नौकरी व पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा नौकरी एवं पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण – थाना कोतवाली राजगढ़ में आवेदक सुनील पिता शिवनारायण नागर निवासी वार्ड नं. 14 बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 318(4) बीएनएस तथा आवेदक नानूराम पिता अमरलाल सुतार निवासी बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा पिता रतनलाल वर्मा निवासी बाराद्वारी राजगढ़ लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उसकी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छी पहचान है तथा वह वन विभाग में नौकरी लगवा सकता है। आरोपी द्वारा इसी बहाने बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लिये गये। आरोपी पीड़ितों को कई बार भोपाल के वल्लभ भवन लेकर जाता था और उन्हें बाहर बैठाकर यह कहता था कि अधिकारियों से बात हो गई है और जल्द ही नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस प्रकार आरोपी लंबे समय तक झूठे आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करता रहा। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा कुछ व्यक्तियों को नाबार्ड के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये का पशुपालन लोन स्वीकृत करवाने का झांसा देकर भी उनसे रुपये लिये गये। बेरोजगार युवकों को बनाया निशाना– विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवकों को नौकरी व लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये प्राप्त किये गये। प्रारंभिक विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए हैं जिसमें लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। lमहंगे शौक व लग्ज़री लाइफ के लिए करता था ठगी – विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवकों से ठगी कर प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने महंगे शौक एवं लग्जरी लाइफ के लिए करता था तथा उसी धन से घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया था। पुलिस कार्यवाही – मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी काफी शातिर प्रवृत्ति का है और लंबे समय से लोगों को झूठे आश्वासन देकर धोखाधड़ी कर रहा था, किन्तु राजगढ़ पुलिस द्वारा सतत प्रयास कर दिनांक 01.03.2026 को आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा को गिरफ्तार किया गया। राजगढ़ पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है तथा आवेदकों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय की अनुमति से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जप्ती / बरामदगी– पुलिस द्वारा आरोपी से निम्न मशरुका जप्त किया गया – नगद राशि **90,000 रुपये ESAF बैंक में 5,25,000 रुपये के गोल्ड लोन पर होल्ड लगवाया गया। अन्य प्रकरण में 30,000 रुपये नगद तथा सोने की अंगूठी एवं कान के टॉप्स जप्त किये गये, ज्वैलरी के बिल, आरोपी द्वारा ठगी के पैसों से खरीदे गये घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान – 02 ए.सी.,02 एलईडी टीवी, 01 वाशिंग मशीन,01 कुलर, 01 फ्रिज। उपरोक्त घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की अनुमानित कीमत लगभग 2,53,000 रुपये है, जिसे आरोपी द्वारा बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी कर प्राप्त पैसों से खरीदा गया था। पुलिस की अपील – जिला पुलिस राजगढ़ आम नागरिकों से अपील करती है कि सरकारी नौकरी या लोन दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी आरोपी द्वारा इस प्रकार की धोखाधड़ी की गई हो तो वह थाना कोतवाली राजगढ़ में संपर्क कर सकता है। जिला पुलिस राजगढ़ आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
नौकरी व पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा नौकरी एवं पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये
की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण – थाना कोतवाली राजगढ़ में आवेदक सुनील पिता शिवनारायण नागर निवासी वार्ड नं. 14 बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 318(4) बीएनएस तथा आवेदक नानूराम पिता अमरलाल सुतार निवासी बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान
सामने आया कि आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा पिता रतनलाल वर्मा निवासी बाराद्वारी राजगढ़ लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उसकी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छी पहचान है तथा वह वन विभाग में नौकरी लगवा सकता है। आरोपी द्वारा इसी बहाने बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लिये गये। आरोपी पीड़ितों को कई बार भोपाल के वल्लभ भवन लेकर जाता था
और उन्हें बाहर बैठाकर यह कहता था कि अधिकारियों से बात हो गई है और जल्द ही नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस प्रकार आरोपी लंबे समय तक झूठे आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करता रहा। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा कुछ व्यक्तियों को नाबार्ड के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये का पशुपालन लोन स्वीकृत करवाने का झांसा देकर भी उनसे रुपये लिये
गये। बेरोजगार युवकों को बनाया निशाना– विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवकों को नौकरी व लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये प्राप्त किये गये। प्रारंभिक विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए हैं जिसमें लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। lमहंगे शौक व लग्ज़री
लाइफ के लिए करता था ठगी – विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवकों से ठगी कर प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने महंगे शौक एवं लग्जरी लाइफ के लिए करता था तथा उसी धन से घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया था। पुलिस कार्यवाही – मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही
