख्ती दिखाई देनी चाहिए। पूरे इलाके में 24 घंटे रोको-टोको अभियान को तेज करने का निर्देश दिया गया है। अब संदिग्ध वाहनों, बेवजह घूमने वालों और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, पुलिस इंस्पेक्टर मनीष कुमार, बौसी थाना अध्यक्ष पंकज झा और बांका टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। यानी साफ है— थाने की फाइलें दुरुस्त हैं, अब सड़क पर अपराधियों की शामत आने वाली है! 🚨1
- तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।1
- जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प1
- जामताड़ा में CPI(M) का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा मुआवजा, हाथी और लैंड बैंक का मुद्दा गरमाया। जामताड़ा के पुराना कोर्ट परिसर में सीपीआईएम की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता सीपीआईएम के जिला संयोजक चंडीदास पुरी ने की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े राज्यस्तरीय मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।1
- सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक रविवार सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांवों में नए सदस्यों का पंजीकरण और पुरानों का नवीनीकरण होगा। युवाओं व महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में शिवनाथ बेसरा, प्रभाकर हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।1
- 🚨 खनन टीम पर हमला! बांका में बालू माफियाओं ने बरसाए पत्थर-डंडे 🚨 📍 बांका से बड़ी खबर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची जिला खनन विभाग की टीम पर लकड़ीकोला क्षेत्र में बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। बताया गया कि जब्त किए गए दो ट्रैक्टरों को थाना लाया जा रहा था, तभी करीब 30-40 लोगों ने खनन टीम और पुलिस पदाधिकारियों पर पत्थर-डंडों से हमला कर दिया। 😱 🚔 हमले में बांका थाना की पुलिस वाहन के शीशे टूट गए, जबकि खनन टीम के वाहनों और मौके पर मौजूद JCB को भी क्षतिग्रस्त किया गया। आरोप है कि JCB चालक का मोबाइल भी लेकर हमलावर फरार हो गए। ⚖️ मामले में 28 नामजद बालू माफियाओं समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, राजस्व क्षति के लिए 4.24 लाख रुपये का दंड भी लगाया गया है। 🔴 अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। 📲 ऐसी ही हर बड़ी और ताजा खबर के लिए Banka Today News Digital को फॉलो करें।1
- तिरंगे में लिपटा गांव का लाल पहुंचा घर, मां की चीख से गमगीन हुआ स्वर्णडीह जब तक सूरज-चांद रहेगा, संजीव तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के नारों से सोमवार को स्वर्णडीह गांव गूंज उठा। 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार उर्फ मिट्ठू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पटना के रुबन मेमोरियल अस्पताल में रविवार रात 8:45 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। संजीव असम के कोकराझाड़ स्थित 10वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। फरवरी में इलाज के दौरान लीवर में संक्रमण का पता चला था। स्वस्थ होने के बाद वे ड्यूटी पर लौट गए, लेकिन सितंबर में फिर तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल लीव लेकर घर आए और 7 सितंबर को पटना में भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देश सेवा के संकल्प के कारण संजीव ने विवाह नहीं किया था। मां उषा देवी बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। पिता नवीन झा भी सदमे में रहे। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राम प्रसाद महतो ने उन्हें साहसी और कर्मठ जवान बताया। अंतिम संस्कार सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया जाएगा।1
- जामताड़ा न्यूज:चरकापहाड़ी में खूंटा पूजा और ध्वजारोहण कार्यक्रम, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी हुए शामिल। जामताड़ा के गोरायनाला स्थित चरकापहाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर खूंटा पूजा और ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी शामिल हुए। विद्वान पंडितों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर दुर्गा पूजा के सफल संचालन की कामना की। इसके बाद कमेटी की ओर से विधिवत ध्वजारोहण किया गया और मां दुर्गा की पूजा के लिए खूंटा गाड़ा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।1