logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनाथ भगवान की जयंती धूमधाम से मनी। महान आत्माओं के जन्म दिवस मनाने से जीवन में शांति आती है – मुनि विश्वसूर्य सागर महाराज जयघोष व भजन-कीर्तन के साथ निकली प्रभातफेरी, प्रभु के मस्तकाभिषेक करने श्रावकों में लगी होड़ प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री ऋषभदेव आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महा महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुए। यह आयोजन परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर मुनिश्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर में आयोजित किए गए। स्वस्ति बहुमंडल द्वारा गोद भराई एवं भगवान को पलना झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण भी स्वस्ति बहू मंडल द्वारा किया गया तथा महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का मंगलाचरण भी स्वस्ति बहू मंडल द्वारा किया गया तथा महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद गुरुवार को प्रातः 6 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से भजन- कीर्तन और भगवान आदिनाथ के जयघोष के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में समाज के महिला- पुरुष, युवक- युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों के साथ निकली प्रभातफेरी से नगर का वातावरण धर्ममय हो गया। इस अवसर पर नगर के समस्त जिनालयों में ध्वजारोहण भी किया। तत्पश्चात् किला मंदिर में विराजमान पूज्य मुनि श्री साध्य सागर महाराज के मुखारविंद से नदिया वाले अतिशयकारी बड़े बाबा आदिनाथ भगवान का स्वर्ण कलशों से मस्तकाभिषेक कराया गया। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य दिलीप -राहुल सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम शान्तिधारा का लाभ अरुण कुमार-अमित कुमार जैन श्रीमोड परिवार ने तथा द्वितीय शान्तिधारा का लाभ धर्मेन्द्र कुमार-यतेंद्र कुमार श्रीमोड परिवार ने प्राप्त किया। इस दौरान पूज्य मुनि श्री के श्रीमुख से बीजाक्षर महामंत्रों का वाचन भी किया गया। धर्मसभा में प्रवचन देते हुए मुनि श्री साध्य सागर महाराज ने कहा कि तीर्थंकर की माता को सोलह शुभ स्वप्न आते हैं, जो उनके गर्भ में महान आत्मा के आगमन का संकेत देते हैं। चैत्र कृष्ण नवमी के शुभ दिवस पर अयोध्या नगरी में माता मरुदेवी की कोख से बालक आदि कुमार का जन्म हुआ था। तीर्थंकर के जन्म से संपूर्ण पृथ्वी पर मंगलमय वातावरण छा जाता है। भगवान आदिनाथ ने ब्राह्मी लिपि के माध्यम से समाज को शिक्षा दी तथा असि, मसी और कृषि के माध्यम से जीवन जीने का मार्ग बताया। मुनिश्री ने कहा कि प्रतिदिन भगवान का अभिषेक और शान्तिधारा करने के साथ अपने मन को संयमित करना और कषायों से दूर रहना आवश्यक है। तभी अभिषेक करना सार्थक होगा। मनुष्य अपने परिणामों को संभालकर अपने भाग्य का निर्माण कर सकता है। मुनि श्री विश्वसूर्य सागर महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हम सभी आज एक महान आत्मा का जन्म महोत्सव मना रहे हैं। ऐसी भावना रखनी चाहिए कि हमारी आत्मा भी रत्नत्रय के मार्ग पर आगे बढ़े और परमात्मा बनने की दिशा में अग्रसर हो। महान आत्माओं के कल्याणक मनाने से जीवन में शांति प्राप्त होती है और उनके गुणों का स्मरण करने से मन के भाव निर्मल होते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत बालक आदि कुमार की पालना झुलाई का आयोजन भी किया गया। स्वस्ति बहू मंडल द्वारा सजे सुंदर पालने को श्रद्धालुओं ने रेशम की डोर से भक्ति भाव के साथ झुलाया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में दिगंबर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।

14 hrs ago
user_Rajendra Gangwal
Rajendra Gangwal
Ashta, Sehore•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ईरान-इजराइल युद्ध से शाजापुर में कमर्शियल गैस सप्लाई रुकी: होटल, रेस्टोरेंट और आयोजनों पर असर की आशंका, घरेलू सप्लाई जारी शाजापुर। | 11/03/26 ईरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर अब शाजापुर की रसोई और कारोबार पर भी दिखने लगा है। शासन के निर्देश पर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और आने वाले शादी-ब्याह के कार्यक्रमों पर संकट गहराने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घर में दस्तेमाल होने वाले लालसिलेंडरों की सप्लाई पहले की तरह जारी है। होटल संचालकों को दिक्कत कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से छोटे दुकानदार और होटल संचालक परेशान हैं। रेस्टोरेंट चलाने वाले अशोक भावसार का कहना है कि अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो धंधा करना मुश्किल हो जाएगा। ऊपर से सिलेंडरों के दाम भी बढ़ गए हैं और कई जगह ब्लैक में सिलेंडर बिकने की खबरें आ रही हैं। वहीं, कुछ ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी का डर बाजार में कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत होने से अब इस बात का डर बढ़ गया है कि लोग घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल इस्तेमाल शुरू कर देंगे। इससे घरेलू गैस की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका है। भारतग बनाइये खाना, परो
