Shuru
Apke Nagar Ki App…
*देवरिया मूसहर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल* DM @DivyaMittal_IAS के निर्देश पर पत्थरदेवा ब्लॉक में विशेष अभियान: ✅ 153 जन्म प्रमाण पत्र जारी ✅ 53 नए आधार कार्ड बने ✅ 64 आवासीय पट्टे स्वीकृत ✅ 21 को CM आवास का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा प्रशासन।
Vinod Kumar
*देवरिया मूसहर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल* DM @DivyaMittal_IAS के निर्देश पर पत्थरदेवा ब्लॉक में विशेष अभियान: ✅ 153 जन्म प्रमाण पत्र जारी ✅ 53 नए आधार कार्ड बने ✅ 64 आवासीय पट्टे स्वीकृत ✅ 21 को CM आवास का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा प्रशासन।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छोटी बच्ची बोली.."सइयां भातर लागे सूता है.."लौंडिया लंदन से लाएंगे" गाना मास्टर स्कूल में बजाता है"...! मास्टर साहब दिन भर फोन में घुसे रहते है..पढ़ाई नहीं करवाते..अश्लील गाना बजाते हैं..ऐसा बच्चे कह रहे है..! ये वीडियो बिहार का है..आवाज उठाने वाला यूट्यूबर है..इसने स्कूल पहुंचकर अव्यवस्थाएं दिखाई..मास्टरों की लफंगई दिखाई..अब खबर है कि मास्टर साहब ने यूट्यूबर पर FIR दर्ज करवा दी है..! सोचिए इस देश में गलत का विरोध करने वालो को प्रताड़ित किया जाता है...कैसे बढ़ेगा देश..ये दीमक की तरह खा जायेगे खोखला कर देंगे..? पूरी रिपोर्ट देखिए और सही गलत पर प्रतिक्रिया दीजिए..!1
- यदि आप भी स्वस्थ शरीर और मनोरंजन के शौकीन हैं तो नगर निगम पार्क आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है जहां दोनों का अनोखा मेल पाते हैं।1
- मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम कमधेनवा, पोस्ट सिपाह इब्राहिमाबाद में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान सरिता (पत्नी अमरजीत प्रसाद) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे मृतका की बेटी रोते हुए अपनी बुआ को आवाज देकर बुलाने लगी। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि सरिता ने अपने ही कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबकि मृतिका सरिता ने अपने कमरे के दरवाजे खुला हुआ था! मृतका के परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। मृतका का पति अमरजीत प्रसाद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना की सूचना मिलने पर मधुबन थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह अपने पुलिस हमराहीयों के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर नूरी जामा मस्जिद में पवित्र महीना माहे रमजान में डाक्टर नईमुद्दीन अंसारी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इफ्तार पार्टी में आए सभी रोजदारों न खजूर से रोजा इफ्तार किया उसके बाद मस्जिद के इमाम हाफिज सफीद कादरी ने रमजान का पवित्र महीना का तीसरा अशरा शुरू हो गया है, जिसे जहन्नम से निजात (मुक्ति) का अशरा कहा जाता है। यह वो मुबारक दिन हैं जिनमें हमें ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और दुआ करनी चाहिए।आइए अल्लाह से दिल से दुआ करें कि वह हमारे गुनाहों को माफ़ फरमाए और हमें जहन्नम की आग से बचाकर जन्नतुल फिरदौस में जगह अता करे। अल्लाह हम सबकी इबादत और दुआओं को कबूल फरमाए। और रोजदारों ने मुल्क में अमन और शांति की दुआएं मांगी अल्लाह ताला सभी रोजदारों की दुआओं को कबूल फरमाए। आमीन।2
- नमस्कार… कुशीनगर जनपद से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबर सामने आई है, जहां आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित कंप्यूटर कक्ष और लाइब्रेरी में जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन जनपद के सभी ग्रामीण और नगरीय चार्ज अधिकारियों ने भाग लिया और जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने स्वयं उपस्थित होकर अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के विकास की आधारशिला होती है। देश में बनने वाली अधिकांश सरकारी योजनाएं, नीतियां और विकास कार्यक्रम जनगणना के आंकड़ों पर ही आधारित होते हैं। