logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुजालपुर के फ्रीगंज में दुकान में भीषण आग, टेंट-इवेंट का सामान जलकर खाक; ढाई लाख से अधिक नुकसान की आशंका शुजालपुर के फ्रीगंज इलाके में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा टेंट एवं इवेंट से संबंधित सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग से करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

19 hrs ago
user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
19 hrs ago

शुजालपुर के फ्रीगंज में दुकान में भीषण आग, टेंट-इवेंट का सामान जलकर खाक; ढाई लाख से अधिक नुकसान की आशंका शुजालपुर के फ्रीगंज इलाके में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा टेंट एवं इवेंट से संबंधित सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग से करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ईरान-इजराइल युद्ध से शाजापुर में कमर्शियल गैस सप्लाई रुकी: होटल, रेस्टोरेंट और आयोजनों पर असर की आशंका, घरेलू सप्लाई जारी शाजापुर। | 11/03/26 ईरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर अब शाजापुर की रसोई और कारोबार पर भी दिखने लगा है। शासन के निर्देश पर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और आने वाले शादी-ब्याह के कार्यक्रमों पर संकट गहराने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घर में दस्तेमाल होने वाले लालसिलेंडरों की सप्लाई पहले की तरह जारी है। होटल संचालकों को दिक्कत कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से छोटे दुकानदार और होटल संचालक परेशान हैं। रेस्टोरेंट चलाने वाले अशोक भावसार का कहना है कि अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो धंधा करना मुश्किल हो जाएगा। ऊपर से सिलेंडरों के दाम भी बढ़ गए हैं और कई जगह ब्लैक में सिलेंडर बिकने की खबरें आ रही हैं। वहीं, कुछ ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी का डर बाजार में कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत होने से अब इस बात का डर बढ़ गया है कि लोग घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल इस्तेमाल शुरू कर देंगे। इससे घरेलू गैस की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका है। भारतग बनाइये खाना, परो
    1
    ईरान-इजराइल युद्ध से शाजापुर में कमर्शियल गैस सप्लाई रुकी: होटल, रेस्टोरेंट और आयोजनों पर असर की आशंका, घरेलू सप्लाई जारी
शाजापुर। | 11/03/26
ईरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर अब शाजापुर की रसोई और कारोबार पर भी दिखने लगा है। शासन के निर्देश पर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है।
इससे होटल, रेस्टोरेंट और आने वाले शादी-ब्याह के कार्यक्रमों पर संकट गहराने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घर में दस्तेमाल होने वाले लालसिलेंडरों की सप्लाई पहले की तरह जारी है।
होटल संचालकों को दिक्कत
कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से छोटे दुकानदार और होटल संचालक परेशान हैं। रेस्टोरेंट चलाने वाले अशोक भावसार का कहना है कि अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो धंधा करना मुश्किल हो जाएगा। ऊपर से सिलेंडरों के दाम भी बढ़ गए हैं और कई जगह ब्लैक में सिलेंडर बिकने की खबरें आ रही हैं। वहीं, कुछ ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी का डर
बाजार में कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत होने से अब इस बात का डर बढ़ गया है कि लोग घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल इस्तेमाल शुरू कर देंगे। इससे घरेलू गैस की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका है।
भारतग
बनाइये खाना, परो
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शाजापुर - गुरुवार को अहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक प्रदीप डिग बहादुर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे-बैठे अचानक गिर गया। यह हादसा आक्या चौहानी के समीप हुआ, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। बताया जाता है कि प्रदीप अपने साथी राबिन बुद्धिमान (17 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया । गुरुवार शाम 5 बजे चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के सिर में चोट आई है, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और तेज कार्रवाई से युवक की जान बच सकी।
    1
    शाजापुर - गुरुवार को अहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक प्रदीप डिग बहादुर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे-बैठे अचानक गिर गया। यह हादसा आक्या चौहानी के समीप हुआ, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई।
बताया जाता है कि प्रदीप अपने साथी राबिन बुद्धिमान (17 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया ।
गुरुवार शाम 5 बजे चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के सिर में चोट आई है, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और तेज कार्रवाई से युवक की जान बच सकी।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • चलती ट्रेन से गिरा नेपाली युवक, सिर में गंभीर चोट — ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल की तत्परता से बची जान शाजापुर। अहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक प्रदीप डिग बहादुर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे-बैठे अचानक गिर गया। यह हादसा आक्या चौहानी के समीप हुआ, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। बताया जाता है कि प्रदीप अपने साथी राबिन बुद्धिमान (17 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में चोट आई है, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और तेज कार्रवाई से युवक की जान बच सकी।
