Shuru
Apke Nagar Ki App…
सपोटरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम, दो स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार। करौली जिले की सपोटरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है थानाधिकारी अबजीत मीणा के नेतृत्व में सपोटरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
B Rajasthan news
सपोटरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम, दो स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार। करौली जिले की सपोटरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है थानाधिकारी अबजीत मीणा के नेतृत्व में सपोटरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- गंगापुर सिटी। शहर में होली के पर्व के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने उदेई मोड़ थाने परिसर में उत्साह के साथ होली मनाई। थाना अधिकारी बृजेश तंवर (उदेई मोड़), थाना अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी (पीलोदा) और कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान जवानों ने फाग गीतों और फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी पारंपरिक फाग गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। “आज बिरज में होली रे रसिया” और “फागुन आयो रे, रंग बरसावो रे” जैसे फाग गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया। जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान फिल्मी गीतों की धुन पर भी पुलिसकर्मी थिरकते नजर आए। “रंग बरसे भीगे चुनर वाली” और “बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी” जैसे लोकप्रिय गीतों पर जवानों ने जमकर नृत्य किया। वहीं राजस्थानी गीत “होली आई रे कन्हैया रंग बरसे” डीजे की धुन पर भी उत्सव का रंग और गहरा हो गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक साथ नाचते-गाते हुए होली के पर्व का आनंद लिया। दरअसल, इस वर्ष गंगापुर सिटी में करीब 40 साल बाद लगातार दो दिन धुलंडी खेली गई। त्योहार के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। धुलंडी के दिन भी पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। ड्यूटी की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस अधिकारी और जवान उदेई मोड़ थाने के मैदान में एकत्र हुए और आपसी भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाया। रंग-गुलाल, फाग गीतों और संगीत की धुनों के बीच पुलिसकर्मियों ने कुछ समय के लिए ड्यूटी की थकान भुलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।1
- विद्यालय में बबंडर: अचानक मची अफरा-तफरी, छात्रों और स्टाफ में हड़कंप1
- Post by Anil Kumar journalist1
- करौली। आमजन की सुरक्षा के लिए धुलंडी के दिन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही करौली पुलिस ने गुरुवार को करौली पुलिस लाइन व जिले के विभिन्न थानों में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर गुलाल उड़ाया और पुलिस कप्तान '(SP) लोकेश सोनवाल संग होली खेलने का उत्साह पुलिसकर्मियों के चेहरों पर साफ नजर आया। पुलिस लाइन में आयोजित इस होली मिलन समारोह में SP लोकेश सोनवाल ने स्वयं पहुंचकर जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल तब और खुशनुमा हो गया जब चंग की थाप व डीजे पर बज रहे होली गीतों पर SP लोकेश सोनवाल, ASP गुमनराम चौधरी व करौली DSP अनुज शुभम सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ जमकर नृत्य किया। गायन मंडलियों ने पारंपरिक फागुनी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वही रंग कबीर में सभी पुलिसकर्मी सराबोर नजर आए। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ड्यूटी की थकान और तनाव को भूलकर जवान पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आए। थानों में भी पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे के साथ रंगों का यह त्योहार मनाया। होली के इस उल्लास के बीच पुलिस महकमे में एक नाराजगी भी दबी जुबान में चर्चा का विषय बनी रही। दरअसल, हाल ही में पेश हुए बजट में पुलिसकर्मियों की कुछ पुरानी मांगों व वेतन भत्तों को लेकर विशेष घोषणाएं नहीं होने से जवानों में टीस नजर आई। जश्न के माहौल में भी बजट में हुई अनदेखी को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच चर्चाएं होती रहीं।1
- सवाई माधोपुर, 5 मार्च ।* जिला कलक्टर काना राम ने गुरुवार को ईसरदा–दौसा पेयजल परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएच-148एन पर एचडीडी (हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग) पद्धति से किए जा रहे रोड क्रॉसिंग कार्य का अवलोकन किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को परियोजना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी प्रशासनिक समन्वय की आवश्यकता है, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिशाषी अभियंता, परियोजना खण्ड उनियारा ने बताया कि परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए बौंली एवं चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्रों में भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में मुआवजा राशि संबंधित भूमि अवाप्ति अधिकारियों के खाते में जमा करवा दी गई है। कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी बौंली को प्रभावित खातेदारों को मुआवजा राशि का शीघ्र वितरण कर भूमि का कब्जा विभाग को सुपुर्द कराने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना कार्यों को गति देकर समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके।1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- करौली जिले की सपोटरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है थानाधिकारी अबजीत मीणा के नेतृत्व में सपोटरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।1
- खबर करौली से है जहाँ पुलिस अधिकारी और जवान होली के रंगों मे रंगे हुए नजर आए पुलिस आज लाइन मे खेली जारही होली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम,सहित जिले के सभी डीएसपी,एसएचओ और पुलिस जवानो ने मनाई होली डीजे की धुन और होली गीतों पर थिरकते नजर आए अधिकारी और जवान धौलपुर और सपोटरा से आई गायन पार्टीयों ने शानदार प्रस्तुतिया दी सभी एक दूजे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी दो दिन पब्लिक की शांतिपूर्ण होली मनवाने के बाद आज पुलिस खेल रही होली |2
- Post by Anil Kumar journalist1