महलोई में वैज्ञानिक तरीके से हो रहा सेप्टिक टैंक का निस्तारण, स्वच्छता अभियान को मिली नई गति *एफएसटीपी में सुरक्षित डी-स्लज उपचार से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिलेगा लाभ* * रायगढ़,रायगढ़ जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जनपद पंचायत तमनार अंतर्गत ग्राम पंचायत महलोई में स्वच्छता एवं सुरक्षित मल प्रबंधन की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत महलोई निवासी संजय पटनायक के सेप्टिक टैंक की मशीन के माध्यम से सफाई कराई गई तथा निकाले गए डी-स्लज (डी-स्लजिंग अपशिष्ट) को सुरक्षित रूप से एफएसटीपी महलोई में निस्तारित किया गया। ग्राम पंचायत महलोई में अब तक दो बार सेप्टिक टैंक खाली कराने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इससे गांव में नियमित स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है और खुले में मल अपशिष्ट फेंके जाने से होने वाले जल एवं भूमि प्रदूषण में भी कमी आएगी। एफएसटीपी में वैज्ञानिक पद्धति से मल अपशिष्ट का उपचार किए जाने से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ जल स्रोतों की सुरक्षा तथा जनस्वास्थ्य को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को सेप्टिक टैंक की नियमित सफाई एवं सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जिन हितग्राहियों को सेप्टिक टैंक खाली कराना हो, वे संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव अथवा नगर पंचायत घरघोड़ा के सीएमओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
महलोई में वैज्ञानिक तरीके से हो रहा सेप्टिक टैंक का निस्तारण, स्वच्छता अभियान को मिली नई गति *एफएसटीपी में सुरक्षित डी-स्लज उपचार से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिलेगा लाभ* * रायगढ़,रायगढ़ जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जनपद पंचायत तमनार अंतर्गत ग्राम पंचायत महलोई में स्वच्छता एवं सुरक्षित मल प्रबंधन की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत महलोई निवासी संजय पटनायक के सेप्टिक टैंक की मशीन के माध्यम से सफाई कराई गई तथा निकाले गए डी-स्लज (डी-स्लजिंग अपशिष्ट) को सुरक्षित रूप से एफएसटीपी महलोई में निस्तारित किया गया। ग्राम पंचायत महलोई में अब तक दो बार सेप्टिक टैंक खाली कराने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इससे गांव में नियमित स्वच्छता व्यवस्था
बनाए रखने में मदद मिल रही है और खुले में मल अपशिष्ट फेंके जाने से होने वाले जल एवं भूमि प्रदूषण में भी कमी आएगी। एफएसटीपी में वैज्ञानिक पद्धति से मल अपशिष्ट का उपचार किए जाने से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ जल स्रोतों की सुरक्षा तथा जनस्वास्थ्य को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को सेप्टिक टैंक की नियमित सफाई एवं सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जिन हितग्राहियों को सेप्टिक टैंक खाली कराना हो, वे संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव अथवा नगर पंचायत घरघोड़ा के सीएमओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
- Post by Shubham Mishra1
- छत्तीसगढ़ के मदनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सहायक ही योजना की ठेकेदारी कर रहा है। इस गंभीर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है।1
- संगीत गीत गाना बजाना नाचना कूदना फैमिली मटर बजरंग पटवा1
- छत्तीसगढ़ के जनजगीर-चंपा जिले में ट्विटर चलाने के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह कम उम्र का था और उसके पास किसी भी तरह की कानूनी अनुमति नहीं थी।1
- छत्तीसगढ़ के जशपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को धूप में बांधकर घंटों तक पीटा गया। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई के साथ हुई इस क्रूर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।1
- पामगढ़ थाना क्षेत्र में 12 से 6 माह की नाबालिग लड़की से अनाचार का सनसनखोज मामला सामने आया है ।1
- फर्जी पुलिस बनकर मालवाहक चालक से वसूली, डराकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 8 हजार रुपए बिलासपुर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मालवाहक वाहन चालक से वसूली करने का मामला सामने आया है। कार सवार दो युवकों ने ड्राइवर को डराकर उससे ऑनलाइन 8 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित उमरिया निवासी मालवाहक वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि वह 5 तारीख को शहडोल से माल लेकर बिलासपुर आ रहा था। इसी दौरान गाड़ी खराब होने पर वह ड्राइवर प्वाइंट ढाबा के पास रुका हुआ था।तभी कार में सवार होकर आए दो युवक खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे। आरोपियों ने चालक को कार्रवाई का डर दिखाया और कहा कि मामला निपटाने के लिए रुपए देने पड़ेंगे। इसके बाद दोनों युवक चालक को अपने साथ लेकर शहर में काफी देर तक घुमाते रहे। डरे-सहमे चालक से आरोपियों ने ऑनलाइन 8 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। रकम लेने के बाद आरोपी युवक उसे छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने सकरी थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सकरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बाइट – विजय चौधरी , थाना प्रभारी सकरी3
- Post by Shubham Mishra1
- हनुमंत जी को नमस्कार भैया मेरे बाद तेरे पास लोगों को नमस्कार1