कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखकर महिला दिवस सप्ताह में स्वच्छता संवाद: वार्ड 15 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार प्रजापति की निगरानी में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन के द्वारा 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाए जा रहे विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में महिला स्व. सहायता समूहों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री तेजसिंह राठौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनयूएलएम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह पोसवाल, पार्वती शर्मा, जन-जागरूकता गतिविधि टीम लीडर राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, अनीश सोलंकी तथा महिला स्व सहायता समूह की प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों तथा आगामी स्वच्छता अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान पॉलिथीन प्रतिबंध को प्रभावी बनाने, घरों से निकलने वाले कचरे को दो अलग-अलग डिब्बों में पृथक करने, सूखा कचरा कचरा वाहन में देने तथा गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री तेजसिंह राठौर ने बताया वार्ड के मुखमपुरा रोड पर वर्षों से लगे कचरे के ढेर को नगर पालिका की स्वच्छता आईईसी टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरी तरह हटाया गया है। पिछले चार सप्ताह से वहां कचरा शून्य स्थिति बनी हुई है और अब वह स्थान स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार वार्ड में बीआरसी कार्यालय के ग्राउंड में लगे कचरे के ढेर को भी शीघ्र हटाकर पूरे वार्ड को 100 प्रतिशत कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में पार्षद श्री राठौर ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में पूर्व की तरह सहयोग करने की अपील की तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला स्व सहायता समूहों का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत और अभिनंदन किया।
कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखकर महिला दिवस सप्ताह में स्वच्छता संवाद: वार्ड 15 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार प्रजापति की निगरानी में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन के द्वारा 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाए जा रहे विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में महिला स्व. सहायता समूहों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री तेजसिंह राठौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनयूएलएम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह पोसवाल, पार्वती शर्मा, जन-जागरूकता गतिविधि टीम लीडर राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, अनीश सोलंकी तथा महिला स्व सहायता समूह की प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों तथा आगामी स्वच्छता अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान पॉलिथीन प्रतिबंध को प्रभावी बनाने, घरों से निकलने वाले कचरे को दो अलग-अलग डिब्बों में पृथक करने, सूखा कचरा कचरा वाहन में देने तथा गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री तेजसिंह राठौर ने बताया वार्ड के मुखमपुरा रोड पर वर्षों से लगे कचरे के ढेर को नगर पालिका की स्वच्छता आईईसी टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरी तरह हटाया गया है। पिछले चार सप्ताह से वहां कचरा शून्य स्थिति बनी हुई है और अब वह स्थान स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार वार्ड में बीआरसी कार्यालय के ग्राउंड में लगे कचरे के ढेर को भी शीघ्र हटाकर पूरे वार्ड को 100 प्रतिशत कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में पार्षद श्री राठौर ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में पूर्व की तरह सहयोग करने की अपील की तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला स्व सहायता समूहों का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत और अभिनंदन किया।
- नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार प्रजापति की निगरानी में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन के द्वारा 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाए जा रहे विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में महिला स्व. सहायता समूहों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री तेजसिंह राठौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनयूएलएम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह पोसवाल, पार्वती शर्मा, जन-जागरूकता गतिविधि टीम लीडर राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, अनीश सोलंकी तथा महिला स्व सहायता समूह की प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों तथा आगामी स्वच्छता अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान पॉलिथीन प्रतिबंध को प्रभावी बनाने, घरों से निकलने वाले कचरे को दो अलग-अलग डिब्बों में पृथक करने, सूखा कचरा कचरा वाहन में देने तथा गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री तेजसिंह राठौर ने बताया वार्ड के मुखमपुरा रोड पर वर्षों से लगे कचरे के ढेर को नगर पालिका की स्वच्छता आईईसी टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरी तरह हटाया गया है। पिछले चार सप्ताह से वहां कचरा शून्य स्थिति बनी हुई है और अब वह स्थान स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार वार्ड में बीआरसी कार्यालय के ग्राउंड में लगे कचरे के ढेर को भी शीघ्र हटाकर पूरे वार्ड को 100 प्रतिशत कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में पार्षद श्री राठौर ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में पूर्व की तरह सहयोग करने की अपील की तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला स्व सहायता समूहों का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत और अभिनंदन किया।1
- प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री ऋषभदेव आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महा महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुए। यह आयोजन परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर मुनिश्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर में आयोजित किए गए। स्वस्ति बहुमंडल द्वारा गोद भराई एवं भगवान को पलना झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण भी स्वस्ति बहू मंडल द्वारा किया गया तथा महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का मंगलाचरण भी स्वस्ति बहू मंडल द्वारा किया गया तथा महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद गुरुवार को प्रातः 6 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से भजन- कीर्तन और भगवान आदिनाथ के जयघोष के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में समाज के महिला- पुरुष, युवक- युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों के साथ निकली प्रभातफेरी से नगर का वातावरण धर्ममय हो गया। इस अवसर पर नगर के समस्त जिनालयों में ध्वजारोहण भी किया। तत्पश्चात् किला मंदिर में विराजमान पूज्य मुनि श्री साध्य सागर महाराज के मुखारविंद से नदिया वाले अतिशयकारी बड़े बाबा आदिनाथ भगवान का स्वर्ण कलशों से मस्तकाभिषेक कराया गया। