logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चलती ट्रेन से गिरा नेपाली युवक, सिर में गंभीर चोट — ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल की त चलती ट्रेन से गिरा नेपाली युवक, सिर में गंभीर चोट — ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल की तत्परता से बची जान शाजापुर। अहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक प्रदीप डिग बहादुर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे-बैठे अचानक गिर गया। यह हादसा आक्या चौहानी के समीप हुआ, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। बताया जाता है कि प्रदीप अपने साथी राबिन बुद्धिमान (17 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में चोट आई है, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और तेज कार्रवाई से युवक की जान बच सकी।

16 hrs ago
user_Amjad Khan
Amjad Khan
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

चलती ट्रेन से गिरा नेपाली युवक, सिर में गंभीर चोट — ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल की त चलती ट्रेन से गिरा नेपाली युवक, सिर में गंभीर चोट — ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल की तत्परता से बची जान शाजापुर। अहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक प्रदीप डिग बहादुर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे-बैठे अचानक गिर गया। यह हादसा आक्या चौहानी के समीप हुआ, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। बताया जाता है कि प्रदीप अपने साथी राबिन बुद्धिमान (17 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में चोट आई है, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और तेज कार्रवाई से युवक की जान बच सकी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शुजालपुर: शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, 100 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख फायर ब्रिगेड की देरी पर फूटा किसानों का गुस्सा; 15 ट्रैक्टरों की मदद से पाया काबू, क्लस्टर स्तर पर दमकल तैनात करने की मांग शुजालपुर (तिलावत)। क्षेत्र के ग्राम तिलावत में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग ने करीब 100 बीघा में खड़ी फसल को जलाकर खाक कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इसने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों ने ट्रैक्टरों से बनाई सुरक्षा दीवार आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड काफी देरी से पहुंची। इस बीच, किसानों ने हिम्मत दिखाते हुए स्वयं ही मोर्चा संभाला। आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए 15 से अधिक ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया। किसानों ने ट्रैक्टरों से खेतों की मिट्टी पलटकर 'फायर लाइन' बनाई, जिससे आग के प्रसार को रोका जा सका। इन किसानों को हुआ भारी नुकसान पीड़ित किसान शिवनारायण चौधरी और पंकज कलमोदी ने रुआंसे स्वर में बताया कि उनकी पूरी फसल आंखों के सामने जलकर राख हो गई। वहीं, ग्रामीण राकेश चौधरी और राहुल पटेल ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए हर 5 पंचायतों के क्लस्टर पर एक दमकल की स्थाई तैनाती की जाए। प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिल्पा सिंह ने राजस्व टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर लिया गया है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शाम तक प्रत्येक किसान के नुकसान का सटीक आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद आरबीसी (RBC) के नियमों के अनुसार उचित मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
    6
    शुजालपुर: शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, 100 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख
फायर ब्रिगेड की देरी पर फूटा किसानों का गुस्सा; 15 ट्रैक्टरों की मदद से पाया काबू, क्लस्टर स्तर पर दमकल तैनात करने की मांग
शुजालपुर (तिलावत)। क्षेत्र के ग्राम तिलावत में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग ने करीब 100 बीघा में खड़ी फसल को जलाकर खाक कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इसने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।
किसानों ने ट्रैक्टरों से बनाई सुरक्षा दीवार
आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड काफी देरी से पहुंची। इस बीच, किसानों ने हिम्मत दिखाते हुए स्वयं ही मोर्चा संभाला। आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए 15 से अधिक ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया। किसानों ने ट्रैक्टरों से खेतों की मिट्टी पलटकर 'फायर लाइन' बनाई, जिससे आग के प्रसार को रोका जा सका।
इन किसानों को हुआ भारी नुकसान
पीड़ित किसान शिवनारायण चौधरी और पंकज कलमोदी ने रुआंसे स्वर में बताया कि उनकी पूरी फसल आंखों के सामने जलकर राख हो गई। वहीं, ग्रामीण राकेश चौधरी और राहुल पटेल ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए हर 5 पंचायतों के क्लस्टर पर एक दमकल की स्थाई तैनाती की जाए।