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि जनगणना का कार्य पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाना भी बेहद जरूरी है। आम नागरिकों को यह समझाना होगा कि जनगणना में सही और सटीक जानकारी देना क्यों जरूरी है और इसका देश के विकास में कितना बड़ा योगदान होता है। अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना से संबंधित जो भी जानकारी एकत्रित की जाएगी, उसकी गोपनीयता बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर यदि लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 मई 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक गांव, मोहल्ले और वार्ड में जाकर मकानों का विवरण तैयार किया जाएगा और उनके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा प्रशासन ने आम नागरिकों को भी इस प्रक्रिया में भागीदारी देने के लिए एक नई सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके तहत 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक आम लोग स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इससे जनगणना प्रक्रिया को और अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। वहीं जनगणना का दूसरा चरण वर्ष 2027 में संपन्न कराया जाएगा। इस चरण में वास्तविक जनसंख्या की गणना की जाएगी। यह कार्य 9 फरवरी 2027 से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान जनगणना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी एकत्र करेंगे और उसे निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना निदेशालय द्वारा नामित जिला प्रभारी जनगणना अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों को तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना के दौरान डेटा संकलन किस प्रकार किया जाएगा, उसे किस तरह सुरक्षित रखा जाएगा और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया क्या होगी। इस अवसर पर अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल के उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही हाउस लिस्टिंग ऑफिसर यानी एचएलओ के गठन, उनके दायित्वों और कार्य प्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया। राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने भी विभिन्न सत्रों के माध्यम से जनगणना की पूरी कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि किस प्रकार से क्षेत्रवार डेटा एकत्र किया जाएगा, उसे किस तरह डिजिटल रूप में दर्ज किया जाएगा और समय-समय पर उसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि जनगणना कार्य को पूरी तरह व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद कुशीनगर के सभी उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनगणना से जुड़े सहायक अधिकारी और कर्मचारी भी प्रशिक्षण में शामिल हुए और उन्होंने जनगणना से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी बताया गया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचना होगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। प्रशासन का मानना है कि यदि जनगणना का कार्य सही तरीके से और समय पर पूरा होता है तो इससे भविष्य में बनने वाली योजनाओं और विकास कार्यों को सही दिशा मिलती है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुल मिलाकर कुशीनगर जनपद में जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है और इसी उद्देश्य से अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए तैयार किया जा रहा है।1
- UPSC रिजल्ट के बीच मेरठ में फर्जी IAS पकड़े गए हैं। नाम है राहुल कौशिक। खुद को जॉइंट सेकेट्री (IAS बैच 2008) बताते थे। शराब पीकर हंगामा कर रहे थे तो पकड़े गए, वरना फर्जीवाड़ा पता नहीं कब से कर रहे होंगे।1
- दुदही कुशीनगर से सबसे बड़ी खबर1
- Post by RISHI RAI1
- कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घूरछपरा पतीलार में 9 मार्च दिन सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक यूपी 56 आर 4659 नंबर की बाइक से गांव में पहुंचे थे और देर रात गांव में इधर-उधर घूम रहे थे, जिससे ग्रामीणों को भैंस चोरी की आशंका हुई। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तीनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपने नाम अरबाज, फैजल और इमरान बताते हुए अपना पता तीरबरदहा (थाना हनुमानगंज थाना क्षेत्र) बताया। सूत्रों के अनुसार तीरबरदहा गांव के पास डोमन पट्टी में बंजारा समुदाय के लोग रहते हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना जटहां बाजार थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी थाना क्षेत्र के एकवनही उर्फ भागवतपुर निवासी मुरारी यादव की भैंस पिछले वर्ष चोरी हो चुकी है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। वहीं हाल ही में कंठी छपरा क्षेत्र में भी दो भैंसा गायब होने की घटना सामने आई थी। लगातार ऐसी घटनाओं से पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है और ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।1