श्रद्धा-भक्ति के साथ महिलाओं ने रखा दशा माता व्रत, पीपल वृक्ष की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाह शास्त्री स्कूल परिसर स्थित पीपल वृक्ष के समीप प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली पर्व के उपरांत दशमी तिथि पर महिलाओं द्वारा श्रद्धा, आस्था और विधि-विधान के साथ दशा माता व्रत एवं पूजन की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और घर की दशा में सुधार की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने प्रातःकाल स्नान कर व्रत धारण किया और पीपल वृक्ष के समीप एकत्रित होकर पूजन किया। महिलाओं ने कुमकुम, अक्षत, हल्दी, नाड़े की आटी, धूप और कपूर से पीपल वृक्ष की विधिवत आरती की। इसके बाद कच्चे सूत के धागे से पीपल वृक्ष के चारों ओर दस बार परिक्रमा कर धागा लपेटते हुए दशा माता से परिवार की सुख-समृद्धि और घर की मंगलमय दशा की प्रार्थना की। इस अवसर पर मां संतोषी माता मंदिर की माताजी श्रीमती भारतीय प्रभुलाल कुशवाहा ने दशा माता व्रत का विधिवत पाठ कर उपस्थित महिलाओं को कथा सुनाई तथा व्रत की महिमा और उसकी धार्मिक परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रद्धा और नियमपूर्वक किया गया दशा माता व्रत परिवार की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है तथा घर-परिवार की विपरीत परिस्थितियों को दूर करता है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा भारतीय संस्कृति में व्रत और पूजा की परंपराएं परिवार और समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। दशा माता का व्रत महिलाओं की आस्था का प्रतीक है, जिसमें परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने महिलाओं से धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने और समाज में एकता व संस्कारों को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर श्रीमती अनीता बबनराव महाडीक, श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाहा, श्रीमती अनीता गणेश कुशवाहा, श्रीमती पिंकी अनिल कुशवाहा, श्रीमती सोनू राहुल कुशवाहा, श्रीमती मोना नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती पूजा सुशील कुशवाहा, श्रीमती शांति देवी कुशवाहा, श्रीमती चिंता मना बाबू कुशवाहा, श्रीमती विमला पाल, श्रीमती संतोष पारस कुशवाहा, श्रीमती शिला बाबुलाल कुशवाहा, श्रीमती मीरा धनरुप कुशवाहा, सहित नगर की अनेक मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से दशा माता की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा तथा महिलाओं ने दशा माता से सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
श्रद्धा-भक्ति के साथ महिलाओं ने रखा दशा माता व्रत, पीपल वृक्ष की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाह शास्त्री स्कूल परिसर स्थित पीपल वृक्ष के समीप प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली पर्व के उपरांत दशमी तिथि पर महिलाओं द्वारा श्रद्धा, आस्था और विधि-विधान के साथ दशा माता व्रत एवं पूजन की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और घर की दशा में सुधार की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने प्रातःकाल स्नान कर व्रत धारण किया और पीपल वृक्ष के समीप एकत्रित होकर पूजन किया। महिलाओं ने कुमकुम, अक्षत, हल्दी, नाड़े की आटी, धूप और कपूर से पीपल वृक्ष की विधिवत आरती की। इसके बाद कच्चे सूत के धागे से पीपल वृक्ष के चारों ओर दस बार परिक्रमा कर धागा लपेटते हुए दशा माता से परिवार की सुख-समृद्धि और घर की मंगलमय दशा की प्रार्थना की। इस अवसर पर मां संतोषी माता मंदिर की माताजी श्रीमती भारतीय प्रभुलाल कुशवाहा ने दशा माता व्रत का विधिवत पाठ कर उपस्थित महिलाओं को कथा सुनाई तथा व्रत की महिमा और उसकी धार्मिक परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रद्धा और नियमपूर्वक किया गया दशा माता व्रत परिवार की
उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है तथा घर-परिवार की विपरीत परिस्थितियों को दूर करता है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा भारतीय संस्कृति में व्रत और पूजा की परंपराएं परिवार और समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। दशा माता का व्रत महिलाओं की आस्था का प्रतीक है, जिसमें परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने महिलाओं से धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने और समाज में एकता व संस्कारों को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर श्रीमती अनीता बबनराव महाडीक, श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाहा, श्रीमती अनीता गणेश कुशवाहा, श्रीमती पिंकी अनिल कुशवाहा, श्रीमती सोनू राहुल कुशवाहा, श्रीमती मोना नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती पूजा सुशील कुशवाहा, श्रीमती शांति देवी कुशवाहा, श्रीमती चिंता मना बाबू कुशवाहा, श्रीमती विमला पाल, श्रीमती संतोष पारस कुशवाहा, श्रीमती शिला बाबुलाल कुशवाहा, श्रीमती मीरा धनरुप कुशवाहा, सहित नगर की अनेक मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से दशा माता की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा तथा महिलाओं ने दशा माता से सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
- शाजापुर में रेलवे स्टेशन रोड से बाइक चोरी: सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी, पुलिस को नहीं मिली शिकायत शाजापुर (उज्जैन) | 12/03/26 आईएलएसआई फुटेज में दिखा चोर। शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड से एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एचडीएफसी फाइनेंस ब्रांच के बाहर हुई, जहां से एक अज्ञात युवक बाइक लेकर फरार हो गया। एचडीएफसी फाइनेंस ब्रांच के कर्मचारी राजेश परमार ने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी और काम से अंदर चले गए थे। कल देर बाट जब वे लौटे तो उनकी बाइक मौकेसे गायब मिली। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार रात करीब 8 बजे सामने आया। फुटेज में एक युवक पहले पैदल आता हुआ दिखाई देता है। वह अपने मुंह पर कपड़ा बांधता है और कुछ ही समय में बाइक लेकर वहां से फरार हो जाता है। हालांकि, बाइक मालिक राजेश परमार द्वारा अभी तक कोतवाली थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बाइक की ओर जाता आरोपी। शिकायत पर करेंगे कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फिलहाल थाने में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।1
