logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंचाई करते समय फैला करंट दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत ब्रेकिंग – राजगढ़ बोडा थाना क्षेत्र के ढाबला गांव में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत। खेत में पानी फेरने के दौरान पहले कमल मानसिंह (35) को लगा करंट। उसे बचाने पहुंचे देवी सिंह पिता तके सिंह (45) भी करंट की चपेट में आए। दोनों को गंभीर हालत में पचोर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। एक को बचाने की कोशिश में दूसरे की भी चली गई जान। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

12 hrs ago
user_Jagdish nagar
Jagdish nagar
पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

सिंचाई करते समय फैला करंट दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत ब्रेकिंग – राजगढ़ बोडा थाना क्षेत्र के ढाबला गांव में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत। खेत में पानी फेरने के दौरान पहले कमल मानसिंह (35) को लगा करंट। उसे बचाने पहुंचे देवी सिंह पिता तके सिंह (45) भी करंट की चपेट में आए। दोनों को गंभीर हालत में पचोर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। एक को बचाने की कोशिश में दूसरे की भी चली गई जान। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग – राजगढ़ बोडा थाना क्षेत्र के ढाबला गांव में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत। खेत में पानी फेरने के दौरान पहले कमल मानसिंह (35) को लगा करंट। उसे बचाने पहुंचे देवी सिंह पिता तके सिंह (45) भी करंट की चपेट में आए। दोनों को गंभीर हालत में पचोर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। एक को बचाने की कोशिश में दूसरे की भी चली गई जान। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
    1
    ब्रेकिंग – राजगढ़
बोडा थाना क्षेत्र के ढाबला गांव में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत।
खेत में पानी फेरने के दौरान पहले कमल मानसिंह (35) को लगा करंट।
उसे बचाने पहुंचे देवी सिंह पिता तके सिंह (45) भी करंट की चपेट में आए।
दोनों को गंभीर हालत में पचोर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
एक को बचाने की कोशिश में दूसरे की भी चली गई जान।
पुलिस मामले की जांच में जुटी।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नौकरी व पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा नौकरी एवं पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण – थाना कोतवाली राजगढ़ में आवेदक सुनील पिता शिवनारायण नागर निवासी वार्ड नं. 14 बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 318(4) बीएनएस तथा आवेदक नानूराम पिता अमरलाल सुतार निवासी बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा पिता रतनलाल वर्मा निवासी बाराद्वारी राजगढ़ लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उसकी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छी पहचान है तथा वह वन विभाग में नौकरी लगवा सकता है। आरोपी द्वारा इसी बहाने बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लिये गये। आरोपी पीड़ितों को कई बार भोपाल के वल्लभ भवन लेकर जाता था और उन्हें बाहर बैठाकर यह कहता था कि अधिकारियों से बात हो गई है और जल्द ही नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस प्रकार आरोपी लंबे समय तक झूठे आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करता रहा। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा कुछ व्यक्तियों को नाबार्ड के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये का पशुपालन लोन स्वीकृत करवाने का झांसा देकर भी उनसे रुपये लिये गये। बेरोजगार युवकों को बनाया निशाना– विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवकों को नौकरी व लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये प्राप्त किये गये। प्रारंभिक विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए हैं जिसमें लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। lमहंगे शौक व लग्ज़री लाइफ के लिए करता था ठगी – विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवकों से ठगी कर प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने महंगे शौक एवं लग्जरी लाइफ के लिए करता था तथा उसी धन से घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया था। पुलिस कार्यवाही – मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी काफी शातिर प्रवृत्ति का है और लंबे समय से लोगों को झूठे आश्वासन देकर धोखाधड़ी कर रहा था, किन्तु राजगढ़ पुलिस द्वारा सतत प्रयास कर दिनांक 01.03.2026 को आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा को गिरफ्तार किया गया। राजगढ़ पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है तथा आवेदकों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय की अनुमति से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जप्ती / बरामदगी– पुलिस द्वारा आरोपी से निम्न मशरुका जप्त किया गया – नगद राशि **90,000 रुपये ESAF बैंक में 5,25,000 रुपये के गोल्ड लोन पर होल्ड लगवाया गया। अन्य प्रकरण में 30,000 रुपये नगद तथा सोने की अंगूठी एवं कान के टॉप्स जप्त किये गये, ज्वैलरी के बिल, आरोपी द्वारा ठगी के पैसों से खरीदे गये घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान – 02 ए.