logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए, अब दो रिफिल बुकिंग के बीच की न्यूनतम समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और सबको समय पर गैस उपलब्ध कराना है। यह नया नियम 2026 में लागू हुआ है और अब 25 दिन पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा।"

2 hrs ago
user_Dharmendra Yogi
Dharmendra Yogi
Video Creator खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

"सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए, अब दो रिफिल बुकिंग के बीच की न्यूनतम समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और सबको समय पर गैस उपलब्ध कराना है। यह नया नियम 2026 में लागू हुआ है और अब 25 दिन पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा।"

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dharmendra Yogi
    1
    Post by Dharmendra Yogi
    user_Dharmendra Yogi
    Dharmendra Yogi
    Video Creator खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कन्नौद में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते कन्नौद । कन्नौद में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्य् अनियमितताओं के प्रकरण को आपसी समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। गुरुवार शाम 5 बजे कन्नौद अभिभाषक संघ के सह सचिव शैलेंद्र पांचाल ने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली जोन, वितरण केन्द्र, विजिलेंस कार्यालय से संपर्क करें।अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण/ प्रथम जिला एव अपर सत्र न्यायाधीश डी.एस. मंडलोई ने बताया , राष्ट्रीय लोक अदालत मैं कुल पांच खंडपीठ का गठन किया गया है विभिन्न बैंक एवं नगर परिषद, एमपीईबी के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी समझौते से किया जाए। इस अवसर पर द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित निगम, श्रीमति उषा उईके प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद, श्रीमति सोनाली शर्मा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद, कुंदन कछवाहे द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड कन्नौद , अभिभाषक संघ के अध्यक्ष केदार पटेल ने अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति सहयोग राजीनामे समझौते से निराकरण करने की अपील की है । शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के बनाए गए लंबित प्रकरण एवं अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्व शक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी। प्रि-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत ब्याज की राशि की छूट दी जाएगी। लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर लगने वाले व्याज पर 100 प्रतिशत राशि की छूट दी जाएगी। साथ ही विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 अंतर्गत तैयार प्रकरण पर भी जारी आकलित सिविल दायित्व में 20 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत व्याज की छूट दी जाएगी। इस नेशनल लोक अदालत में अपने दावे प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति सहयोग समझौते से ना कोई हार ना कोई जीता की तर्ज पर छूट का लाभ ले सकते हैं
    1
    कन्नौद में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते
कन्नौद । कन्नौद में  नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्य् अनियमितताओं के प्रकरण को आपसी समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। गुरुवार शाम 5 बजे कन्नौद अभिभाषक संघ के सह सचिव शैलेंद्र पांचाल ने बताया कि  विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली जोन, वितरण केन्द्र, विजिलेंस कार्यालय से संपर्क करें।अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण/ प्रथम जिला एव  अपर सत्र न्यायाधीश डी.एस. मंडलोई ने बताया , राष्ट्रीय लोक अदालत  मैं कुल पांच खंडपीठ का गठन किया गया है  विभिन्न बैंक एवं नगर परिषद, एमपीईबी के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी समझौते से किया जाए। इस अवसर पर  द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित निगम,  श्रीमति उषा उईके प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद, श्रीमति सोनाली शर्मा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद, कुंदन कछवाहे द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड कन्नौद , अभिभाषक संघ के अध्यक्ष केदार पटेल ने अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति सहयोग राजीनामे समझौते से निराकरण  करने की अपील की है ।  शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के बनाए गए लंबित प्रकरण एवं अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्व शक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी।
