पिपली बाजार मंदिर में देर रात चोर की घुसपैठः सीसीटीवी में कैद, शिवलिंग से पीतल का त्रिशूल-शेषनाग चुराकर फरार। पिपली बाजार मंदिर में देर रात चोर की घुसपैठः सीसीटीवी में कैद, शिवलिंग से पीतल का त्रिशूल-शेषनाग चुराकर फरार। खिलचीपुर स्थित पिपली बाजार के श्री अंजनीलाल मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हुई। एक अज्ञात युवक मंदिर में घुसकर शिवलिंग के पास से पीतल का त्रिशूल और शेषनाग चुरा ले गया। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात 1 बजकर 24 मिनट पर एक व्यक्ति मंदिर के बाहर पहुंचा और कुछ देर तक रेकी करता रहा। करीब 1 बजकर 25 मिनट पर उसने मंदिर का गेट खोला और बिना चप्पल उतारे सीधे अंदर चला गया। वह सीधे शिवलिंग के पास पहुंचा और वहां से पीतल का त्रिशूल और शेषनाग उठा लिया। चोरी करने के बाद भी व्यक्ति कुछ देर तक मंदिर के अंदर अन्य सामान की तलाश करता रहा। उसने पास स्थित हनुमान मंदिर का ताला भी देखा, लेकिन वह बंद था, इसलिए अंदर नहीं जा सका। करीब 1 बजकर 28 मिनट पर वह मंदिर से बाहर निकला और त्रिशूल व शेषनाग लेकर फरार हो गया। आरोपी लगभग चार मिनट तक मंदिर के भीतर रहा। घटना से मंदिर समिति में नाराजगी मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, चोर ने कुर्ता-पायजामा और स्वेटर पहन रखा था। इस घटना से मंदिर समिति में नाराजगी है। समिति ने बताया कि कुछ समय पहले चांदी के आभूषणों की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें मंदिर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया था, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान होने से बच गया। यह मंदिर बाजार क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित होने के कारण स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। फिलहाल मंदिर समिति के द्वारा पुलिस आवेदन नहीं दिया गया है।
पिपली बाजार मंदिर में देर रात चोर की घुसपैठः सीसीटीवी में कैद, शिवलिंग से पीतल का त्रिशूल-शेषनाग चुराकर फरार। पिपली बाजार मंदिर में देर रात चोर की घुसपैठः सीसीटीवी में कैद, शिवलिंग से
पीतल का त्रिशूल-शेषनाग चुराकर फरार। खिलचीपुर स्थित पिपली बाजार के श्री अंजनीलाल मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हुई। एक अज्ञात युवक मंदिर में घुसकर शिवलिंग के पास से पीतल का त्रिशूल और
शेषनाग चुरा ले गया। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात 1 बजकर 24 मिनट पर एक व्यक्ति मंदिर के बाहर
पहुंचा और कुछ देर तक रेकी करता रहा। करीब 1 बजकर 25 मिनट पर उसने मंदिर का गेट खोला और बिना चप्पल उतारे सीधे अंदर चला गया। वह सीधे शिवलिंग के पास
पहुंचा और वहां से पीतल का त्रिशूल और शेषनाग उठा लिया। चोरी करने के बाद भी व्यक्ति कुछ देर तक मंदिर के अंदर अन्य सामान की तलाश करता रहा। उसने पास स्थित हनुमान
मंदिर का ताला भी देखा, लेकिन वह बंद था, इसलिए अंदर नहीं जा सका। करीब 1 बजकर 28 मिनट पर वह मंदिर से बाहर निकला और त्रिशूल व शेषनाग लेकर फरार हो
गया। आरोपी लगभग चार मिनट तक मंदिर के भीतर रहा। घटना से मंदिर समिति में नाराजगी मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, चोर ने कुर्ता-पायजामा और स्वेटर पहन रखा था। इस घटना से मंदिर
समिति में नाराजगी है। समिति ने बताया कि कुछ समय पहले चांदी के आभूषणों की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें मंदिर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया था, जिससे बड़ा
आर्थिक नुकसान होने से बच गया। यह मंदिर बाजार क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित होने के कारण स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। फिलहाल मंदिर समिति के द्वारा पुलिस आवेदन नहीं दिया गया है।
