Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रिंस खान पर धनबाद पुलिस का बड़ा शिकंजा, भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार दुबई भागने की फिराक में था बंटी खान, पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले दबोचा प्रिंस खान के नेटवर्क पर बड़ी चोट, सगा भाई बंटी खान गिरफ्तार फर्जी पासपोर्ट-वीजा के साथ बंटी खान गिरफ्तार, दुबई भागने की थी तैयारी
जनता न्यूज़ 24
प्रिंस खान पर धनबाद पुलिस का बड़ा शिकंजा, भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार दुबई भागने की फिराक में था बंटी खान, पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले दबोचा प्रिंस खान के नेटवर्क पर बड़ी चोट, सगा भाई बंटी खान गिरफ्तार फर्जी पासपोर्ट-वीजा के साथ बंटी खान गिरफ्तार, दुबई भागने की थी तैयारी
More news from झारखंड and nearby areas
- लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने बीच सड़क पर कराया पैदल मार्च। प्रिंस खान के भाई बंटी बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी।1
- हुट्टी बाजार में सजा भव्य गणपति दरबार, केदारनाथ मंदिर की थीम बनी आकर्षण का केंद्र गिरिडीह। शहर के हुट्टी बाजार में नवयुवक संघ समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणपति पूजा महोत्सव का सोमवार, 14 सितंबर से धूमधाम के साथ शुभारंभ हो गया। गणपति महोत्सव को लेकर पूरे हुट्टी बाजार में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इस वर्ष गणपति पूजा का सबसे बड़ा आकर्षण श्री केदारनाथ मंदिर की थीम पर तैयार किया गया भव्य पूजा पंडाल है। बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा दिन-रात मेहनत कर तैयार किए गए इस पंडाल को बेहद आकर्षक रूप दिया गया है। पंडाल की भव्यता श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है। पूजा स्थल पर आकर्षक गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई है। वहीं, पंडाल और आसपास के पूरे क्षेत्र में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। शाम के समय रोशनी से सजा पूजा पंडाल और भी मनमोहक नजर आएगा। श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और गणपति दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हुट्टी बाजार पहुंचने की उम्मीद है। पूजा समिति के सदस्य सत्यप्रकाश साहा ने बताया कि इस वर्ष समिति ने श्रद्धालुओं को हुट्टी बाजार में केदारनाथ मंदिर की भव्य झलक दिखाने का प्रयास किया है। पंडाल निर्माण में बंगाल के कारीगरों ने काफी मेहनत की है और समिति के सभी सदस्य महोत्सव को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि केदारनाथ मंदिर की थीम शहरवासियों और श्रद्धालुओं को काफी पसंद आएगी। वहीं, समिति के सदस्य विक्की साव ने बताया कि नवयुवक संघ समिति पिछले 26 वर्षों से हुट्टी बाजार में गणेश पूजा का आयोजन करती आ रही है। हर वर्ष अलग-अलग थीम पर पूजा पंडाल तैयार किया जाता है, जिसे गिरिडीहवासियों का भरपूर प्यार मिलता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष केदारनाथ मंदिर की थीम पर विशेष पंडाल तैयार कराया गया है। समिति का उद्देश्य तीन दिवसीय गणपति महोत्सव को भव्य और सफल बनाना है, ताकि शहरवासियों को धार्मिक उत्सव का आनंद लेने के साथ-साथ केदारनाथ मंदिर की भव्य थीम वाले पूजा पंडाल का दीदार करने का अवसर मिल सके। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहा हुट्टी बाजार, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा गिरिडीह।5
- जामताड़ा न्यूज:चरकापहाड़ी में खूंटा पूजा और ध्वजारोहण कार्यक्रम, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी हुए शामिल। जामताड़ा के गोरायनाला स्थित चरकापहाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर खूंटा पूजा और ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी शामिल हुए। विद्वान पंडितों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर दुर्गा पूजा के सफल संचालन की कामना की। इसके बाद कमेटी की ओर से विधिवत ध्वजारोहण किया गया और मां दुर्गा की पूजा के लिए खूंटा गाड़ा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।1
- गोला के सोसोकला में हाथियों का आतंक, दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसने का किया प्रयास1
- बरकट्ठा घंघरी पेट्रोल पंप स्थित अज्ञात कंटेनर में ऑटो को मर टककर पांच हुए गंभीर है ग्रामीणों ने घायल अवस्था में देख घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बरकट्ठा घंघरी पेट्रोल पंप स्थित अज्ञात कंटेनर में ऑटो को मर टककर पांच हुए गंभीर है ग्रामीणों ने घायल अवस्था में देख घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।1
- कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।1
- कतरास में भू-धंसान से बढ़ा खतरा BCCL ने सड़क काटकर किया आवागमन बंद सड़क बंद होते ही भड़का विस्थापितों का आक्रोश उखाड़ फेंका चेतावनी बोर्ड, जमकर की नारेबाजी1
- *निरसा चापापुर OCP में CISF और ग्रामीणों के बीच झड़प, महिला से मारपीट के आरोप पर ग्रामीणों का आक्रोश* निरसा के चापापुर OCP के समीप कोयला चोरी रोकने के अभियान के दौरान CISF, ECL की सुरक्षा टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चापापुर OCP के पास सड़क से गुजर रही एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर कोयला चोरी के संदेह में CISF जवानों ने रोक लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और CISF की कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और ग्रामीणों द्वारा CISF के वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने तथा सुरक्षा कर्मियों को घेरने की बात सामने आई है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। ग्रामीण घायल महिला के समुचित इलाज और मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव प्रोजेक्ट के बिल्कुल समीप है। ऐसे में यदि सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों को कोयला चोर बताकर उनके साथ मारपीट की जाएगी, तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि CISF कोयला चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे, लेकिन आम ग्रामीणों को इस तरह निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं, CISF और ECL प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों के आरोपों से अलग पक्ष सामने आया है। सुरक्षा टीम के अनुसार, टीम अवैध कोयला चोरी को रोकने के लिए अभियान और छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कोयला चोरी में शामिल तत्वों और असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रामीणों को उकसाकर सुरक्षा दल पर हमला और पथराव किए जाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।6
- जामताड़ा में गणेश महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में देर शाम तक गुलजार रहा मेला। 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में सजा भव्य मेला, आकर्षण का केंद्र बने झूले। भूत-बेताल समेत मनोरंजन के कई साधनों का लोगों ने उठाया आनंद। विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल पर भी दिखी लोगों की जबरदस्त भीड़।1