Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेक फेल होने से ओमनी कार कुएं में गिरी, बड़ा हादसा टला हरनावदाशाहजी - क्षेत्र के कोटड़ा कागला गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार कोटड़ा कागला निवासी रामप्रसाद भील अपनी ओमनी कार से हरनावदा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक कुएं में जा गिरा। गनीमत रही कि कुएं में पानी कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वाहन चालक सहित कार में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय समाजसेवी कैलाश भील मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत कर ओमनी कार को कुएं से बाहर निकाला ।
Pramod jain
ब्रेक फेल होने से ओमनी कार कुएं में गिरी, बड़ा हादसा टला हरनावदाशाहजी - क्षेत्र के कोटड़ा कागला गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार कोटड़ा कागला निवासी रामप्रसाद भील अपनी ओमनी कार से हरनावदा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक कुएं में जा गिरा। गनीमत रही कि कुएं में पानी कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वाहन चालक सहित कार में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय समाजसेवी कैलाश भील मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत कर ओमनी कार को कुएं से बाहर निकाला ।
- User5558Aklera, Jhalawar👏on 13 March
More news from राजस्थान and nearby areas
- Samudra manthan Pranayam at Rendal park Dadabadi Kota1
- गो माता की रक्षार्थ आगे आवे,गो शालाओं को चारा ओर अन्न दान करें।स्वयं देखने भी जावें।हो सके तो एक गाय अपने घर भी बांध लेवें।यम के त्रास से गो माता ही बचाती है।चौरासी लाख में भ्रमण के बाद गो वंस में ही जन्मता है जीव फिर मनुष्य जन्म मिलता है।1
- खानपुर मंडी मे लहसुन बडी आवक, नही मिल रहा किसानो को उचित दाम ,मेहनत का फल मीठा होता है ,पर यहा खट्टा हो रहा हैं ।। जय जवान ,जय किसान😇🫵2
- शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार चल रहे तीर्थंकर ऋषभ जयंती पखवाड़ा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि मध्यान्ह भोजन के उपरांत शिक्षकों व विद्यार्थियों के कार्यक्रम स्थल पर एकत्रीकरण के पश्चात विद्यालय की बालिकाओं ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की उसके बाद शिक्षिका प्रज्ञा दुबे के निर्देशन में तैयार तीर्थंकर ऋषभदेव नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें विद्यालय के बालक बालिकाओं ने महाराजा ऋषभदेव के समय कल्पवृक्षों के लुप्त होने से दुखी मानव समाज को जीवन यापन के लिए मार्ग सुझाया, महाराज ऋषभदेव ने असि,मसि और कृषि के माध्यम से अपना जीवन यापन करने का रास्ता दिखाया। उन्होंने अपनी पुत्रियों ब्राह्मी और सुंदरी को विद्या अध्ययन, लेखन कला सिखाई। तथा इनके प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी। लघुनाटिका के मध्य ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र जिनके नाम से इस देश का नाम भारत पड़ा,भरत चक्रवर्ती और उनके अनुज बाहुबली का दृष्टांत भी संस्थाप्रधान जैन ने सुनाया। नाटिका की शुरुआत में फल वितरण किया गया और अंत में नाटिका के पात्रों को पुरस्कृत किया गया इस दौरान संगीत शिक्षक गगन शर्मा अध्यापक दयालुराम सहरिया,ललेंद्रसिंह राजकुमार,जुगलकिशोर जगदीश प्रसाद,कामिनी खटीक, रोहित शर्मा, हरिओम मीणा, हेमंत वर्मा, राहुल मेहता सहित सभी कार्मिक मौजूद रहे। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।।4
- झालरापाटन, 14 अप्रैल 2026। यादव समाज एवं भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालरापाटन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 11 किलो का विशाल केक काटकर एवं आतिशबाजी कर जयंती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सर्कल स्थित यादव-जाटव समाज कंकाली मंदिर परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यादव समाज जिला अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोहन लाल यादव, रेगर समाज जिला अध्यक्ष बाबूलाल रेगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।3
- झालावाड़ जिले मे भी आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है । जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बो में आज बाबा साहब की याद में शोभायात्राऐ निकली गई, जिनका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग बाबा साहब के चित्र की तख्तियां लेकर चल रहे थे, झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर निकाली गई वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । वहीं जिले के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में भी बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाट्य प्रस्तुति के द्वारा बाबा साहब के द्वारा समाज के दबे कुचले वर्ग के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया ।4
- Post by पत्रकार आयुष गुप्ता1
- Samudra manthan Pranayam at Rendal park Dadabadi Kota Rajasthan1