logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जामताड़ा में CPI(M) का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा मुआवजा, हाथी और लैंड बैंक का मुद्दा गरमाया। जामताड़ा के पुराना कोर्ट परिसर में सीपीआईएम की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता सीपीआईएम के जिला संयोजक चंडीदास पुरी ने की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े राज्यस्तरीय मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

1 hr ago
user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
1 hr ago

जामताड़ा में CPI(M) का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा मुआवजा, हाथी और लैंड बैंक का मुद्दा गरमाया। जामताड़ा के पुराना कोर्ट परिसर में सीपीआईएम की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता सीपीआईएम के जिला संयोजक चंडीदास पुरी ने की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े राज्यस्तरीय मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हुट्टी बाजार में सजा भव्य गणपति दरबार, केदारनाथ मंदिर की थीम बनी आकर्षण का केंद्र गिरिडीह। शहर के हुट्टी बाजार में नवयुवक संघ समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणपति पूजा महोत्सव का सोमवार, 14 सितंबर से धूमधाम के साथ शुभारंभ हो गया। गणपति महोत्सव को लेकर पूरे हुट्टी बाजार में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इस वर्ष गणपति पूजा का सबसे बड़ा आकर्षण श्री केदारनाथ मंदिर की थीम पर तैयार किया गया भव्य पूजा पंडाल है। बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा दिन-रात मेहनत कर तैयार किए गए इस पंडाल को बेहद आकर्षक रूप दिया गया है। पंडाल की भव्यता श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है। पूजा स्थल पर आकर्षक गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई है। वहीं, पंडाल और आसपास के पूरे क्षेत्र में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। शाम के समय रोशनी से सजा पूजा पंडाल और भी मनमोहक नजर आएगा। श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और गणपति दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हुट्टी बाजार पहुंचने की उम्मीद है। पूजा समिति के सदस्य सत्यप्रकाश साहा ने बताया कि इस वर्ष समिति ने श्रद्धालुओं को हुट्टी बाजार में केदारनाथ मंदिर की भव्य झलक दिखाने का प्रयास किया है। पंडाल निर्माण में बंगाल के कारीगरों ने काफी मेहनत की है और समिति के सभी सदस्य महोत्सव को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि केदारनाथ मंदिर की थीम शहरवासियों और श्रद्धालुओं को काफी पसंद आएगी। वहीं, समिति के सदस्य विक्की साव ने बताया कि नवयुवक संघ समिति पिछले 26 वर्षों से हुट्टी बाजार में गणेश पूजा का आयोजन करती आ रही है। हर वर्ष अलग-अलग थीम पर पूजा पंडाल तैयार किया जाता है, जिसे गिरिडीहवासियों का भरपूर प्यार मिलता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष केदारनाथ मंदिर की थीम पर विशेष पंडाल तैयार कराया गया है। समिति का उद्देश्य तीन दिवसीय गणपति महोत्सव को भव्य और सफल बनाना है, ताकि शहरवासियों को धार्मिक उत्सव का आनंद लेने के साथ-साथ केदारनाथ मंदिर की भव्य थीम वाले पूजा पंडाल का दीदार करने का अवसर मिल सके। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहा हुट्टी बाजार, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा गिरिडीह।
    5
    हुट्टी बाजार में सजा भव्य गणपति दरबार, केदारनाथ मंदिर की थीम बनी आकर्षण का केंद्र
गिरिडीह। शहर के हुट्टी बाजार में नवयुवक संघ समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणपति पूजा महोत्सव का सोमवार, 14 सितंबर से धूमधाम के साथ शुभारंभ हो गया। गणपति महोत्सव को लेकर पूरे हुट्टी बाजार में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।
इस वर्ष गणपति पूजा का सबसे बड़ा आकर्षण श्री केदारनाथ मंदिर की थीम पर तैयार किया गया भव्य पूजा पंडाल है। बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा दिन-रात मेहनत कर तैयार किए गए इस पंडाल को बेहद आकर्षक रूप दिया गया है। पंडाल की भव्यता श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है।
पूजा स्थल पर आकर्षक गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई है। वहीं, पंडाल और आसपास के पूरे क्षेत्र में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। शाम के समय रोशनी से सजा पूजा पंडाल और भी मनमोहक नजर आएगा।
श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और गणपति दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हुट्टी बाजार पहुंचने की उम्मीद है।
पूजा समिति के सदस्य सत्यप्रकाश साहा ने बताया कि इस वर्ष समिति ने श्रद्धालुओं को हुट्टी बाजार में केदारनाथ मंदिर की भव्य झलक दिखाने का प्रयास किया है। पंडाल निर्माण में बंगाल के कारीगरों ने काफी मेहनत की है और समिति के सभी सदस्य महोत्सव को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि केदारनाथ मंदिर की थीम शहरवासियों और श्रद्धालुओं को काफी पसंद आएगी।
वहीं, समिति के सदस्य विक्की साव ने बताया कि नवयुवक संघ समिति पिछले 26 वर्षों से हुट्टी बाजार में गणेश पूजा का आयोजन करती आ रही है। हर वर्ष अलग-अलग थीम पर पूजा पंडाल तैयार किया जाता है, जिसे गिरिडीहवासियों का भरपूर प्यार मिलता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष केदारनाथ मंदिर की थीम पर विशेष पंडाल तैयार कराया गया है।
समिति का उद्देश्य तीन दिवसीय गणपति महोत्सव को भव्य और सफल बनाना है, ताकि शहरवासियों को धार्मिक उत्सव का आनंद लेने के साथ-साथ केदारनाथ मंदिर की भव्य थीम वाले पूजा पंडाल का दीदार करने का अवसर मिल सके।
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहा हुट्टी बाजार, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा गिरिडीह।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    21 hrs ago
  • प्रिंस खान पर धनबाद पुलिस का बड़ा शिकंजा, भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार दुबई भागने की फिराक में था बंटी खान, पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले दबोचा प्रिंस खान के नेटवर्क पर बड़ी चोट, सगा भाई बंटी खान गिरफ्तार फर्जी पासपोर्ट-वीजा के साथ बंटी खान गिरफ्तार, दुबई भागने की थी तैयारी
    1
    प्रिंस खान पर धनबाद पुलिस का बड़ा शिकंजा, भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार
दुबई भागने की फिराक में था बंटी खान, पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले दबोचा
प्रिंस खान के नेटवर्क पर बड़ी चोट, सगा भाई बंटी खान गिरफ्तार
फर्जी पासपोर्ट-वीजा के साथ बंटी खान गिरफ्तार, दुबई भागने की थी तैयारी
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने बीच सड़क पर कराया पैदल मार्च। प्रिंस खान के भाई बंटी बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी।
    1
    लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार 

वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने बीच सड़क पर कराया पैदल मार्च।

प्रिंस खान के भाई बंटी बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी।

वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • चान्दन-चाँदन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व। चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में आयोजित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति चांदन के बैनर तले आयोजित गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चांदन काली मंदिर सहित कई स्थानों पर सुंदर पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की ताता भगवान की दर्शन करने के लिए लगा रहा।पूजा समापन के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।काली मंदिर चांदन के परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। गणेश उत्सव के कारण बाजारों और मुख्य चौराहे पर काफी रौनक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है।पूजा को सफल बनाने में कृष मंडल, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, गुलाब कुमार, साजन शर्मा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा, राजा मंडल, राकेश शर्मा, केशव बरनवाल, निक्की कुमार, शिवम् कुमार सहित दर्जनों युवक का सहयोग रहा।
    1
    चान्दन-चाँदन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व।
चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में आयोजित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति चांदन के बैनर तले आयोजित गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चांदन काली मंदिर सहित कई स्थानों पर सुंदर पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की ताता भगवान की दर्शन करने के लिए लगा रहा।पूजा समापन के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।काली मंदिर चांदन के परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। गणेश उत्सव के कारण बाजारों और मुख्य चौराहे पर काफी रौनक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है।पूजा को सफल बनाने में कृष मंडल, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, गुलाब कुमार, साजन शर्मा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा, राजा मंडल, राकेश शर्मा, केशव बरनवाल, निक्की कुमार, शिवम् कुमार सहित दर्जनों युवक का सहयोग रहा।
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • सिमराढाब में जमीन विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस 🔥 दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप तेज, जानिए पूरा मामला गिरिडीह | बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन और पैतृक संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद को लेकर मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पक्ष ने अपनी जमीन बचाने का दावा करते हुए दूसरे पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं। जमीन, मकान और दस्तावेजों से जुड़े दावों को लेकर विवाद लंबे समय से चलने की बात कही गई है। अब दोनों पक्ष अपने-अपने दावे और दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रख रहे हैं। 📌 क्या है पूरा जमीन विवाद? 📄 दस्तावेजों में क्या है? ⚖️ किस पक्ष का दावा कितना सही है? 🎥 देखिए सिमराढाब से सत्य साहित्य न्यूज़ की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। नोट: वीडियो में बताए गए आरोप संबंधित पक्षों के दावे पर आधारित हैं। सत्य साहित्य न्यूज़ इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 🔔 चैनल को Subscribe करें 📲 खबर को Share करें #सिमराढाब #जमीनविवाद #गिरिडीह #बिरनी #झारखंडन्यूज़ #GiridihNews #JharkhandNews #BreakingNews #PressConference #आरोपप्रत्यारोप #सत्यसाहित्यन्यूज़
    1
    सिमराढाब में जमीन विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस 🔥 दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप तेज, जानिए पूरा मामला
गिरिडीह | बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस
गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन और पैतृक संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद को लेकर मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पक्ष ने अपनी जमीन बचाने का दावा करते हुए दूसरे पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए।
वहीं, मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं। जमीन, मकान और दस्तावेजों से जुड़े दावों को लेकर विवाद लंबे समय से चलने की बात कही गई है। अब दोनों पक्ष अपने-अपने दावे और दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रख रहे हैं।
📌 क्या है पूरा जमीन विवाद?
📄 दस्तावेजों में क्या है?
⚖️ किस पक्ष का दावा कितना सही है?
🎥 देखिए सिमराढाब से सत्य साहित्य न्यूज़ की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
नोट: वीडियो में बताए गए आरोप संबंधित पक्षों के दावे पर आधारित हैं। सत्य साहित्य न्यूज़ इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें
🔔 चैनल को Subscribe करें
📲 खबर को Share करें
#सिमराढाब #जमीनविवाद #गिरिडीह #बिरनी #झारखंडन्यूज़ #GiridihNews #JharkhandNews #BreakingNews #PressConference #आरोपप्रत्यारोप #सत्यसाहित्यन्यूज़
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    7 hrs ago
  • बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी बांका से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए। इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया। देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है। मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी
बांका से बड़ी खबर सामने आई है।
जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया।
मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए।
इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई।
इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया।
देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया।
अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है।
मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • जामताड़ा में गणेश महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में देर शाम तक गुलजार रहा मेला। 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में सजा भव्य मेला, आकर्षण का केंद्र बने झूले। भूत-बेताल समेत मनोरंजन के कई साधनों का लोगों ने उठाया आनंद। विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल पर भी दिखी लोगों की जबरदस्त भीड़।
    1
    जामताड़ा में गणेश महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में देर शाम तक गुलजार रहा मेला।