प्रि-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत ब्याज की राशि की छूट दी जाएगी।
लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर लगने वाले व्याज पर 100 प्रतिशत राशि की छूट दी जाएगी।
साथ ही विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 अंतर्गत तैयार प्रकरण पर भी जारी आकलित सिविल दायित्व में 20 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत व्याज की छूट दी जाएगी। इस नेशनल लोक अदालत में अपने दावे प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति सहयोग समझौते से ना कोई हार ना कोई जीता की तर्ज पर छूट का लाभ ले सकते हैं
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार प्रजापति की निगरानी में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन के द्वारा 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाए जा रहे विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में महिला स्व. सहायता समूहों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री तेजसिंह राठौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनयूएलएम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह पोसवाल, पार्वती शर्मा, जन-जागरूकता गतिविधि टीम लीडर राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, अनीश सोलंकी तथा महिला स्व सहायता समूह की प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों तथा आगामी स्वच्छता अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान पॉलिथीन प्रतिबंध को प्रभावी बनाने, घरों से निकलने वाले कचरे को दो अलग-अलग डिब्बों में पृथक करने, सूखा कचरा कचरा वाहन में देने तथा गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री तेजसिंह राठौर ने बताया वार्ड के मुखमपुरा रोड पर वर्षों से लगे कचरे के ढेर को नगर पालिका की स्वच्छता आईईसी टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरी तरह हटाया गया है। पिछले चार सप्ताह से वहां कचरा शून्य स्थिति बनी हुई है और अब वह स्थान स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार वार्ड में बीआरसी कार्यालय के ग्राउंड में लगे कचरे के ढेर को भी शीघ्र हटाकर पूरे वार्ड को 100 प्रतिशत कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में पार्षद श्री राठौर ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में पूर्व की तरह सहयोग करने की अपील की तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला स्व सहायता समूहों का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत और अभिनंदन किया।
    1
    नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार प्रजापति की निगरानी में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन के द्वारा 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाए जा रहे विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में महिला स्व. सहायता समूहों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री तेजसिंह राठौर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एनयूएलएम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह पोसवाल, पार्वती शर्मा, जन-जागरूकता गतिविधि टीम लीडर राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, अनीश सोलंकी तथा महिला स्व सहायता समूह की प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों तथा आगामी स्वच्छता अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान पॉलिथीन प्रतिबंध को प्रभावी बनाने, घरों से निकलने वाले कचरे को दो अलग-अलग डिब्बों में पृथक करने, सूखा कचरा कचरा वाहन में देने तथा गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पार्षद श्री तेजसिंह राठौर ने बताया वार्ड के मुखमपुरा रोड पर वर्षों से लगे कचरे के ढेर को नगर पालिका की स्वच्छता आईईसी टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरी तरह हटाया गया है। पिछले चार सप्ताह से वहां कचरा शून्य स्थिति बनी हुई है और अब वह स्थान स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार वार्ड में बीआरसी कार्यालय के ग्राउंड में लगे कचरे के ढेर को भी शीघ्र हटाकर पूरे वार्ड को 100 प्रतिशत कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम के अंत में पार्षद श्री राठौर ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में पूर्व की तरह सहयोग करने की अपील की तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला स्व सहायता समूहों का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत और अभिनंदन किया।