सी.,02 एलईडी टीवी, 01 वाशिंग मशीन,01 कुलर, 01 फ्रिज। उपरोक्त घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की अनुमानित कीमत लगभग 2,53,000 रुपये है, जिसे आरोपी द्वारा बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी कर प्राप्त पैसों से खरीदा गया था। पुलिस की अपील – जिला पुलिस राजगढ़ आम नागरिकों से अपील करती है कि सरकारी नौकरी या लोन दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी आरोपी द्वारा इस प्रकार की धोखाधड़ी की गई हो तो वह थाना कोतवाली राजगढ़ में संपर्क कर सकता है। जिला पुलिस राजगढ़ आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    10
    नौकरी व पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। 
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा नौकरी एवं पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण –
थाना कोतवाली राजगढ़ में आवेदक सुनील पिता शिवनारायण नागर निवासी वार्ड नं. 14 बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 318(4) बीएनएस तथा आवेदक नानूराम पिता अमरलाल सुतार निवासी बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा पिता रतनलाल वर्मा निवासी बाराद्वारी राजगढ़ लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उसकी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छी पहचान है तथा वह वन विभाग में नौकरी लगवा सकता है। आरोपी द्वारा इसी बहाने बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लिये गये।
आरोपी पीड़ितों को कई बार भोपाल के वल्लभ भवन लेकर जाता था और उन्हें बाहर बैठाकर यह कहता था कि अधिकारियों से बात हो गई है और जल्द ही नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस प्रकार आरोपी लंबे समय तक झूठे आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करता रहा।
इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा कुछ व्यक्तियों को नाबार्ड के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये का पशुपालन लोन स्वीकृत करवाने का झांसा देकर भी उनसे रुपये लिये गये।
बेरोजगार युवकों को बनाया निशाना–
विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर  बेरोजगार युवकों को नौकरी व लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये प्राप्त किये गये।
प्रारंभिक विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए हैं जिसमें लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना सामने आया है, जिसकी जांच जारी है।
lमहंगे शौक व लग्ज़री लाइफ के लिए करता था ठगी –
विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवकों से ठगी कर प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने महंगे शौक एवं  लग्जरी लाइफ के लिए करता था तथा उसी धन से घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया था।
पुलिस कार्यवाही –
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी काफी शातिर प्रवृत्ति का है और लंबे समय से लोगों को झूठे आश्वासन देकर धोखाधड़ी कर रहा था, किन्तु राजगढ़ पुलिस द्वारा सतत प्रयास कर दिनांक 01.03.2026 को आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा को गिरफ्तार किया गया।
राजगढ़ पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है तथा आवेदकों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय की अनुमति से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जप्ती / बरामदगी–
पुलिस द्वारा आरोपी से निम्न मशरुका जप्त किया गया –
नगद राशि **90,000 रुपये
ESAF बैंक में 5,25,000 रुपये के गोल्ड लोन पर होल्ड लगवाया गया। अन्य प्रकरण में 30,000 रुपये नगद तथा सोने की अंगूठी एवं कान के टॉप्स जप्त किये गये, ज्वैलरी के बिल, आरोपी द्वारा ठगी के पैसों से खरीदे गये घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान –
02 ए.सी.,02 एलईडी टीवी, 01 वाशिंग मशीन,01 कुलर, 01 फ्रिज। उपरोक्त घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की अनुमानित कीमत लगभग 2,53,000 रुपये है, जिसे आरोपी द्वारा बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी कर प्राप्त पैसों से खरीदा गया था।
पुलिस की अपील –
जिला पुलिस राजगढ़ आम नागरिकों से अपील करती है कि सरकारी नौकरी या लोन दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी आरोपी द्वारा इस प्रकार की धोखाधड़ी की गई हो तो वह थाना कोतवाली राजगढ़ में संपर्क कर सकता है।
जिला पुलिस राजगढ़ आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम तिलावद में गुरुवार को खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद दमकल गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची, जिसके कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। दमकल के देर से पहुंचने पर किसानों में नाराजगी देखने को मिली।
    1
    शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम तिलावद में गुरुवार को खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद दमकल गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची, जिसके कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।
दमकल के देर से पहुंचने पर किसानों में नाराजगी देखने को मिली।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    15 hrs ago
  • शाजापुर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
    1
    शाजापुर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गैस सिलेंडर रिसाव से दुकान में आग: लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची शुजालपुर 5 घंटे पहले ब्रिगेड जिला शाजापुर (मध्य प्रदेश) लॉकर शुजालपुर के फ्रीगंज क्षेत्र में दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण लगी, जिससे टेंट हाउस और इवेंट का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। सूचना मिलते ही शुजालपुर नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण दुकान में आग लग गई। दुकान के पिछले हिस्से में रखे गादी-बिस्तर में आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
    1
    गैस सिलेंडर रिसाव से दुकान में आग: लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची
शुजालपुर 5 घंटे पहले
ब्रिगेड
जिला शाजापुर (मध्य प्रदेश)
लॉकर
शुजालपुर के फ्रीगंज क्षेत्र में दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण लगी, जिससे टेंट हाउस और इवेंट का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। सूचना मिलते ही शुजालपुर नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण दुकान में आग लग गई।
दुकान के पिछले हिस्से में रखे गादी-बिस्तर में आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दतिया:मांझी समाज के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही रोकने एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन। सेवढ़ा क्षेत्र में मांझी समाज (केवट, भोई, मल्लाह, धीवर, रायकवार, निषाद) के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही को रोकने तथा उन्हें 12 नंबर से विलोपित करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर मांझी समाज के जिला अध्यक्ष पूरन केवट के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सेवढ़ा विधायक माननीय प्रदीप अग्रवाल जी को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मांझी समाज के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही से समाज में चिंता का माहौल है, इसलिए इस कार्रवाई को तत्काल रोका जाए। साथ ही दतिया जिले में मांझी समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की भी मांग रखी गई, जिससे समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। इस पर विधायक माननीय प्रदीप अग्रवाल जी ने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे मांझी समाज की आवाज बनकर इस विषय को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखेंगे और दतिया जिले में मांझी समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के संबंध में भी मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मांझी समाज के– जिला अध्यक्ष पूरन केवट,श्रीमती हेमलता मांझी,छोटू केवट, पंकज मांझी, शिवनाथ माझी,सुनील मांझी उपस्थित रहे।
    1
    दतिया:मांझी समाज के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही रोकने एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन।
सेवढ़ा क्षेत्र में मांझी समाज (केवट, भोई, मल्लाह, धीवर, रायकवार, निषाद) के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही को रोकने तथा उन्हें 12 नंबर से विलोपित करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर मांझी समाज के जिला अध्यक्ष पूरन केवट के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सेवढ़ा विधायक माननीय प्रदीप अग्रवाल जी को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मांझी समाज के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही से समाज में चिंता का माहौल है, इसलिए इस कार्रवाई को तत्काल रोका जाए। साथ ही दतिया जिले में मांझी समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की भी मांग रखी गई, जिससे समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस पर विधायक माननीय प्रदीप अग्रवाल जी ने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे मांझी समाज की आवाज बनकर इस विषय को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखेंगे और दतिया जिले में मांझी समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के संबंध में भी मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर मांझी समाज के– जिला अध्यक्ष पूरन केवट,श्रीमती हेमलता मांझी,छोटू केवट, पंकज मांझी, शिवनाथ माझी,सुनील मांझी उपस्थित रहे।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया। जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोहना में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मोहना मार्ग पर जगह-जगह मार्ग जर्जर हो गया है एवं जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं , ग्रामीण कमल पटेल, सुखराम चंद्रवंशी, जगदीश जामलिया, राजेश फौजी आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग टूटी-फूटी सड़क से होकर गुजर रहे हैं ।ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । मार्ग पर बने तीन किलोमीटर की सड़क जर्जर होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं, बाइक सवार चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले इस मार्ग पर कुछ स्थानों पर डामर डालकर पैच वर्क किया था ,परंतु सड़क पर फिर गड्ढे हो गए ,ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई कर सड़क पेच वर्क करने की मांग की है।
