तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

- तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।1
- बिहार पिछड़ा क्यों रह गया? यूपी की 10 साल की तरक्की का खौफनाक सच! 🔥1
- हर हर महादेव 🙏कल की लगी आग ❤️से न अबजूगंज सहर में न बिजली✨ न पानी ✨न इंटरनेट ✨न बात ✨पूरी तरह से दुनिया से अलग अपना अबजूगंज शहर ✨की कोई उपाय हो कोई चमत्कार हो लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम हर हर महादेव 🙏कल की लगी आग ❤️से न अबजूगंज सहर में न बिजली✨ न पानी ✨न इंटरनेट ✨न बात ✨पूरी तरह से दुनिया से अलग अपना अबजूगंज शहर ✨की कोई उपाय हो कोई चमत्कार हो✨तभी बिजली पानी ओर मोबाइल टावर चालू हो सकेगा✨बिजली भभग का लगातार प्रयास ✨नाकाफी दिख रही हे✨इतनी बरी बिजली आपदा में 2 से 4 बिजली मिस्त्री से काम करवाना ✨सिर्फ खाना पूर्ति के बराबर हे✨देखते हैं✨नहीं तो कुछ क्षेत्र में बिजली बहाल करने का एक अथक प्रयास शाम तक किया जायेगा ✨बंकी जाने महादेव ✨ओर बिजली विभाग ✨1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया परबत्ता में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत भरसो पंचायत के बंधकट्टा के समीप स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबे दो सगे भाई। स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों ने दोनों को बाहर निकाला। परबत्ता अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। मृतकों की पहचान तेलिया बथान निवासी गोविंद कुमार और जय जय कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया परबत्ता में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत भरसो पंचायत के बंधकट्टा के समीप स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबे दो सगे भाई। स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों ने दोनों को बाहर निकाला। परबत्ता अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। मृतकों की पहचान तेलिया बथान निवासी गोविंद कुमार और जय जय कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।2
- 🚨 बांका में बड़ा सियासी ऐलान! जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी होंगे रजनीश रंजन 🗳️ बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जन सुराज की ओर से रजनीश रंजन को अस्नातक निर्वाचन क्षेत्र का एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई। 📢 आगामी 21 सितंबर को बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में जिलास्तरीय अस्नातक मतदाता संवाद आयोजित होगा। इसमें मतदाता अपनी समस्याएं, सुझाव और जिले-राज्य से जुड़े मुद्दे रख सकेंगे। 📍 रजनीश रंजन ने बांका के बिरनी गढ़िया गांव से अपने जुड़ाव का भी जिक्र किया। 🔥 अब नजरें 21 सितंबर के अस्नातक मतदाता संवाद पर हैं। 📲 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।1
- मानसी पुलिस ने एक लग्जरी गाड़ी से भारी संख्या में किया अवैध शराब बरामद खगड़िया जिला में इन दोनों शराबबंदी की काफी धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसको लेकर मंगलवार की सुबह में एक लग्जरी गाड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर मानसी पुलिस ने मानसी थाना क्षेत्र और एकनियां थाना क्षेत्र के बीच से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है जिसको लेकर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है2
- गोगरी पंचायत में पशु चारा लाने के लिए गए किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम। गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत में मंगलवार की दोपहर एक बजे पशुचारा लाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गोगरी पंचायत के शोभन राय टोला निवासी अशोक पासवान के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। किशोर पशु के लिए चारा लाने के लिए गया था। चारा रखकर उस जगह वह नहाने लगा। जहां बाढ़ के गहरी पानी में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों की द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन के द्वारा प्रशासन पर आरोप लगाया गया कि अगर समय रहते गोताखोर आ जाता तो मेरी बच्चे की जान बच जाता। गोगरी अंचल अधिकारी आमिर हुसैन ने मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे कहा कि गोताखोर को हमने जानकारी दिया। गोताखोर परबत्ता में था। इसे आने में समय लगा। लेकिन फिर भी समय पर गोताखोर पहुंचा। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकाल लिया गया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।1
- तिरंगे में लिपटा गांव का लाल पहुंचा घर, मां की चीख से गमगीन हुआ स्वर्णडीह जब तक सूरज-चांद रहेगा, संजीव तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के नारों से सोमवार को स्वर्णडीह गांव गूंज उठा। 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार उर्फ मिट्ठू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पटना के रुबन मेमोरियल अस्पताल में रविवार रात 8:45 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। संजीव असम के कोकराझाड़ स्थित 10वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। फरवरी में इलाज के दौरान लीवर में संक्रमण का पता चला था। स्वस्थ होने के बाद वे ड्यूटी पर लौट गए, लेकिन सितंबर में फिर तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल लीव लेकर घर आए और 7 सितंबर को पटना में भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देश सेवा के संकल्प के कारण संजीव ने विवाह नहीं किया था। मां उषा देवी बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। पिता नवीन झा भी सदमे में रहे। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राम प्रसाद महतो ने उन्हें साहसी और कर्मठ जवान बताया। अंतिम संस्कार सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया जाएगा।1