पाइप लाइन बिछाने में फसल नुकसान का सही मुआवजा न मिलने पर किसानों ने डीएम से की शिकायत उरई। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान फसलों के हुए नुकसान का उचित और सही मुआवजा न मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सर्वेक्षण में दर्ज फसल के स्थान पर दूसरी फसल का कम मुआवजा दिया गया है। माधौगढ़ तहसील व जालौन क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा और छिुरिया सलेमपुर निवासी किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गेल इंडिया लि. (शाखा दिबियापुर) द्वारा उनकी जमीनों (गाटा सं. 1415, 1402, 1404 और मौजा गुलाबपुरा के गाटा सं. 218 व 1618) से होकर नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। किसानों के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों ने सर्वे के दौरान ऑनलाइन फोटो खींची थी, जिसमें उनके खेतों में तरोई और लौकी की फसल दर्ज की गई थी। इसके बावजूद गेल इंडिया द्वारा उन्हें तरोई व लौकी की जगह किसी अन्य साधारण फसल की दर से मुआवजा दे दिया गया है, जो कि सरासर गलत है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गेल इंडिया लि. शाखा दिबियापुर को निर्देशित कर सर्वे रिपोर्ट में दर्ज असल फसल (तरोई व लौकी) के आधार पर उचित मुआवजा दिलाया जाए। शिकायत करने वालों में शामिल रहे। प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से हिम्मतराम कुशवाहा (गुलाबपुरा), सन्तोष कुमार (कुतलूपुर), रामशंकर, संजय सिंह (छिरिया), शेषनारायण, दिनेश कुमार (बदनपुरा सरावन), अर्जुन सिंह, शेर बहादुर सिंह (छिरिया सलेमपुर), मलखान सिंह सहित कई अन्य पीड़ित किसान शामिल रहे।

- Jalaun Konch Police ने 9 साल की लापता बच्ची को एट से सकुशल बरामद किया!! Good News. 9 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद, कोंच पुलिस ने एट से खोज निकाला जालौन/कोंच। कोंच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 9 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित खोज निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही कोंच पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद बच्ची को एट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और कोंच पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल परिजनों के हवाले कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट :- IPS डॉ. ईशान सोनी ASP जालौन1
- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अपील, 14 और 15 अगस्त को घर-घर फहराएं तिरंगा लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर लोगों से उत्साहपूर्वक सहभागिता की अपील की गई है। आगामी 14 और 15 अगस्त को नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा नागरिकों को अपनी मातृभूमि के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करना है। लोगों से अपील की गई है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान प्रकट करें। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को और सशक्त बनाने का संदेश दिया गया है। नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के उत्सव के रूप में मनाने की अपील की गई है।1
- 🎤jalaun : ज्ञापन देने गये ग्राम पंचायत अधिकारीयों से DPRO की हुई नोकझोंक🖥️ 📌ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने DPRO पर लगाया बदसलूकी का आरोप* जनपद के मुख्यालय उरई कळक्ट्रेट परिसर मे बने के कार्यालय मे DPRO और कर्मचारीयों के बीच गर्माहट भरा माहौल देखने को मिला दरसल ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य ग्राम पंचायत अधिकारियों की सेवा सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में अपनी कुछ मांगो को लेकर DPRO अयोध्या प्रसाद गुप्त के पास अपना ज्ञापन सौपने गये थे जिसमें कर्मचारियों के अवरुद्ध वेतन, इन्क्रीमेंन्ट, बहाली / अन्तिम बहाली एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि समस्यायें है, जिनको जिला पंचायत राज अधिकारी के स्तर से निराकरण किया जाना मगर वहाँ ज्ञापन के बजाय अनशन और धरने वाला माहौल बन गया और फिर संगठन के सभी कर्मचारियों ने DPRO को पानी पी-पी कर कोसना शुरू कर दिया साथ ही DPRO पर बद-जुबानी और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया मौक़े पर मीडिया का जमवाडा देख और मामले की नजाकत को देखते हुये DPRO अयोध्या प्रसाद गुप्त ऑफिस से बाहर आये और संगठन के कर्मचारियों को समझते हुये ज्ञापन लेकर चले गये अब देखने वाली बात ये है कि कौन किस पर भारी पड़ेगा ये वक़्त बतायेगा संगठन या फिर DPRO साहब अब देखिये इस मामले पर संगठन के पदाधिकारी और DPRO अयोध्या प्रसाद गुप्त का क्या कहना है व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई2
- जालौन में विधुत विभाग द्वारा जारी किए गए फ़रमान के विरोध में प्रदर्शन और ज्ञापन आज उरई में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी महोदय को सोपा। पूर्व सैनिकों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने बताया कि जिले में डेढ़ सौ से अधिक पूर्व सैनिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के द्वारा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विद्युत विभाग ने बिना कोई लिखित आदेश के 55 वर्ष उम्र पार कर चुके सैनिकों को सेवा से निकाल दिया है जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार इस तरह से सेवा दे रहे पूर्व सैनिकों की आयु सीमा 65 वर्ष तक है जिसकी पुष्टि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपने पत्र में की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस तरह का नियम किसी विभाग के लिए नहीं बनाया है फिर भी अगर यह आदेश विद्युत विभाग ने निकाला है तो यह विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों पर लागू होना चाहिए । पूर्व सैनिको पर किए जा रहे भेदभाव पर सभी ने एक आवाज में विरोध जताया। इस मौके पर कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार राम अवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित तकरीबन 200 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।1
- समय से पहले 55 वर्ष की आयु में सेवा से हटाने पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन 55 वर्ष की आयु में सेवा से हटाने पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन - मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, विद्युत विभाग पर भेदभाव का लगाया आरोप उरई। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के माध्यम से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों को 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवा से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने कहा कि जिले में 150 से अधिक पूर्व सैनिक विद्युत विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी लिखित आदेश के 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पूर्व सैनिकों को कार्य से अलग किया जा रहा है, जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार उनकी सेवा आयु 65 वर्ष तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई नया नियम लागू किया गया है तो वह सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। पूर्व सैनिकों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार रामअवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित करीब 200 पूर्व सैनिक शामिल रहे।2
- बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख की नकदी चोरी - रामगंज में घर के सभी लोग सोते रहे, चोर अलमारी-बक्से खंगालकर ले गए लाखों का माल कालपी। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मोहल्ला निवासी सरमान सिंह ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे तक परिवार के लोग जाग रहे थे। देर रात पत्नी की नींद खुली तो घर के दरवाजे खुले मिले। इसके बाद कमरों की जांच करने पर चोरी का पता चला। आशंका है कि चोर बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुए और चाबियों से अलमारी व बक्से खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाए गए 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एक मोबाइल फोन और घर में रखी रेजगारी तक ले गए। घर में केवल 300 रुपये ही बचे। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी और क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1