Shuru
Apke Nagar Ki App…
रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर एक बार फिर बाघ की देखी गई चहलकदमी सवाई माधोपुर रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर एक बार फिर बाघ की चहलकदमी देखी गई। इस दौरान मौजूद श्रद्धालु खासे रोमांचित नजर आए। यहां RBT-2511 मलंग सड़क पर घूमता नजर आया। यहां करीब 30 मिनट तक सड़क पर घूमता रहा। जिसके बाद टाइगर मलंग ने जंगल का रूख किया।
Rakesh Agarwal
रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर एक बार फिर बाघ की देखी गई चहलकदमी सवाई माधोपुर रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर एक बार फिर बाघ की चहलकदमी देखी गई। इस दौरान मौजूद श्रद्धालु खासे रोमांचित नजर आए। यहां RBT-2511 मलंग सड़क पर घूमता नजर आया। यहां करीब 30 मिनट तक सड़क पर घूमता रहा। जिसके बाद टाइगर मलंग ने जंगल का रूख किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- लाखेरी - शहर में होली का त्यौहार धूम धाम से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग रंग गुलाल साथ में लेकर एक दूसरे के गुलाल और रंग लगा गले मिलकर होली की शुभ कामनाएं देते नजर आए। शहर के गली मोहल्ले में डीजे लगा कर युवकों की मंडलिया एक दूसरे पर रंग गुलाल फेंकते हुए गानों की धुन पर नाच रहे थे। शहर के गांधी पूरा में स्थित गोपाल जी के मंदिर पर फूलों से होली खेली गई। इस दौरान मंदिर में भगवान गोपाल जी की शानदार झांकी सजाई गई थी और गोपाल जी के साथ सभी लोग फूलों से होली खेलते हुए भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए आनंदित हो रहे थे। सबसे खास बात यह रही कि कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता लगातार गश्त करता रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर भी व्यवस्था चाक-चौबंद रही।4
- करौली जिला पुलिस की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन में होली खोली गई जहां जिले के पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके, पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया।1
- टोंक जिले में तीन दिन होली के त्यौहार में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बाद आज पुलिस जवानों ने पुलिस लाइन में जमकर होली खेली…पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षकों सहिच पुलिस जवानों के साथ खूब गुलाल उड़ाया साथ ही डीजे की धुनों पर जमकर थिरकते भी नजर आए…सीओ सिटी मृत्युंजय मिश्रा ने भी पुलिस जवानों के साथ होली को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी….पुलिस जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल भी होली खेलने पहुंची जिन्होंने महिला पुलिस जवानों के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी…1
- सपोटरा । नगरपालिका क्षेत्र में एक बार फिर मंदिर माफी की जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कस्बे में स्थित मीणा धर्मशाला के सामने मन्दिर माफी की भूमि पर कथित रूप से खुर्द-वुर्द किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित भूमि मंदिर से जुड़ी माफी की जमीन है, जिस पर बार-बार अतिक्रमण अथवा अनधिकृत गतिविधियों की शिकायतें उठती रही हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह भूमि धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है और इस प्रकार से उसका स्वरूप बदलना या कब्जे का प्रयास करना अनुचित है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर सीमांकन कराया जाए तथा यदि कोई अवैध कब्जा या निर्माण पाया जाए तो तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए। नगरपालिका क्षेत्र में मंदिर माफी की जमीन पर हो रही इस तरह की गतिविधियों को लेकर कस्बे में चर्चाओं का दौर तेज है। आमजन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।1
- नैनवां टोडापोल में जातिसूचक अपमान, कार्रवाई मांग #rajasthan #bundi #nainwanews #latestupdates . . . राजस्थान के नैनवां शहर के टोडापोल वार्ड में महिलाओं और समाज के लोगों के साथ जातिसूचक अपशब्दों, अश्लील टिप्पणियों और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाना नैनवां में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पीड़ितों ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। . . . #नैनवां #टोडापोल #राजस्थान #बूंदी #स्थानीय_समाचार #महिला_सुरक्षा #महिला_सम्मान #जातीय_भेदभाव #जातिसूचक_टिप्पणी #SCSTAct #अनुसूचित_जाति #अत्याचार_निवारण_अधिनियम #कानूनी_कार्रवाई #पुलिस_प्रशासन #न्याय_की_मांग #समाज_में_आक्रोश #सामाजिक_सौहार्द #धमकी #अश्लील_टिप्पणी #गंदे_इशारे #ब्रेकिंग_न्यूज़ #हिंदी_समाचार #राजस्थान_न्यूज़ #लोकल_न्यूज़ #क्राइम_न्यूज़ #Nainwan #Todapol #Rajasthan #Bundi #LocalNews #WomenSafety #WomenRespect #CasteDiscrimination #CasteAbuse #SCSTAct #LegalAction #PoliceAdministration #JusticeDemand #SocialIssue #PublicAnger #SocialHarmony #ThreatCase #Harassment #BreakingNews #HindiNews #RajasthanNews #CrimeNews #NewsUpdate #IndianNews1
- गंगापुर सिटी शहर का सबसे व्यस्ततम देवी स्टोर चौराहा विधायक रामकेश मीणा के निवास के सामने नाले की सफाई नहीं होने के चलते नाला कीचड़ और कचरे से भरकर ओवरफ्लो होने से आम रास्ते पर ही गंदा पानी बह रहा है जिसके चलते व्यापारी एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आर्य समाज मंदिर रोड पर भी आम रास्ते पर ही नालियों का पानी बह रहा है मुख्य बाजारों की क्रॉस नालिया अवरुद्ध होने के चलते नालियों का पानी आम रास्ते पर ही बहता है समाजसेवी व्यापारी नेता वेद प्रकाश मंगल का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए नगर परिषद प्रशासन का कई मर्तबा ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही शादी विवाह का सीजन एवं रमजान महीने के चलते मुख्य बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ खरीदारी के लिए आती है लेकिन व्यापारी आमजन ग्राहक और राहगीरों को आम रास्ते पर नालियों का गंदा पानी वहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है शहर के अधिकांश नाले कीचड़ में कचरे से अवरुद्ध होकर भरे हुए हैं फव्वारा चौक से तहसील तक एवं प्राइवेट बस स्टैंड से फव्वारा चौक तथा नया बाजार का फव्वारा चौक क्रॉस नाला अवरुद्ध है गंदे पानी की निकासी के लिए आगे रास्ता नहीं है जिनकी शीघ्र सफाई करके खोलने की आवश्यकता है उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से बड़े नालों और नालियों की शीघ्र सफाई करने एवं ध्यान देने की आवश्यकता जताई जिससे आमजन व्यापारी राहगीर ग्राहक सभी को राहत मिल सके1
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने दो दिन की होली के त्योहार पर ड्यूटी होने के बाद आज होली मनाई। आपस में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर , एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और गानों की धुन पर नाचते गाते होली पर्व मनाया।जिसमें पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।1
- करौली जिले की सपोटरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है थानाधिकारी अबजीत मीणा के नेतृत्व में सपोटरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।1
- Post by Anil Kumar journalist1