    1
    चलती ट्रेन से गिरा नेपाली युवक, सिर में गंभीर चोट — ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल की तत्परता से बची जान
शाजापुर। अहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक प्रदीप डिग बहादुर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे-बैठे अचानक गिर गया। यह हादसा आक्या चौहानी के समीप हुआ, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई।
बताया जाता है कि प्रदीप अपने साथी राबिन बुद्धिमान (17 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में चोट आई है, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और तेज कार्रवाई से युवक की जान बच सकी।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया। जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोहना में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मोहना मार्ग पर जगह-जगह मार्ग जर्जर हो गया है एवं जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं , ग्रामीण कमल पटेल, सुखराम चंद्रवंशी, जगदीश जामलिया, राजेश फौजी आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग टूटी-फूटी सड़क से होकर गुजर रहे हैं ।ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । मार्ग पर बने तीन किलोमीटर की सड़क जर्जर होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं, बाइक सवार चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले इस मार्ग पर कुछ स्थानों पर डामर डालकर पैच वर्क किया था ,परंतु सड़क पर फिर गड्ढे हो गए ,ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई कर सड़क पेच वर्क करने की मांग की है।
    1
    मोहन बड़ोदिया। जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोहना में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मोहना मार्ग पर जगह-जगह मार्ग जर्जर हो गया है एवं जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं , ग्रामीण कमल पटेल, सुखराम चंद्रवंशी, जगदीश जामलिया, राजेश फौजी आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग टूटी-फूटी सड़क से होकर गुजर रहे हैं ।ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । मार्ग पर बने तीन किलोमीटर की सड़क जर्जर होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं, बाइक सवार चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले इस मार्ग पर कुछ स्थानों पर डामर डालकर पैच वर्क किया था ,परंतु सड़क पर फिर गड्ढे हो गए ,ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई कर सड़क पेच वर्क करने की मांग की है।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सीहोर। सीहोर जिले के झागरिया रोड पर आज खेत में अचानक आग लग गई देखते-देखते आग पूरे खेत में फैल गई और गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई आग लगी देख बड़ी संख्या में राहगीर उपस्थित हो गए और कई लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी दी। सीहोर जिले में जैसे-जैसे मौसम में गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है वैसे-वैसे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। बताया गया है कि इस सप्ताह सीहोर जिले में निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनी खेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर के नजदीक खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिन्हें समय रहते मिली सूचना के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने समय पर बुझा दिया था। झागरिया रोड पर सड़क किनारे खेत में किन कारणों से आग लगी है इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है आग लगने से गेहूं की फसल भारी मात्रा में जलकर नष्ट हो गई है ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया आग पर बमुश्किल काबू किया जा सका।
    1
    सीहोर। सीहोर जिले के झागरिया रोड पर आज खेत में अचानक आग लग गई देखते-देखते आग पूरे खेत में फैल गई और गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई आग लगी देख  बड़ी संख्या में राहगीर उपस्थित हो गए और कई लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी दी।
सीहोर जिले में जैसे-जैसे मौसम में गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है वैसे-वैसे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है।
बताया गया है कि इस सप्ताह सीहोर जिले में निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनी खेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर  के नजदीक खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिन्हें समय रहते मिली सूचना के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने समय पर बुझा दिया था।
झागरिया  रोड पर सड़क किनारे खेत में किन कारणों से आग लगी है इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है आग लगने से गेहूं की फसल भारी मात्रा में जलकर नष्ट हो गई है ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया आग पर  बमुश्किल काबू किया जा सका।
    user_Etv Dharmendra Yadav Sehore
    Etv Dharmendra Yadav Sehore
    Reporter सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव* *बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के किसानों को दी बड़ी सौगात*
    1
    दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव*
*बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के किसानों को दी बड़ी सौगात*
