Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने बीच सड़क पर कराया पैदल मार्च। प्रिंस खान के भाई बंटी बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी।
Niraj Kumar
लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने बीच सड़क पर कराया पैदल मार्च। प्रिंस खान के भाई बंटी बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी।
More news from झारखंड and nearby areas
- पश्चिमी टुंडी में जंगली हाथियों का तांडव: 8 घर ध्वस्त, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल; वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल धनबाद : धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी प्रखंड अंतर्गत मनियाडीह थाना क्षेत्र के जाताखुंटी पंचायत स्थित ढोंगाबेड़ा (मोहली टोला) में जंगली हाथियों के झुंड ने भारी आतंक मचाया है। पड़ोसी जिले गिरिडीह की ओर से बराकर नदी पार कर पहुंचे लगभग दो दर्जन बौराए हाथियों ने बीती रात जमकर तबाही मचाई, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। मुख्य बिंदु: • 8 घरों को किया ध्वस्त: हाथियों के झुंड ने रविवार रात मोहली टोला में तांडव मचाते हुए कुल 8 घरों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घरों में रखा चावल और अन्य खाद्य सामग्रियां हाथी खा गए या उन्हें पूरी तरह बिखेर कर नष्ट कर दिया। घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गए हैं। • बुजुर्ग घायल: अपनी बेटी-दामाद के घर शांति से रहने आए 73 वर्षीय मोती मोहली पर हाथियों ने हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया है। • वन विभाग की नाकामी: मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेम्ब्रम और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रात 10:30 बजे से 12:30 बजे तक वे लगातार वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन किसी का फोन स्विच ऑफ था तो किसी ने फोन उठाया ही नहीं। समय पर मदद न मिलने के कारण इतना बड़ा नुकसान हुआ। • ग्रामीणों का साहसिक प्रयास: चरककला के ग्रामीणों (वरुण कुमार सिंह, पंचानन सिंह, गिरीश सिंह, रंजीत सिंह आदि) ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए मोहली टोला से सटे भोगता और पुजहर टोला को हाथियों के हमले से सुरक्षित बचा लिया। घटना से लाचार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और हेमंत सरकार से गुहार लगाई है कि वे इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करें और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा व सुरक्षा प्रदान करें।1
- हुट्टी बाजार में सजा भव्य गणपति दरबार, केदारनाथ मंदिर की थीम बनी आकर्षण का केंद्र गिरिडीह। शहर के हुट्टी बाजार में नवयुवक संघ समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणपति पूजा महोत्सव का सोमवार, 14 सितंबर से धूमधाम के साथ शुभारंभ हो गया। गणपति महोत्सव को लेकर पूरे हुट्टी बाजार में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इस वर्ष गणपति पूजा का सबसे बड़ा आकर्षण श्री केदारनाथ मंदिर की थीम पर तैयार किया गया भव्य पूजा पंडाल है। बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा दिन-रात मेहनत कर तैयार किए गए इस पंडाल को बेहद आकर्षक रूप दिया गया है। पंडाल की भव्यता श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है। पूजा स्थल पर आकर्षक गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई है। वहीं, पंडाल और आसपास के पूरे क्षेत्र में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। शाम के समय रोशनी से सजा पूजा पंडाल और भी मनमोहक नजर आएगा। श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और गणपति दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हुट्टी बाजार पहुंचने की उम्मीद है। पूजा समिति के सदस्य सत्यप्रकाश साहा ने बताया कि इस वर्ष समिति ने श्रद्धालुओं को हुट्टी बाजार में केदारनाथ मंदिर की भव्य झलक दिखाने का प्रयास किया है। पंडाल निर्माण में बंगाल के कारीगरों ने काफी मेहनत की है और समिति के सभी सदस्य महोत्सव को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि केदारनाथ मंदिर की थीम शहरवासियों और श्रद्धालुओं को काफी पसंद आएगी। वहीं, समिति के सदस्य विक्की साव ने बताया कि नवयुवक संघ समिति पिछले 26 वर्षों से हुट्टी बाजार में गणेश पूजा का आयोजन करती आ रही है। हर वर्ष अलग-अलग थीम पर पूजा पंडाल तैयार किया जाता है, जिसे गिरिडीहवासियों का भरपूर प्यार मिलता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष केदारनाथ मंदिर की थीम पर विशेष पंडाल तैयार कराया गया है। समिति का उद्देश्य तीन दिवसीय गणपति महोत्सव को भव्य और सफल बनाना है, ताकि शहरवासियों को धार्मिक उत्सव का आनंद लेने के साथ-साथ केदारनाथ मंदिर की भव्य थीम वाले पूजा पंडाल का दीदार करने का अवसर मिल सके। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहा हुट्टी बाजार, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा गिरिडीह।5