    1
    ईरान-इजराइल युद्ध से शाजापुर में कमर्शियल गैस सप्लाई रुकी: होटल, रेस्टोरेंट और आयोजनों पर असर की आशंका, घरेलू सप्लाई जारी
शाजापुर। | 11/03/26
ईरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर अब शाजापुर की रसोई और कारोबार पर भी दिखने लगा है। शासन के निर्देश पर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है।
इससे होटल, रेस्टोरेंट और आने वाले शादी-ब्याह के कार्यक्रमों पर संकट गहराने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घर में दस्तेमाल होने वाले लालसिलेंडरों की सप्लाई पहले की तरह जारी है।
होटल संचालकों को दिक्कत
कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से छोटे दुकानदार और होटल संचालक परेशान हैं। रेस्टोरेंट चलाने वाले अशोक भावसार का कहना है कि अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो धंधा करना मुश्किल हो जाएगा। ऊपर से सिलेंडरों के दाम भी बढ़ गए हैं और कई जगह ब्लैक में सिलेंडर बिकने की खबरें आ रही हैं। वहीं, कुछ ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी का डर
बाजार में कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत होने से अब इस बात का डर बढ़ गया है कि लोग घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल इस्तेमाल शुरू कर देंगे। इससे घरेलू गैस की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका है।
भारतग
बनाइये खाना, परो
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शुजालपुर के फ्रीगंज इलाके में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा टेंट एवं इवेंट से संबंधित सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग से करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
    1
    शुजालपुर के फ्रीगंज इलाके में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा टेंट एवं इवेंट से संबंधित सामान जलकर खाक हो गया।
आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग से करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    20 hrs ago
  • नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को आगामी 14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्‍य अनियमितताओं के प्रकरण को समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने हेतु अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें। विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के बनाए गए लंबित प्रकरण एवं अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्व शक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी। प्रि-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के बाद प्रत्‍येक छः माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के बाद प्रत्येक छःमाही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। कंपनी ने कहा है कि नेशनल लोक अदालत में छूट कुछ नियम एवं शर्तों के तहत दी जाएगी जो आकलित सिविल दायित्‍व राशि रू. 10 लाख तक के प्रकरणों के लिए सीमित रहेगी। यह छूट मात्र नेशनल ‘‘लोक अदालत‘‘ 14 मार्च 2026 को समझौते करने के लिये ही लागू रहेगी।
    1
    नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को
आगामी 14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्‍य अनियमितताओं के प्रकरण को समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने हेतु अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें।
विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के बनाए गए लंबित प्रकरण एवं अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्व शक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी।
प्रि-लिटिगेशन स्तर पर
कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के बाद प्रत्‍येक छः माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 
लिटिगेशन स्तर पर
कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के बाद प्रत्येक छःमाही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
कंपनी ने कहा है कि नेशनल लोक अदालत में छूट कुछ नियम एवं शर्तों के तहत दी जाएगी जो आकलित सिविल दायित्‍व राशि रू. 10 लाख तक के प्रकरणों के लिए सीमित रहेगी। यह छूट मात्र नेशनल ‘‘लोक अदालत‘‘ 14 मार्च 2026 को समझौते करने के लिये ही लागू रहेगी।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    14 min ago
  • दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव* *बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के किसानों को दी बड़ी सौगात*
    1
    दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव*
*बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के किसानों को दी बड़ी सौगात*
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाले अल्ताफ राजा पर कुछ आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले हुए विवाद के समझौते को लेकर आरोपी लगातार अल्ताफ पर दबाव बना रहे थे, लेकिन अल्ताफ द्वारा समझौता करने से इनकार कर दिया गया। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अल्ताफ राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला
भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाले अल्ताफ राजा पर कुछ आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि पहले हुए विवाद के समझौते को लेकर आरोपी लगातार अल्ताफ पर दबाव बना रहे थे, लेकिन अल्ताफ द्वारा समझौता करने से इनकार कर दिया गया। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में अल्ताफ राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत 5 घायलः एक बाइक पर सवार तीन लोग शादी में और दूसरी बाइक से दो लोग घर जा रहे थे शाजापुर। | 21 घंटे पहले शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में बिजाना के रहने वाले पप्प शर्मा की हालतकाफी नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया है। बाकी चार घायलों का इलाज शाजापुर अस्पताल में ही चल रहा है। शादी में जाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, नागझिरी निवासी कमल मालवीय, अंकित मालवीय और कमल अहिरवार एक बाइक पर सवार होकर खोरया नयता गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर बिजाना निवासी पप्पू शर्मा और रेखा शर्मा शाजापुर से अपने गांव लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।
    1
    शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत 5 घायलः एक बाइक पर सवार तीन लोग शादी में और दूसरी बाइक से दो लोग घर जा रहे थे
शाजापुर। | 21 घंटे पहले
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में बिजाना के रहने वाले पप्प शर्मा की हालतकाफी नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया है। बाकी चार घायलों का इलाज शाजापुर अस्पताल में ही चल रहा है।
शादी में जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, नागझिरी निवासी कमल मालवीय, अंकित मालवीय और कमल अहिरवार एक बाइक पर सवार होकर खोरया नयता गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर बिजाना निवासी पप्पू शर्मा और रेखा शर्मा शाजापुर से अपने गांव लौट रहे थे।
घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by 𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    1
    Post by 𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    Lawyer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *भोपाल में गैस संकट के हालात,* *एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें* *कमर्शियल एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित* *प्रशासन का दावा – घरेलू गैस की सप्लाई जल्द होगी सामान्य* भोपाल में इन दिनों घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस को लेकर संकट जैसे हालात बन गए हैं। शहर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। वहीं कमर्शियल गैस की कमी का असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। कई होटल संचालकों का कहना है कि उनके पास केवल एक से दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और जल्द ही सप्लाई व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। बाइट - गैस उपभोक्ता
    1
    *भोपाल में गैस संकट के हालात,* 
*एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें* 
*कमर्शियल एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित* 
*प्रशासन का दावा – घरेलू गैस की सप्लाई जल्द होगी सामान्य* 
भोपाल में इन दिनों घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस को लेकर संकट जैसे हालात बन गए हैं। शहर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है।
वहीं कमर्शियल गैस की कमी का असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। कई होटल संचालकों का कहना है कि उनके पास केवल एक से दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और जल्द ही सप्लाई व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
बाइट - गैस उपभोक्ता
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.