थी। आरोपी काफी शातिर प्रवृत्ति का है और लंबे समय से लोगों को झूठे आश्वासन देकर धोखाधड़ी कर रहा था, किन्तु राजगढ़ पुलिस द्वारा सतत प्रयास कर दिनांक 01.03.2026 को आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा को गिरफ्तार किया गया। राजगढ़ पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है तथा आवेदकों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय की अनुमति से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जप्ती / बरामदगी– पुलिस द्वारा आरोपी से निम्न मशरुका जप्त किया गया – नगद राशि **90,000 रुपये ESAF बैंक में 5,25,000 रुपये के गोल्ड लोन पर होल्ड लगवाया गया। अन्य प्रकरण में 30,000 रुपये नगद तथा सोने की अंगूठी एवं कान के टॉप्स जप्त किये गये, ज्वैलरी के बिल, आरोपी द्वारा ठगी के
पैसों से खरीदे गये घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान – 02 ए.सी.,02 एलईडी टीवी, 01 वाशिंग मशीन,01 कुलर, 01 फ्रिज। उपरोक्त घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की अनुमानित कीमत लगभग 2,53,000 रुपये है, जिसे आरोपी द्वारा बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी कर प्राप्त पैसों से खरीदा गया था। पुलिस की अपील – जिला पुलिस राजगढ़ आम नागरिकों से अपील करती है कि सरकारी नौकरी या लोन दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति
को रुपये देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी आरोपी द्वारा इस प्रकार की धोखाधड़ी की गई हो तो वह थाना कोतवाली राजगढ़ में संपर्क कर सकता है। जिला पुलिस राजगढ़ आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
- Post by Mr Imtiyaz khan1
- - हरनावदाशाहजी. क्षेत्र के कोटड़ा कागला गांव में शुक्रवार को ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ओमनी कार कुए में गिर गई। गनीमत रही की कुए में पानी कम था नही तो बड़ा हादसा हो जाता। जानकारी के अनुसार कोटड़ा कागला निवासी रामप्रसाद भील अपनी ओमनी कार से हरनावदा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक कुएं में जा गिरा। गनीमत रही कि कुएं में पानी कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वाहन चालक सहित कार में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय समाजसेवी कैलाश भील मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत कर ओमनी कार को कुएं से बाहर निकाला ।3
- दतिया:मांझी समाज के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही रोकने एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन। सेवढ़ा क्षेत्र में मांझी समाज (केवट, भोई, मल्लाह, धीवर, रायकवार, निषाद) के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही को रोकने तथा उन्हें 12 नंबर से विलोपित करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर मांझी समाज के जिला अध्यक्ष पूरन केवट के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सेवढ़ा विधायक माननीय प्रदीप अग्रवाल जी को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मांझी समाज के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही से समाज में चिंता का माहौल है, इसलिए इस कार्रवाई को तत्काल रोका जाए। साथ ही दतिया जिले में मांझी समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की भी मांग रखी गई, जिससे समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। इस पर विधायक माननीय प्रदीप अग्रवाल जी ने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे मांझी समाज की आवाज बनकर इस विषय को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखेंगे और दतिया जिले में मांझी समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के संबंध में भी मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मांझी समाज के– जिला अध्यक्ष पूरन केवट,श्रीमती हेमलता मांझी,छोटू केवट, पंकज मांझी, शिवनाथ माझी,सुनील मांझी उपस्थित रहे।1
- Post by Bla Hpfihsi1
- झालावाड़. इंदौर से जयपुर जा रही एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना सुकेत क्षेत्र में टोल के पास ब्रिज के नजदीक हुई। हादसे के समय बस में 36 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।1
- शाजापुर - शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड से एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एचडीएफसी फाइनेंस ब्रांच के बाहर हुई, जहां से एक अज्ञात युवक बाइक लेकर फरार हो गया। एचडीएफसी फाइनेंस ब्रांच के कर्मचारी राजेश परमार ने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी और काम से अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वे लौटे, तो उनकी बाइक मौके से गायब मिली। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार रात करीब 8 बजे सामने आया। फुटेज में एक युवक पहले पैदल आता हुआ दिखाई देता है। वह अपने मुंह पर कपड़ा बांधता है और कुछ ही समय में बाइक लेकर वहां से फरार हो जाता है। हालांकि, बाइक मालिक राजेश परमार द्वारा अभी तक कोतवाली थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फिलहाल थाने में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- शाजापुर - गुरुवार को अहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक प्रदीप डिग बहादुर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे-बैठे अचानक गिर गया। यह हादसा आक्या चौहानी के समीप हुआ, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। बताया जाता है कि प्रदीप अपने साथी राबिन बुद्धिमान (17 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया । गुरुवार शाम 5 बजे चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के सिर में चोट आई है, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और तेज कार्रवाई से युवक की जान बच सकी।1
- चलती ट्रेन से गिरा नेपाली युवक, सिर में गंभीर चोट — ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल की तत्परता से बची जान शाजापुर। अहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक प्रदीप डिग बहादुर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे-बैठे अचानक गिर गया। यह हादसा आक्या चौहानी के समीप हुआ, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। बताया जाता है कि प्रदीप अपने साथी राबिन बुद्धिमान (17 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में चोट आई है, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और तेज कार्रवाई से युवक की जान बच सकी।1
- Post by News A2Z1