11 किलो के केक के साथ आतिशबाजी: धूमधाम से मनी बाबा साहब अंबेडकर जयंती। झालरापाटन, 14 अप्रैल 2026। यादव समाज एवं भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालरापाटन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 11 किलो का विशाल केक काटकर एवं आतिशबाजी कर जयंती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सर्कल स्थित यादव-जाटव समाज कंकाली मंदिर परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यादव समाज जिला अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोहन लाल यादव, रेगर समाज जिला अध्यक्ष बाबूलाल रेगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
11 किलो के केक के साथ आतिशबाजी: धूमधाम से मनी बाबा साहब अंबेडकर जयंती। झालरापाटन, 14 अप्रैल 2026। यादव समाज एवं भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालरापाटन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 11 किलो का
विशाल केक काटकर एवं आतिशबाजी कर जयंती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सर्कल स्थित यादव-जाटव समाज कंकाली मंदिर परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यादव समाज जिला अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन
तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोहन लाल यादव, रेगर समाज जिला अध्यक्ष बाबूलाल रेगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
- झालरापाटन, 14 अप्रैल 2026। यादव समाज एवं भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालरापाटन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 11 किलो का विशाल केक काटकर एवं आतिशबाजी कर जयंती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सर्कल स्थित यादव-जाटव समाज कंकाली मंदिर परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यादव समाज जिला अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोहन लाल यादव, रेगर समाज जिला अध्यक्ष बाबूलाल रेगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।3
- झालावाड़ जिले मे भी आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है । जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बो में आज बाबा साहब की याद में शोभायात्राऐ निकली गई, जिनका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग बाबा साहब के चित्र की तख्तियां लेकर चल रहे थे, झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर निकाली गई वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । वहीं जिले के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में भी बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाट्य प्रस्तुति के द्वारा बाबा साहब के द्वारा समाज के दबे कुचले वर्ग के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया ।4
- Post by पत्रकार आयुष गुप्ता1
- रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगाराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- रायपुर कस्बे में भाजपा मंडल रायपुर द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह झाला की अध्यक्षता में मनाई गई। कई वक्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय व उपलब्धियों के बारे बताया और उनके विचारों को जीवन में अपनाने पर आव्हान किया गया । प्रचार विभाग के प्रमुख रामबाबू दांगी ने बताया कि इस अवसर पर कई जिला पदाधिकारी, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष,मंडल कार्यकारणी, जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रकोष्ठ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- बकानी :- तहसील कार्यालय के बाहर मंडी सम्बंधित विभिन्न मांगो को लेकर 24घंटे से चल रहा भारतीय किसान संघ का धरना कार्यावाहक मंडी सचिव जवाहर सिंह नागर द्वारा मौके पर पहुंचने के बाद किसानो के साथ करीब दो घंटे चली मंत्रणा के बाद धरना समाप्त किया गया बकानी :- तहसील कार्यालय के बाहर मंडी सम्बंधित विभिन्न मांगो को लेकर 24घंटे से चल रहा भारतीय किसान संघ का धरना स्थल पर कार्यावाहक मंडी सचिव जवाहर सिंह नागर के पहुंचने पर किसानो के साथ करीब दो घंटे चली मंत्रणा के बाद धरना समाप्त किया गया इस दौरान किसान संघ की मांग थी की मंडी की चारदीवारी पूरी करने, व्यापारीयों द्वारा किसानो को विक्रय पर्ची देने मंडी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति करने, अन्य दरवाजो पर तालाबंदी करने सहित अन्य मांगो के मौके पर समस्या का समाधान करने पर धरना समाप्त किया गया2
- रामगंजमंडी शहर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चार बदमाशों ने चोरी की नीयत से एक मकान को निशाना बनाया। हालांकि मकान मालिक की जागरूकता व साहस के चलते बड़ी चोरी की वारदात टल गई। पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और मकान मालिक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पीड़ित शाबाज से मिली अनुसार बीती देर रात चार बदमाश मकान के बाहर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। आवाज सुनकर शाबाज़ जाग गए और बाहर आ गए। उन्हें देख बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने शाबाज़ पर फायरिंग कर दी, हालांकि गोली नहीं लगी। इसके बावजूद शाबाज़ ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाने के लिए अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। मकान मालिक ने बताया कि एक दिन पूर्व भी उनके घर से बकरे चोरी हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वही गिरोह लगातार इस मकान को निशाना बना रहा था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- झालरापाटन, 14 अप्रैल। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली छात्रों का प्रतिभा सम्मान किया गया तथा रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में SDPI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम खोईवाल, प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन, जिला अध्यक्ष मोहम्मद आकिब सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। नगर अध्यक्ष शकील खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर कमेटी व शहरवासियों का सक्रिय सहयोग रहा।2