- नौकरी व पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा नौकरी एवं पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण – थाना कोतवाली राजगढ़ में आवेदक सुनील पिता शिवनारायण नागर निवासी वार्ड नं. 14 बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 318(4) बीएनएस तथा आवेदक नानूराम पिता अमरलाल सुतार निवासी बाराद्वारी राजगढ़ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा पिता रतनलाल वर्मा निवासी बाराद्वारी राजगढ़ लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उसकी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छी पहचान है तथा वह वन विभाग में नौकरी लगवा सकता है। आरोपी द्वारा इसी बहाने बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लिये गये। आरोपी पीड़ितों को कई बार भोपाल के वल्लभ भवन लेकर जाता था और उन्हें बाहर बैठाकर यह कहता था कि अधिकारियों से बात हो गई है और जल्द ही नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस प्रकार आरोपी लंबे समय तक झूठे आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करता रहा। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा कुछ व्यक्तियों को नाबार्ड के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये का पशुपालन लोन स्वीकृत करवाने का झांसा देकर भी उनसे रुपये लिये गये। बेरोजगार युवकों को बनाया निशाना– विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवकों को नौकरी व लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये प्राप्त किये गये। प्रारंभिक विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए हैं जिसमें लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। lमहंगे शौक व लग्ज़री लाइफ के लिए करता था ठगी – विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवकों से ठगी कर प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने महंगे शौक एवं लग्जरी लाइफ के लिए करता था तथा उसी धन से घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया था। पुलिस कार्यवाही – मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी काफी शातिर प्रवृत्ति का है और लंबे समय से लोगों को झूठे आश्वासन देकर धोखाधड़ी कर रहा था, किन्तु राजगढ़ पुलिस द्वारा सतत प्रयास कर दिनांक 01.03.2026 को आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा को गिरफ्तार किया गया। राजगढ़ पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है तथा आवेदकों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय की अनुमति से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जप्ती / बरामदगी– पुलिस द्वारा आरोपी से निम्न मशरुका जप्त किया गया – नगद राशि **90,000 रुपये ESAF बैंक में 5,25,000 रुपये के गोल्ड लोन पर होल्ड लगवाया गया। अन्य प्रकरण में 30,000 रुपये नगद तथा सोने की अंगूठी एवं कान के टॉप्स जप्त किये गये, ज्वैलरी के बिल, आरोपी द्वारा ठगी के पैसों से खरीदे गये घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान – 02 ए.सी.,02 एलईडी टीवी, 01 वाशिंग मशीन,01 कुलर, 01 फ्रिज। उपरोक्त घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की अनुमानित कीमत लगभग 2,53,000 रुपये है, जिसे आरोपी द्वारा बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी कर प्राप्त पैसों से खरीदा गया था। पुलिस की अपील – जिला पुलिस राजगढ़ आम नागरिकों से अपील करती है कि सरकारी नौकरी या लोन दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी आरोपी द्वारा इस प्रकार की धोखाधड़ी की गई हो तो वह थाना कोतवाली राजगढ़ में संपर्क कर सकता है। जिला पुलिस राजगढ़ आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।10
- ब्रेकिंग – राजगढ़ बोडा थाना क्षेत्र के ढाबला गांव में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत। खेत में पानी फेरने के दौरान पहले कमल मानसिंह (35) को लगा करंट। उसे बचाने पहुंचे देवी सिंह पिता तके सिंह (45) भी करंट की चपेट में आए। दोनों को गंभीर हालत में पचोर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। एक को बचाने की कोशिश में दूसरे की भी चली गई जान। पुलिस मामले की जांच में जुटी।1