- हसीब खान मंसूरी बैरसिया : - ओबीसी महासभा भोपाल के तत्वावधान में बैरसिया तहसील के ग्राम गंगा पिपलिया में पिछड़ा वर्ग समाज को जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भारत के संविधान में मिले अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को उनके अधिकारों और अवसरों की जानकारी देना था कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और बताया गया कि इन विषयों से पिछड़ा वर्ग के युवाओं और समाज को किस प्रकार लाभ मिल सकता है। साथ ही समाज को यह भी बताया गया कि अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर सरकार से किस प्रकार मांग की जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जागरूकता दी गई जातिगत जनगणना क्यों आवश्यक है और इससे समाज को क्या लाभ होंगे,संख्यानुपात के आधार पर आरक्षण मिलने से पिछड़ा वर्ग को होने वाले लाभ,पिछले 6 वर्षों से लंबित 13% पिछड़ा वर्ग आरक्षण के कारण हो रहे नुकसान,University Grants Commission (UGC) कानून लागू होने से पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसर,किसानों के लिए MSP गारंटी कानून से होने वाले संभावित लाभ,पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ कैसे दिलाया जाए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य इंजीनियर श्री महेंद्र सिंह लोधी, एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विजेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह मीणा (जिला अध्यक्ष सीहोर ओबीसी महासभा),आराम सिंह गुर्जर,मास्टर विश्राम सिंह बौद्ध, राजकुमार कुशवाह,राजू गुर्जर,विजय मीना, हुकुम पटेल,घनश्याम सोनी,पहलवान सिंह, घाशीराम,विजय कुशवाहा अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाज को संगठित रहने और शिक्षा व अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के समाज बंधु उपस्थित रहे और सभी ने संगठित होकर समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया2
- ब्रेकिंग न्यूज़। ग्राम बिछाखेड़ी मैं गांव की और खेत की लाइन एक होने के कारण गांव में बिजली की काफी ज्यादा समस्या हो रही है ठीक से वोल्टेज भी नहीं मिलता है गांव का एक नया ट्रांसफर में लगा है वह अभी तक चालू नहीं हुआ 3 साल होने पर आया करीब डेढ़ लाख से स्वीकृत हुआ ट्रांसफार्मर ग्राम बिछाखेड़ी, सतवास मध्य प्रदेश1
- Post by Dharmendra Yogi1
- मां से दुष्कर्म: Durg कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा दुर्ग जिले में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय (एफटीसी) ने अपनी ही मां के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने वाले आरोपी बेटे को 25 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्यायाधीश अवध किशोर की अदालत में चला, जहां आरोपी को सभी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी का कृत्य न केवल मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करता है, बल्कि पूरे समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाला अपराध है। अदालत ने यह भी कहा कि ऐसे अपराध केवल पीड़िता को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करते हैं।1
- अशोका गार्डन में लल्लू रईस के घर फायरिंग, बेटे इमरान को लगी गोली शहर के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में लल्लू के बेटे इमरान को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। हमलावरों ने घर के बाहर पहुंचकर करीब 8 से 10 राउंड फायर किए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गोली लगने से घायल इमरान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की इस घटना में शादाब गेट, शाबर मौलाना, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।3
- आष्टा। थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में 11 मार्च को हुए दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के मामले को लेकर बुधवार को आष्टा में सर्व समाज द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार और सर्व समाज के लोगों ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए, तभी पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा और समाज में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम नितिन तले और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए फांसी दी जाए, संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए, आरोपियों के वन भूमि पर बने मकान पर बुलडोजर चलाया जाए, पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, पीड़ित परिवार की एक बच्ची को सरकारी नौकरी दी जाए। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी कमल सिंह चौहान सहित हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष कालू सिंह और अन्य समाजजन उपस्थित रहे। इस दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू सिंह ने कहा कि वे जल्द ही पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर घटना की जानकारी देंगे और परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की मांग करेंगे। एसडीएम नितिन तले ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान सर्व समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।1
- भोपाल MP गैंगस्टर की दुल्हन पहुंची थाने दुल्हन ने थाने पहुंच विवाह की रस्में पूरी कराने की गुहार लगाई टीआई से बोली पुलिस कस्टडी में फेरे कर शादी करा दो पुलिस ने इलीगल गैंग के सरगना को एक दिन पहले शादी के मंडप से किया था गिरफ्तार पुजारी को किडनैप कर मांगी थी 8 लाख की फिरौती एंकर.....हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में खड़ी होकर गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलाने की गुहार लगाती रही। दुल्हन ने यह फरियाद पुलिस से की है। उसका कहना है कि होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर दो। नहीं तो यही कस्टडी में ही फेरे करा दो। हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी। कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली। इलीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी की शादी युवती सीमा से बुधवार दोपहर को होने वाली थी। इसी दौरान पुलिस पहुंची और मंडप से उसे उठा लिया। गैंगस्टर दूल्हे के साथ उसके साथियों को भी पकड़ा गया था। बाइट - मयूर खंडेलवाल, DCP विजुअल - दुल्हन का वीडियो। आरोपियों के शॉट।1
- Post by Naved khan1