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य दिलीप -राहुल सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम शान्तिधारा का लाभ अरुण कुमार-अमित कुमार जैन श्रीमोड परिवार ने तथा द्वितीय शान्तिधारा का लाभ धर्मेन्द्र कुमार-यतेंद्र कुमार श्रीमोड परिवार ने प्राप्त किया। इस दौरान पूज्य मुनि श्री के श्रीमुख से बीजाक्षर महामंत्रों का वाचन भी किया गया। धर्मसभा में प्रवचन देते हुए मुनि श्री साध्य सागर महाराज ने कहा कि तीर्थंकर की माता को सोलह शुभ स्वप्न आते हैं, जो उनके गर्भ में महान आत्मा के आगमन का संकेत देते हैं। चैत्र कृष्ण नवमी के शुभ दिवस पर अयोध्या नगरी में माता मरुदेवी की कोख से बालक आदि कुमार का जन्म हुआ था। तीर्थंकर के जन्म से संपूर्ण पृथ्वी पर मंगलमय वातावरण छा जाता है। भगवान आदिनाथ ने ब्राह्मी लिपि के माध्यम से समाज को शिक्षा दी तथा असि, मसी और कृषि के माध्यम से जीवन जीने का मार्ग बताया। मुनिश्री ने कहा कि प्रतिदिन भगवान का अभिषेक और शान्तिधारा करने के साथ अपने मन को संयमित करना और कषायों से दूर रहना आवश्यक है। तभी अभिषेक करना सार्थक होगा। मनुष्य अपने परिणामों को संभालकर अपने भाग्य का निर्माण कर सकता है। मुनि श्री विश्वसूर्य सागर महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हम सभी आज एक महान आत्मा का जन्म महोत्सव मना रहे हैं। ऐसी भावना रखनी चाहिए कि हमारी आत्मा भी रत्नत्रय के मार्ग पर आगे बढ़े और परमात्मा बनने की दिशा में अग्रसर हो। महान आत्माओं के कल्याणक मनाने से जीवन में शांति प्राप्त होती है और उनके गुणों का स्मरण करने से मन के भाव निर्मल होते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत बालक आदि कुमार की पालना झुलाई का आयोजन भी किया गया। स्वस्ति बहू मंडल द्वारा सजे सुंदर पालने को श्रद्धालुओं ने रेशम की डोर से भक्ति भाव के साथ झुलाया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में दिगंबर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।1
- कन्नौद में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते कन्नौद । कन्नौद में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्य् अनियमितताओं के प्रकरण को आपसी समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। गुरुवार शाम 5 बजे कन्नौद अभिभाषक संघ के सह सचिव शैलेंद्र पांचाल ने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली जोन, वितरण केन्द्र, विजिलेंस कार्यालय से संपर्क करें।अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण/ प्रथम जिला एव अपर सत्र न्यायाधीश डी.एस. मंडलोई ने बताया , राष्ट्रीय लोक अदालत मैं कुल पांच खंडपीठ का गठन किया गया है विभिन्न बैंक एवं नगर परिषद, एमपीईबी के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी समझौते से किया जाए। इस अवसर पर द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित निगम, श्रीमति उषा उईके प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद, श्रीमति सोनाली शर्मा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद, कुंदन कछवाहे द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड कन्नौद , अभिभाषक संघ के अध्यक्ष केदार पटेल ने अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति सहयोग राजीनामे समझौते से निराकरण करने की अपील की है । शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के बनाए गए लंबित प्रकरण एवं अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्व शक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी। प्रि-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत ब्याज की राशि की छूट दी जाएगी। लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर लगने वाले व्याज पर 100 प्रतिशत राशि की छूट दी जाएगी। साथ ही विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 अंतर्गत तैयार प्रकरण पर भी जारी आकलित सिविल दायित्व में 20 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत व्याज की छूट दी जाएगी। इस नेशनल लोक अदालत में अपने दावे प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति सहयोग समझौते से ना कोई हार ना कोई जीता की तर्ज पर छूट का लाभ ले सकते हैं1
- गैस सिलेंडर रिसाव से दुकान में आग: लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची शुजालपुर 5 घंटे पहले ब्रिगेड जिला शाजापुर (मध्य प्रदेश) लॉकर शुजालपुर के फ्रीगंज क्षेत्र में दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण लगी, जिससे टेंट हाउस और इवेंट का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। सूचना मिलते ही शुजालपुर नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण दुकान में आग लग गई। दुकान के पिछले हिस्से में रखे गादी-बिस्तर में आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।1
- शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम तिलावद में गुरुवार को खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद दमकल गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची, जिसके कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। दमकल के देर से पहुंचने पर किसानों में नाराजगी देखने को मिली।1
- सीहोर। सीहोर जिले के झागरिया रोड पर आज खेत में अचानक आग लग गई देखते-देखते आग पूरे खेत में फैल गई और गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई आग लगी देख बड़ी संख्या में राहगीर उपस्थित हो गए और कई लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी दी। सीहोर जिले में जैसे-जैसे मौसम में गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है वैसे-वैसे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। बताया गया है कि इस सप्ताह सीहोर जिले में निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनी खेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर के नजदीक खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिन्हें समय रहते मिली सूचना के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने समय पर बुझा दिया था। झागरिया रोड पर सड़क किनारे खेत में किन कारणों से आग लगी है इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है आग लगने से गेहूं की फसल भारी मात्रा में जलकर नष्ट हो गई है ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया आग पर बमुश्किल काबू किया जा सका।1
- ब्रेकिंग न्यूज़। ग्राम बिछाखेड़ी मैं गांव की और खेत की लाइन एक होने के कारण गांव में बिजली की काफी ज्यादा समस्या हो रही है ठीक से वोल्टेज भी नहीं मिलता है गांव का एक नया ट्रांसफर में लगा है वह अभी तक चालू नहीं हुआ 3 साल होने पर आया करीब डेढ़ लाख से स्वीकृत हुआ ट्रांसफार्मर ग्राम बिछाखेड़ी, सतवास मध्य प्रदेश1
- सिविल अस्पताल विस्तृत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से आत्मीय संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हों।1