- शाजापुर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।1
- मोहन बड़ोदिया। जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोहना में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मोहना मार्ग पर जगह-जगह मार्ग जर्जर हो गया है एवं जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं , ग्रामीण कमल पटेल, सुखराम चंद्रवंशी, जगदीश जामलिया, राजेश फौजी आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग टूटी-फूटी सड़क से होकर गुजर रहे हैं ।ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । मार्ग पर बने तीन किलोमीटर की सड़क जर्जर होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं, बाइक सवार चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले इस मार्ग पर कुछ स्थानों पर डामर डालकर पैच वर्क किया था ,परंतु सड़क पर फिर गड्ढे हो गए ,ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई कर सड़क पेच वर्क करने की मांग की है।1
- रायपुर,भारतीय किसान संघ ग्राम समिति बोरबन्द के ग्राम समिति अध्यक्ष बालाराम गुर्जर की अध्यक्षता में गायों की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत सचिव गोविंद कुमार मेहर को ज्ञापन दिया गया । जिससे पंचायत प्रभारी शंकरलाल दांगी ने बताया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में गौवंश पर कुत्तों के द्वारा हमला कर घायल कर रहे हैं इसलिए ग्राम पंचायत द्वारा गौ वंश की सुरक्षा करने के व्यवस्था करवाए। ज्ञापन के दौरान मंत्री प्रकाश चंद्र शर्मा ,भगवान सिंह, राम गोपाल राजेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- हरनावदाशाहजी - क्षेत्र के कोटड़ा कागला गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार कोटड़ा कागला निवासी रामप्रसाद भील अपनी ओमनी कार से हरनावदा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक कुएं में जा गिरा। गनीमत रही कि कुएं में पानी कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वाहन चालक सहित कार में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय समाजसेवी कैलाश भील मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत कर ओमनी कार को कुएं से बाहर निकाला ।3
- Post by Mr Imtiyaz khan1
- पिपली बाजार मंदिर में देर रात चोर की घुसपैठः सीसीटीवी में कैद, शिवलिंग से पीतल का त्रिशूल-शेषनाग चुराकर फरार। खिलचीपुर स्थित पिपली बाजार के श्री अंजनीलाल मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हुई। एक अज्ञात युवक मंदिर में घुसकर शिवलिंग के पास से पीतल का त्रिशूल और शेषनाग चुरा ले गया। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात 1 बजकर 24 मिनट पर एक व्यक्ति मंदिर के बाहर पहुंचा और कुछ देर तक रेकी करता रहा। करीब 1 बजकर 25 मिनट पर उसने मंदिर का गेट खोला और बिना चप्पल उतारे सीधे अंदर चला गया। वह सीधे शिवलिंग के पास पहुंचा और वहां से पीतल का त्रिशूल और शेषनाग उठा लिया। चोरी करने के बाद भी व्यक्ति कुछ देर तक मंदिर के अंदर अन्य सामान की तलाश करता रहा। उसने पास स्थित हनुमान मंदिर का ताला भी देखा, लेकिन वह बंद था, इसलिए अंदर नहीं जा सका। करीब 1 बजकर 28 मिनट पर वह मंदिर से बाहर निकला और त्रिशूल व शेषनाग लेकर फरार हो गया। आरोपी लगभग चार मिनट तक मंदिर के भीतर रहा। घटना से मंदिर समिति में नाराजगी मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, चोर ने कुर्ता-पायजामा और स्वेटर पहन रखा था। इस घटना से मंदिर समिति में नाराजगी है। समिति ने बताया कि कुछ समय पहले चांदी के आभूषणों की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें मंदिर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया था, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान होने से बच गया। यह मंदिर बाजार क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित होने के कारण स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। फिलहाल मंदिर समिति के द्वारा पुलिस आवेदन नहीं दिया गया है।9