घूरछपरा पतीलार में देर रात तीन युवक पकड़े गए, ग्रामीणों को भैंस चोरी की आशंका कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घूरछपरा पतीलार में 9 मार्च दिन सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक यूपी 56 आर 4659 नंबर की बाइक से गांव में पहुंचे थे और देर रात गांव में इधर-उधर घूम रहे थे, जिससे ग्रामीणों को भैंस चोरी की आशंका हुई। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तीनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपने नाम अरबाज, फैजल और इमरान बताते हुए अपना पता तीरबरदहा (थाना हनुमानगंज थाना क्षेत्र) बताया। सूत्रों के अनुसार तीरबरदहा गांव के पास डोमन पट्टी में बंजारा समुदाय के लोग रहते हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना जटहां बाजार थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी थाना क्षेत्र के एकवनही उर्फ भागवतपुर निवासी मुरारी यादव की भैंस पिछले वर्ष चोरी हो चुकी है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। वहीं हाल ही में कंठी छपरा क्षेत्र में भी दो भैंसा गायब होने की घटना सामने आई थी। लगातार ऐसी घटनाओं से पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है और ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

- महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी. बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.पुलिस पूछताछ में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे. पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया. कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.1
- छोटी बच्ची बोली.."सइयां भातर लागे सूता है.."लौंडिया लंदन से लाएंगे" गाना मास्टर स्कूल में बजाता है"...! मास्टर साहब दिन भर फोन में घुसे रहते है..पढ़ाई नहीं करवाते..अश्लील गाना बजाते हैं..ऐसा बच्चे कह रहे है..! ये वीडियो बिहार का है..आवाज उठाने वाला यूट्यूबर है..इसने स्कूल पहुंचकर अव्यवस्थाएं दिखाई..मास्टरों की लफंगई दिखाई..अब खबर है कि मास्टर साहब ने यूट्यूबर पर FIR दर्ज करवा दी है..! सोचिए इस देश में गलत का विरोध करने वालो को प्रताड़ित किया जाता है...कैसे बढ़ेगा देश..ये दीमक की तरह खा जायेगे खोखला कर देंगे..? पूरी रिपोर्ट देखिए और सही गलत पर प्रतिक्रिया दीजिए..!1
- Post by Neeraj Ahiran1
- Post by Dhruv Muskan1
- बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न थानों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार समाधान किया जाए। आज की सुनवाई में कुल 34 लोगों की समस्याओं का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 12 मार्च गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनता को इस कार्रवाई की जानकारी दी। जनता दरबार के इस आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ी है।1
- किसी भी प्रकार का कल का पाइप लेने के लिए संपर्क करें।देखिये1
- कुशीनगर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 मार्च 2026 को योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त के माध्यम से देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। इससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक मदद मिलती है और उनकी आय बढ़ाने में भी सहयोग मिलता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते और आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट रखें, ताकि किस्त की राशि सीधे उनके खाते में बिना किसी समस्या के पहुंच सके।1
- कुशीनगर भ्रष्टाचार के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। तरयासुजान थाने में तैनात रहे एसआई आलोक कुमार सिंह के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि एसआई आलोक कुमार सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में रिश्वत मांगने का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। ऑडियोसामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अब तरयासुजान थाने में उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- दुदही कुशीनगर से सबसे बड़ी खबर1