- गोरहर में विधायक अमित यादव ने ग्राहक सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन बगोदर: बगोदर के गोरहर में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया, अटका शाखा के नए ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने किया। यह अटका शाखा का 10वां ग्राहक सेवा केन्द्र है। इस मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जमा-निकासी, डीबीटी, पेंशन समेत अन्य बैंकिंग सुविधाएं अब गांव में ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा का विस्तार लोगों के लिए समय और धन दोनों की बचत करेगा। अटका शाखा प्रबंधक मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि केन्द्र का संचालन अटका शाखा के अधीन होगा। केन्द्र संचालक ललन कुमार पांडेय ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की बात कही।1
- जामताड़ा में गणेश महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में देर शाम तक गुलजार रहा मेला। 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में सजा भव्य मेला, आकर्षण का केंद्र बने झूले। भूत-बेताल समेत मनोरंजन के कई साधनों का लोगों ने उठाया आनंद। विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल पर भी दिखी लोगों की जबरदस्त भीड़।1
- पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग1
- गोला रामगढ़ : सारनाथ से गोला पहुंचे बौद्धाचार्यों का भव्य स्वागत, बुद्ध के शांति और मानवता के संदेश1
- महेशपुर कोलियरी के श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग डंप में हुआ लगभग 50 फीट का भू धंसान, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा बाघमारा. बीसीसीएल (BCCL) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महेशपुर कोलियरी में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोलियरी के श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग डंप में लगभग 50 फीट के दायरे में भारी भू धंसान (Subsidence) की घटना सामने आई है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण यहां कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है। पहले से घोषित है डेंजर जोन: स्थानीय सूत्रों और जानकारों के अनुसार, जिस जगह पर ओबी (OB) डंप का काम चल रहा है, वह क्षेत्र काफी पहले से भू धंसान की चपेट में रहा है। इसे बीसीसीएल द्वारा पहले ही 'डेंजर जोन' (खतरनाक क्षेत्र) घोषित किया जा चुका है। नोटिस के बावजूद अनदेखी: बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से महेशपुर कोलियरी और संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी को कई बार चेतावनी भरे नोटिस दिए जा चुके हैं, बावजूद इसके सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर वहां कार्य जारी रखा गया। प्रशासनिक उदासीनता: प्रबंधन की इस लपरवाही और चेतावनी के बाद भी समय रहते ठोस कदम न उठाए जाने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। यदि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो यह भू धंसान किसी बड़ी आपदा का रूप ले सकता है। फिलहाल स्थानीय स्तर पर इस घटना की चर्चा जोरों पर है और लोग बीसीसीएल प्रबंधन तथा आउटसोर्सिंग कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।1
- *निरसा चापापुर OCP में CISF और ग्रामीणों के बीच झड़प, महिला से मारपीट के आरोप पर ग्रामीणों का आक्रोश* निरसा के चापापुर OCP के समीप कोयला चोरी रोकने के अभियान के दौरान CISF, ECL की सुरक्षा टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चापापुर OCP के पास सड़क से गुजर रही एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर कोयला चोरी के संदेह में CISF जवानों ने रोक लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और CISF की कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और ग्रामीणों द्वारा CISF के वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने तथा सुरक्षा कर्मियों को घेरने की बात सामने आई है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। ग्रामीण घायल महिला के समुचित इलाज और मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव प्रोजेक्ट के बिल्कुल समीप है। ऐसे में यदि सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों को कोयला चोर बताकर उनके साथ मारपीट की जाएगी, तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि CISF कोयला चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे, लेकिन आम ग्रामीणों को इस तरह निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं, CISF और ECL प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों के आरोपों से अलग पक्ष सामने आया है। सुरक्षा टीम के अनुसार, टीम अवैध कोयला चोरी को रोकने के लिए अभियान और छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कोयला चोरी में शामिल तत्वों और असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रामीणों को उकसाकर सुरक्षा दल पर हमला और पथराव किए जाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।6
- जामताड़ा नगर पंचायत के राउतपाड़ा में गणपति महोत्सव का आयोजन। 47 वर्षों से लगातार निभाई जा रही गणपति पूजा की परंपरा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कायस्थपाड़ा स्थित राउतपाड़ा में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मेरा समिति के सदस्यों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।1