10 दिवसीय गणेश महोत्सव में सजा भव्य मेला, आकर्षण का केंद्र बने झूले।
भूत-बेताल समेत मनोरंजन के कई साधनों का लोगों ने उठाया आनंद।
विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल पर भी दिखी लोगों की जबरदस्त भीड़।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • *निरसा चापापुर OCP में CISF और ग्रामीणों के बीच झड़प, महिला से मारपीट के आरोप पर ग्रामीणों का आक्रोश* निरसा के चापापुर OCP के समीप कोयला चोरी रोकने के अभियान के दौरान CISF, ECL की सुरक्षा टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चापापुर OCP के पास सड़क से गुजर रही एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर कोयला चोरी के संदेह में CISF जवानों ने रोक लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और CISF की कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और ग्रामीणों द्वारा CISF के वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने तथा सुरक्षा कर्मियों को घेरने की बात सामने आई है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। ग्रामीण घायल महिला के समुचित इलाज और मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव प्रोजेक्ट के बिल्कुल समीप है। ऐसे में यदि सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों को कोयला चोर बताकर उनके साथ मारपीट की जाएगी, तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि CISF कोयला चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे, लेकिन आम ग्रामीणों को इस तरह निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं, CISF और ECL प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों के आरोपों से अलग पक्ष सामने आया है। सुरक्षा टीम के अनुसार, टीम अवैध कोयला चोरी को रोकने के लिए अभियान और छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कोयला चोरी में शामिल तत्वों और असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रामीणों को उकसाकर सुरक्षा दल पर हमला और पथराव किए जाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    6
    *निरसा चापापुर OCP में CISF और ग्रामीणों के बीच झड़प, महिला से मारपीट के आरोप पर ग्रामीणों का आक्रोश*
निरसा के चापापुर OCP के समीप कोयला चोरी रोकने के अभियान के दौरान CISF, ECL की सुरक्षा टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि चापापुर OCP के पास सड़क से गुजर रही एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर कोयला चोरी के संदेह में CISF जवानों ने रोक लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और CISF की कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और ग्रामीणों द्वारा CISF के वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने तथा सुरक्षा कर्मियों को घेरने की बात सामने आई है।
मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। ग्रामीण घायल महिला के समुचित इलाज और मुआवजे की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव प्रोजेक्ट के बिल्कुल समीप है। ऐसे में यदि सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों को कोयला चोर बताकर उनके साथ मारपीट की जाएगी, तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि CISF कोयला चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे, लेकिन आम ग्रामीणों को इस तरह निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
वहीं, CISF और ECL प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों के आरोपों से अलग पक्ष सामने आया है। सुरक्षा टीम के अनुसार, टीम अवैध कोयला चोरी को रोकने के लिए अभियान और छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कोयला चोरी में शामिल तत्वों और असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रामीणों को उकसाकर सुरक्षा दल पर हमला और पथराव किए जाने का आरोप लगाया गया है।
फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    21 hrs ago
  • कतरास में भू-धंसान से बढ़ा खतरा BCCL ने सड़क काटकर किया आवागमन बंद सड़क बंद होते ही भड़का विस्थापितों का आक्रोश उखाड़ फेंका चेतावनी बोर्ड, जमकर की नारेबाजी
    1
    कतरास में भू-धंसान से बढ़ा खतरा
BCCL ने सड़क काटकर किया आवागमन बंद
सड़क बंद होते ही भड़का विस्थापितों का आक्रोश
उखाड़ फेंका चेतावनी बोर्ड, जमकर की नारेबाजी
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.