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन परेशान, एजेंसी संचालक पर उपभोक्ताओं ने लगाये आरोप, पुलिस सुरक्षा में हो रहा वितरण नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। एक ओर प्रशासन द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर सिवनी मालवा में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसी संचालक भी स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गैस सिलेंडर लेने आए उपभोक्ता गोपाल हरियाले ने बताया कि शादी समारोहों के लिए गार्डन और बड़े आयोजनों में एक साथ दर्जनों सिलेंडर एजेंसी संचालक द्वारा ब्लैक में दिए जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ता पिछले चार दिनों से एजेंसी के चक्कर काटने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि गैस सिलेंडरों का वितरण अब पुलिस की मौजूदगी में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिवनी मालवा थाने से पुलिस सुरक्षा में सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि भीड़ और विवाद की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है और एजेंसी संचालक ने एजेंसी भी बंद कर रखी है। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे गैस सिलेंडर लें तो कहां से लें। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया की एजेंसी पर भीड़ अधिक हो रही थी इसलिए थाने से गैस की तबकी का वितरण किया जा रहा है। टंकी की कोई किल्लत नहीं है लोगों के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है वही जब उनसे पूछा गया की 8 दिन पहले की बुकिंग वालों को भी टंकी नहीं मिल पा रही है तो उन्होंने कहा की इसकी जानकारी तो एजेंसी संचालक ही दे पायेंगे। वही जब एजेंसी संचालक मनीष अग्रवाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने साफ़ कहा मै कुछ नहीं बोल पाऊंगा आपको जो लिखना हो लिख दो।
    1
    गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन परेशान, एजेंसी संचालक पर उपभोक्ताओं ने लगाये आरोप, पुलिस सुरक्षा में हो रहा वितरण
नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। एक ओर प्रशासन द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर सिवनी मालवा में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसी संचालक भी स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
गैस सिलेंडर लेने आए उपभोक्ता गोपाल हरियाले ने बताया कि शादी समारोहों के लिए गार्डन और बड़े आयोजनों में एक साथ दर्जनों सिलेंडर एजेंसी संचालक द्वारा ब्लैक में दिए जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ता पिछले चार दिनों से एजेंसी के चक्कर काटने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं।
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि गैस सिलेंडरों का वितरण अब पुलिस की मौजूदगी में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिवनी मालवा थाने से पुलिस सुरक्षा में सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि भीड़ और विवाद की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है और एजेंसी संचालक ने एजेंसी भी बंद कर रखी है। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे गैस सिलेंडर लें तो कहां से लें। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए।
थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया की एजेंसी पर भीड़ अधिक हो रही थी इसलिए थाने से गैस की तबकी का वितरण किया जा रहा है। टंकी की कोई किल्लत नहीं है लोगों के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है वही जब उनसे पूछा गया की 8 दिन पहले की बुकिंग वालों को भी टंकी नहीं मिल पा रही है तो उन्होंने कहा की इसकी जानकारी तो एजेंसी संचालक ही दे पायेंगे। वही जब एजेंसी संचालक मनीष अग्रवाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने साफ़ कहा मै कुछ नहीं बोल पाऊंगा आपको जो लिखना हो लिख दो।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • ग्राम बारां सेल के पी एच ई विभाग द्वारा लगाए गए लगभग चार हेड पंप महीनों से बंद पड़ा है फिर भी कोई सुधार करवाने के लिए नहीं आए इससे ग्राम बारासेल में जल संकट मंडरा रहा है बढ़ती गर्मी के कारण और भी यह समस्या चिंताजनक है महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं
    1
    ग्राम बारां सेल के पी एच ई विभाग द्वारा लगाए गए लगभग चार हेड पंप महीनों से बंद पड़ा है फिर भी कोई सुधार करवाने के लिए नहीं आए इससे ग्राम बारासेल में जल संकट मंडरा रहा है बढ़ती गर्मी के कारण और भी यह समस्या चिंताजनक है महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं
    user_Melaram mawase
    Melaram mawase
    सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री ऋषभदेव आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महा महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुए। यह आयोजन परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर मुनिश्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर में आयोजित किए गए। स्वस्ति बहुमंडल द्वारा गोद भराई एवं भगवान को पलना झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण भी स्वस्ति बहू मंडल द्वारा किया गया तथा महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का मंगलाचरण भी स्वस्ति बहू मंडल द्वारा किया गया तथा महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद गुरुवार को प्रातः 6 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से भजन- कीर्तन और भगवान आदिनाथ के जयघोष के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में समाज के महिला- पुरुष, युवक- युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों के साथ निकली प्रभातफेरी से नगर का वातावरण धर्ममय हो गया। इस अवसर पर नगर के समस्त जिनालयों में ध्वजारोहण भी किया। तत्पश्चात् किला मंदिर में विराजमान पूज्य मुनि श्री साध्य सागर महाराज के मुखारविंद से नदिया वाले अतिशयकारी बड़े बाबा आदिनाथ भगवान का स्वर्ण कलशों से मस्तकाभिषेक कराया गया। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य दिलीप -राहुल सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम शान्तिधारा का लाभ अरुण कुमार-अमित कुमार जैन श्रीमोड परिवार ने तथा द्वितीय शान्तिधारा का लाभ धर्मेन्द्र कुमार-यतेंद्र कुमार श्रीमोड परिवार ने प्राप्त किया। इस दौरान पूज्य मुनि श्री के श्रीमुख से बीजाक्षर महामंत्रों का वाचन भी किया गया। धर्मसभा में प्रवचन देते हुए मुनि श्री साध्य सागर महाराज ने कहा कि तीर्थंकर की माता को सोलह शुभ स्वप्न आते हैं, जो उनके गर्भ में महान आत्मा के आगमन का संकेत देते हैं। चैत्र कृष्ण नवमी के शुभ दिवस पर अयोध्या नगरी में माता मरुदेवी की कोख से बालक आदि कुमार का जन्म हुआ था। तीर्थंकर के जन्म से संपूर्ण पृथ्वी पर मंगलमय वातावरण छा जाता है। भगवान आदिनाथ ने ब्राह्मी लिपि के माध्यम से समाज को शिक्षा दी तथा असि, मसी और कृषि के माध्यम से जीवन जीने का मार्ग बताया। मुनिश्री ने कहा कि प्रतिदिन भगवान का अभिषेक और शान्तिधारा करने के साथ अपने मन को संयमित करना और कषायों से दूर रहना आवश्यक है। तभी अभिषेक करना सार्थक होगा। मनुष्य अपने परिणामों को संभालकर अपने भाग्य का निर्माण कर सकता है। मुनि श्री विश्वसूर्य सागर महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हम सभी आज एक महान आत्मा का जन्म महोत्सव मना रहे हैं। ऐसी भावना रखनी चाहिए कि हमारी आत्मा भी रत्नत्रय के मार्ग पर आगे बढ़े और परमात्मा बनने की दिशा में अग्रसर हो। महान आत्माओं के कल्याणक मनाने से जीवन में शांति प्राप्त होती है और उनके गुणों का स्मरण करने से मन के भाव निर्मल होते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत बालक आदि कुमार की पालना झुलाई का आयोजन भी किया गया। स्वस्ति बहू मंडल द्वारा सजे सुंदर पालने को श्रद्धालुओं ने रेशम की डोर से भक्ति भाव के साथ झुलाया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में दिगंबर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।
    1
    प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री ऋषभदेव आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महा महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुए। यह आयोजन परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर मुनिश्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर में आयोजित किए गए। स्वस्ति बहुमंडल द्वारा गोद भराई एवं भगवान को पलना झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण भी स्वस्ति बहू मंडल द्वारा किया गया तथा महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का मंगलाचरण भी स्वस्ति बहू मंडल द्वारा किया गया तथा महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद गुरुवार को प्रातः 6 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से भजन- कीर्तन और भगवान आदिनाथ के जयघोष के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में समाज के महिला- पुरुष, युवक- युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों के साथ निकली प्रभातफेरी से नगर का वातावरण धर्ममय हो गया। इस अवसर पर नगर के समस्त जिनालयों में ध्वजारोहण भी किया। तत्पश्चात् किला मंदिर में विराजमान पूज्य मुनि श्री साध्य सागर महाराज के मुखारविंद से नदिया वाले अतिशयकारी बड़े बाबा आदिनाथ भगवान का स्वर्ण कलशों से मस्तकाभिषेक कराया गया। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य दिलीप -राहुल  सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम शान्तिधारा का लाभ अरुण कुमार-अमित कुमार जैन श्रीमोड परिवार ने तथा द्वितीय शान्तिधारा का लाभ धर्मेन्द्र कुमार-यतेंद्र कुमार श्रीमोड परिवार ने प्राप्त किया। इस दौरान पूज्य मुनि श्री के श्रीमुख से बीजाक्षर महामंत्रों का वाचन भी किया गया।
