Shuru
Apke Nagar Ki App…
पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग
Yogesh Kumar
पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग
More news from झारखंड and nearby areas
- जामताड़ा में गणेश महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में देर शाम तक गुलजार रहा मेला। 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में सजा भव्य मेला, आकर्षण का केंद्र बने झूले। भूत-बेताल समेत मनोरंजन के कई साधनों का लोगों ने उठाया आनंद। विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल पर भी दिखी लोगों की जबरदस्त भीड़।1
- पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग1
- सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत, हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की भक्ति में डूबीं सुहागिनें गिरिडीह। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह सहित पूरे जिले में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ निर्जला व्रत रखा। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना को लेकर महिलाओं ने पूरे दिन अन्न-जल का त्याग कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की तथा हरतालिका तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने शिव-पार्वती से अपने दांपत्य जीवन में प्रेम, सुख और अखंड सौभाग्य की कामना की। हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सुहाग की सामग्री, साड़ी, चूड़ी, मेहंदी, सिंदूर, पूजा सामग्री और फल-फूल की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज की पूजा और कथा का आयोजन किया। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था और परंपरा के तहत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव एवं माता पार्वती का आशीर्वाद लिया। देर शाम तक मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्ति का माहौल बना रहा। हरतालिका तीज ने एक बार फिर गिरिडीह में आस्था, परंपरा और सुहाग के इस पर्व की जीवंत तस्वीर पेश की।4
- गोबिंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दो जनप्रतिनिधियों ने खेल मंच से एक दूसरे को कहा कोयला चोर एवं लोहा चौर वीडियो हुआ वायरल क्षेत्र में बना चर्चा का विषय1
- सेल्फी ब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान* दुमका के सेल्फी ब्रिज से एक महिला ने पानी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।मछुआरों ने किसी तरह महिला की जान बचाई। महिला ने अपना नाम रागिनी भंडारी, पति का नाम महेश भंडारी और गांव चिकनिया भैरौपुर, थाना जामा बताया है।1
- Slug:- दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी.......... फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद................... हत्या-रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश............. Anchor:- धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकल पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट के साथ वीजा भी बरामद किए गए हैं। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से धनबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई भागने की फिराक में है। इसके बाद धनबाद पुलिस की विशेष टीम कोलकाता भेजी गई। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकाने पर कार्रवाई कर बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी दस्तावेजों की व्यवस्था किसने की और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले गिरोह के मुख्य गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब बंटी खान की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। एसएसपी के अनुसार, बंटी खान से पूछताछ के बाद गिरोह के रंगदारी नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और विदेश में सक्रिय सदस्यों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।2
- चारों दिशाओं में धंसी धरती… कतरास की बारी को लेकर विजय कुमार झा ने जताई चिंता! आखिर क्या होने वाला है? पूरी खबर देखें…1
- जामताड़ा नगर पंचायत के राउतपाड़ा में गणपति महोत्सव का आयोजन। 47 वर्षों से लगातार निभाई जा रही गणपति पूजा की परंपरा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कायस्थपाड़ा स्थित राउतपाड़ा में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मेरा समिति के सदस्यों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।1