    1
    मोहन बड़ोदिया। जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोहना में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मोहना मार्ग पर जगह-जगह मार्ग जर्जर हो गया है एवं जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं , ग्रामीण कमल पटेल, सुखराम चंद्रवंशी, जगदीश जामलिया, राजेश फौजी आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग टूटी-फूटी सड़क से होकर गुजर रहे हैं ।ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । मार्ग पर बने तीन किलोमीटर की सड़क जर्जर होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं, बाइक सवार चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले इस मार्ग पर कुछ स्थानों पर डामर डालकर पैच वर्क किया था ,परंतु सड़क पर फिर गड्ढे हो गए ,ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई कर सड़क पेच वर्क करने की मांग की है।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पिपली बाजार मंदिर में देर रात चोर की घुसपैठः सीसीटीवी में कैद, शिवलिंग से पीतल का त्रिशूल-शेषनाग चुराकर फरार। खिलचीपुर स्थित पिपली बाजार के श्री अंजनीलाल मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हुई। एक अज्ञात युवक मंदिर में घुसकर शिवलिंग के पास से पीतल का त्रिशूल और शेषनाग चुरा ले गया। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात 1 बजकर 24 मिनट पर एक व्यक्ति मंदिर के बाहर पहुंचा और कुछ देर तक रेकी करता रहा। करीब 1 बजकर 25 मिनट पर उसने मंदिर का गेट खोला और बिना चप्पल उतारे सीधे अंदर चला गया। वह सीधे शिवलिंग के पास पहुंचा और वहां से पीतल का त्रिशूल और शेषनाग उठा लिया। चोरी करने के बाद भी व्यक्ति कुछ देर तक मंदिर के अंदर अन्य सामान की तलाश करता रहा। उसने पास स्थित हनुमान मंदिर का ताला भी देखा, लेकिन वह बंद था, इसलिए अंदर नहीं जा सका। करीब 1 बजकर 28 मिनट पर वह मंदिर से बाहर निकला और त्रिशूल व शेषनाग लेकर फरार हो गया। आरोपी लगभग चार मिनट तक मंदिर के भीतर रहा। घटना से मंदिर समिति में नाराजगी मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, चोर ने कुर्ता-पायजामा और स्वेटर पहन रखा था। इस घटना से मंदिर समिति में नाराजगी है। समिति ने बताया कि कुछ समय पहले चांदी के आभूषणों की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें मंदिर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया था, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान होने से बच गया। यह मंदिर बाजार क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित होने के कारण स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। फिलहाल मंदिर समिति के द्वारा पुलिस आवेदन नहीं दिया गया है।
    9
    पिपली बाजार मंदिर में देर रात चोर की घुसपैठः सीसीटीवी में कैद, शिवलिंग से पीतल का त्रिशूल-शेषनाग चुराकर फरार।
खिलचीपुर स्थित पिपली बाजार के श्री अंजनीलाल मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हुई। एक अज्ञात युवक मंदिर में घुसकर शिवलिंग के पास से पीतल का त्रिशूल और शेषनाग चुरा ले गया। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात 1 बजकर 24 मिनट पर एक व्यक्ति मंदिर के बाहर पहुंचा और कुछ देर तक रेकी करता रहा। करीब 1 बजकर 25 मिनट पर उसने मंदिर का गेट खोला और बिना चप्पल उतारे सीधे अंदर चला गया। वह सीधे शिवलिंग के पास पहुंचा और वहां से पीतल का त्रिशूल और शेषनाग उठा लिया।
चोरी करने के बाद भी व्यक्ति कुछ देर तक मंदिर के अंदर अन्य सामान की तलाश करता रहा। उसने पास स्थित हनुमान मंदिर का ताला भी देखा, लेकिन वह बंद था, इसलिए अंदर नहीं जा सका। करीब 1 बजकर 28 मिनट पर वह मंदिर से बाहर निकला और त्रिशूल व शेषनाग लेकर फरार हो गया। आरोपी लगभग चार मिनट तक मंदिर के भीतर रहा।
घटना से मंदिर समिति में नाराजगी
मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, चोर ने कुर्ता-पायजामा और स्वेटर पहन रखा था। इस घटना से मंदिर समिति में नाराजगी है। समिति ने बताया कि कुछ समय पहले चांदी के आभूषणों की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें मंदिर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया था, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान होने से बच गया।
यह मंदिर बाजार क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित होने के कारण स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। फिलहाल मंदिर समिति के द्वारा पुलिस आवेदन नहीं दिया गया है।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.