धर्मसभा में प्रवचन देते हुए मुनि श्री साध्य सागर महाराज ने कहा कि तीर्थंकर की माता को सोलह शुभ स्वप्न आते हैं, जो उनके गर्भ में महान आत्मा के आगमन का संकेत देते हैं। चैत्र कृष्ण नवमी के शुभ दिवस पर अयोध्या नगरी में माता मरुदेवी की कोख से बालक आदि कुमार का जन्म हुआ था। तीर्थंकर के जन्म से संपूर्ण पृथ्वी पर मंगलमय वातावरण छा जाता है। भगवान आदिनाथ ने ब्राह्मी लिपि के माध्यम से समाज को शिक्षा दी तथा असि, मसी और कृषि के माध्यम से जीवन जीने का मार्ग बताया। मुनिश्री ने कहा कि प्रतिदिन भगवान का अभिषेक और शान्तिधारा करने के साथ अपने मन को संयमित करना और कषायों से दूर रहना आवश्यक है। तभी अभिषेक करना सार्थक होगा। मनुष्य अपने परिणामों को संभालकर अपने भाग्य का निर्माण कर सकता है।
मुनि श्री विश्वसूर्य सागर महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हम सभी आज एक महान आत्मा का जन्म महोत्सव मना रहे हैं। ऐसी भावना रखनी चाहिए कि हमारी आत्मा भी रत्नत्रय के मार्ग पर आगे बढ़े और परमात्मा बनने की दिशा में अग्रसर हो। महान आत्माओं के कल्याणक मनाने से जीवन में शांति प्राप्त होती है और उनके गुणों का स्मरण करने से मन के भाव निर्मल होते हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत बालक आदि कुमार की पालना झुलाई का आयोजन भी किया गया। स्वस्ति बहू मंडल द्वारा सजे सुंदर पालने को श्रद्धालुओं ने रेशम की डोर से भक्ति भाव के साथ झुलाया।
दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में दिगंबर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    15 hrs ago
  • नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र के दो किसान अपनी समस्याओं को लेकर पैदल ही भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए निकल पड़े थे। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना और नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों किसान अपनी पैदल यात्रा को आगे न बढ़ाते हुए वापस गांव लौटने के लिए तैयार हो गए।
    1
    नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र के दो किसान अपनी समस्याओं को लेकर पैदल ही भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए निकल पड़े थे। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना और नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों किसान अपनी पैदल यात्रा को आगे न बढ़ाते हुए वापस गांव लौटने के लिए तैयार हो गए।
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कन्नौद में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत पर चक्काजाम, कन्नौद,कांटाफोड़ थाना अंतर्गत लोहारदा निवासी आदिवासी युवक अंकित उइके की बीते दिनों हुई संदिग्ध मृत्यु को लेकर गुरुवार को सर्व समाज व आदिवासी समाज के लोगों ने कन्नौद में भोपाल चौराहे बस स्टेण्ड स्थित एडिशनल एसपी कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 को जिनवानी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अंकित को पकड़कर मारपीट की थी। उसके भाई से ₹12 हजार लेकर छोड़ा गया, जिसकी रसीद नहीं दी गई। इसके बाद 12 फरवरी 2026 को अंकित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। समाज के लोगों ने अकरम, शाहरूख, वाहन मालिक नंदकिशोर कुमरे सहित अन्य लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों की जांच व कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एडिशनल एसपी सोम्या जैन मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
    1
    कन्नौद में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत पर चक्काजाम,
कन्नौद,कांटाफोड़ थाना अंतर्गत  लोहारदा निवासी आदिवासी युवक अंकित उइके की बीते दिनों हुई संदिग्ध मृत्यु को लेकर गुरुवार को सर्व समाज व आदिवासी समाज के लोगों ने कन्नौद में भोपाल चौराहे बस स्टेण्ड स्थित एडिशनल एसपी कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया।
परिजनों का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 को जिनवानी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अंकित को पकड़कर मारपीट की थी। उसके भाई से ₹12 हजार लेकर छोड़ा गया, जिसकी रसीद नहीं दी गई। इसके बाद 12 फरवरी 2026 को अंकित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
समाज के लोगों ने अकरम, शाहरूख, वाहन मालिक नंदकिशोर कुमरे सहित अन्य लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों की जांच व कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एडिशनल एसपी  सोम्या जैन मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.