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत 5 घायलः एक बाइक पर सवार तीन लोग शादी में और दूसरी बाइक से दो लोग घर जा रहे थे शाजापुर। | 21 घंटे पहले शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में बिजाना के रहने वाले पप्प शर्मा की हालतकाफी नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया है। बाकी चार घायलों का इलाज शाजापुर अस्पताल में ही चल रहा है। शादी में जाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, नागझिरी निवासी कमल मालवीय, अंकित मालवीय और कमल अहिरवार एक बाइक पर सवार होकर खोरया नयता गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर बिजाना निवासी पप्पू शर्मा और रेखा शर्मा शाजापुर से अपने गांव लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।
    1
    शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत 5 घायलः एक बाइक पर सवार तीन लोग शादी में और दूसरी बाइक से दो लोग घर जा रहे थे
शाजापुर। | 21 घंटे पहले
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में बिजाना के रहने वाले पप्प शर्मा की हालतकाफी नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया है। बाकी चार घायलों का इलाज शाजापुर अस्पताल में ही चल रहा है।
शादी में जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, नागझिरी निवासी कमल मालवीय, अंकित मालवीय और कमल अहिरवार एक बाइक पर सवार होकर खोरया नयता गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर बिजाना निवासी पप्पू शर्मा और रेखा शर्मा शाजापुर से अपने गांव लौट रहे थे।
घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शुजालपुर: शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, 100 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख फायर ब्रिगेड की देरी पर फूटा किसानों का गुस्सा; 15 ट्रैक्टरों की मदद से पाया काबू, क्लस्टर स्तर पर दमकल तैनात करने की मांग शुजालपुर (तिलावत)। क्षेत्र के ग्राम तिलावत में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग ने करीब 100 बीघा में खड़ी फसल को जलाकर खाक कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इसने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों ने ट्रैक्टरों से बनाई सुरक्षा दीवार आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड काफी देरी से पहुंची। इस बीच, किसानों ने हिम्मत दिखाते हुए स्वयं ही मोर्चा संभाला। आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए 15 से अधिक ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया। किसानों ने ट्रैक्टरों से खेतों की मिट्टी पलटकर 'फायर लाइन' बनाई, जिससे आग के प्रसार को रोका जा सका। इन किसानों को हुआ भारी नुकसान पीड़ित किसान शिवनारायण चौधरी और पंकज कलमोदी ने रुआंसे स्वर में बताया कि उनकी पूरी फसल आंखों के सामने जलकर राख हो गई। वहीं, ग्रामीण राकेश चौधरी और राहुल पटेल ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए हर 5 पंचायतों के क्लस्टर पर एक दमकल की स्थाई तैनाती की जाए। प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिल्पा सिंह ने राजस्व टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर लिया गया है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शाम तक प्रत्येक किसान के नुकसान का सटीक आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद आरबीसी (RBC) के नियमों के अनुसार उचित मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
    6
    शुजालपुर: शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, 100 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख
फायर ब्रिगेड की देरी पर फूटा किसानों का गुस्सा; 15 ट्रैक्टरों की मदद से पाया काबू, क्लस्टर स्तर पर दमकल तैनात करने की मांग
शुजालपुर (तिलावत)। क्षेत्र के ग्राम तिलावत में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग ने करीब 100 बीघा में खड़ी फसल को जलाकर खाक कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इसने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।
किसानों ने ट्रैक्टरों से बनाई सुरक्षा दीवार
आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड काफी देरी से पहुंची। इस बीच, किसानों ने हिम्मत दिखाते हुए स्वयं ही मोर्चा संभाला। आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए 15 से अधिक ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया। किसानों ने ट्रैक्टरों से खेतों की मिट्टी पलटकर 'फायर लाइन' बनाई, जिससे आग के प्रसार को रोका जा सका।
इन किसानों को हुआ भारी नुकसान
पीड़ित किसान शिवनारायण चौधरी और पंकज कलमोदी ने रुआंसे स्वर में बताया कि उनकी पूरी फसल आंखों के सामने जलकर राख हो गई। वहीं, ग्रामीण राकेश चौधरी और राहुल पटेल ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए हर 5 पंचायतों के क्लस्टर पर एक दमकल की स्थाई तैनाती की जाए।
प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिल्पा सिंह ने राजस्व टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर लिया गया है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शाम तक प्रत्येक किसान के नुकसान का सटीक आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद आरबीसी (RBC) के नियमों के अनुसार उचित मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाले अल्ताफ राजा पर कुछ आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले हुए विवाद के समझौते को लेकर आरोपी लगातार अल्ताफ पर दबाव बना रहे थे, लेकिन अल्ताफ द्वारा समझौता करने से इनकार कर दिया गया। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अल्ताफ राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला
भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाले अल्ताफ राजा पर कुछ आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि पहले हुए विवाद के समझौते को लेकर आरोपी लगातार अल्ताफ पर दबाव बना रहे थे, लेकिन अल्ताफ द्वारा समझौता करने से इनकार कर दिया गया। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में अल्ताफ राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.