प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिल्पा सिंह ने राजस्व टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर लिया गया है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शाम तक प्रत्येक किसान के नुकसान का सटीक आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद आरबीसी (RBC) के नियमों के अनुसार उचित मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Bla Hpfihsi
    1
    Post by Bla Hpfihsi
    user_Bla Hpfihsi
    Bla Hpfihsi
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम तिलावद में गुरुवार को खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद दमकल गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची, जिसके कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। दमकल के देर से पहुंचने पर किसानों में नाराजगी देखने को मिली।
    1
    शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम तिलावद में गुरुवार को खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद दमकल गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची, जिसके कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।
दमकल के देर से पहुंचने पर किसानों में नाराजगी देखने को मिली।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    16 hrs ago
  • Post by 𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    1
    Post by 𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    Lawyer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Deepika sharmaa
    4
    Post by Deepika sharmaa
    user_Deepika sharmaa
    Deepika sharmaa
    Dewas Nagar, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग – राजगढ़ बोडा थाना क्षेत्र के ढाबला गांव में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत। खेत में पानी फेरने के दौरान पहले कमल मानसिंह (35) को लगा करंट। उसे बचाने पहुंचे देवी सिंह पिता तके सिंह (45) भी करंट की चपेट में आए। दोनों को गंभीर हालत में पचोर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। एक को बचाने की कोशिश में दूसरे की भी चली गई जान। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
    1
    ब्रेकिंग – राजगढ़
बोडा थाना क्षेत्र के ढाबला गांव में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत।
खेत में पानी फेरने के दौरान पहले कमल मानसिंह (35) को लगा करंट।
उसे बचाने पहुंचे देवी सिंह पिता तके सिंह (45) भी करंट की चपेट में आए।
दोनों को गंभीर हालत में पचोर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
एक को बचाने की कोशिश में दूसरे की भी चली गई जान।
पुलिस मामले की जांच में जुटी।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शुजालपुर के फ्रीगंज इलाके में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा टेंट एवं इवेंट से संबंधित सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग से करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
    1
    शुजालपुर के फ्रीगंज इलाके में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा टेंट एवं इवेंट से संबंधित सामान जलकर खाक हो गया।
आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग से करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    19 hrs ago
  • हिजाब हटाने से मना करने पर मेहंदी आर्टिस्ट का विरोध दिल्ली में हिंदू परिवार की शादी में मुस्लिम मेहंदी आर्टिस्ट को भगाया सवाल सीधा बिना चेहरा देखे कोई अंदर कैसे आने देगा?
    1
    हिजाब हटाने से मना करने पर मेहंदी आर्टिस्ट का विरोध
दिल्ली में हिंदू परिवार की शादी में मुस्लिम मेहंदी आर्टिस्ट को भगाया
सवाल सीधा बिना चेहरा देखे कोई अंदर कैसे आने देगा?
    user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    Lawyer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गैस सिलेंडर रिसाव से दुकान में आग: लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची शुजालपुर 5 घंटे पहले ब्रिगेड जिला शाजापुर (मध्य प्रदेश) लॉकर शुजालपुर के फ्रीगंज क्षेत्र में दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण लगी, जिससे टेंट हाउस और इवेंट का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। सूचना मिलते ही शुजालपुर नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण दुकान में आग लग गई। दुकान के पिछले हिस्से में रखे गादी-बिस्तर में आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
    1
    गैस सिलेंडर रिसाव से दुकान में आग: लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची
शुजालपुर 5 घंटे पहले
ब्रिगेड
जिला शाजापुर (मध्य प्रदेश)
लॉकर
शुजालपुर के फ्रीगंज क्षेत्र में दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण लगी, जिससे टेंट हाउस और इवेंट का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। सूचना मिलते ही शुजालपुर नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण दुकान में आग लग गई।
दुकान के पिछले हिस्से में रखे गादी-बिस्तर में आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.