logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामगंजमंडी में चोरी की कोशिश नाकाम, फायरिंग व हमले में मकान मालिक घायल, एक बदमाश पकड़ा, रामगंजमंडी शहर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चार बदमाशों ने चोरी की नीयत से एक मकान को निशाना बनाया। हालांकि मकान मालिक की जागरूकता व साहस के चलते बड़ी चोरी की वारदात टल गई। पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और मकान मालिक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पीड़ित शाबाज से मिली अनुसार बीती देर रात चार बदमाश मकान के बाहर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। आवाज सुनकर शाबाज़ जाग गए और बाहर आ गए। उन्हें देख बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने शाबाज़ पर फायरिंग कर दी, हालांकि गोली नहीं लगी। इसके बावजूद शाबाज़ ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाने के लिए अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। मकान मालिक ने बताया कि एक दिन पूर्व भी उनके घर से बकरे चोरी हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वही गिरोह लगातार इस मकान को निशाना बना रहा था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

23 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
23 hrs ago

रामगंजमंडी में चोरी की कोशिश नाकाम, फायरिंग व हमले में मकान मालिक घायल, एक बदमाश पकड़ा, रामगंजमंडी शहर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चार बदमाशों ने चोरी की नीयत से एक मकान को निशाना बनाया। हालांकि मकान मालिक की जागरूकता व साहस के चलते बड़ी चोरी की वारदात टल गई। पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और मकान मालिक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पीड़ित शाबाज से मिली अनुसार बीती देर रात चार बदमाश मकान के बाहर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। आवाज सुनकर शाबाज़ जाग गए और बाहर आ गए। उन्हें देख बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने शाबाज़ पर फायरिंग कर दी, हालांकि गोली नहीं लगी। इसके बावजूद शाबाज़ ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाने के लिए अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। मकान मालिक ने बताया कि एक दिन पूर्व भी उनके घर से बकरे चोरी हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वही गिरोह लगातार इस मकान को निशाना बना रहा था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 min ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगाराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगाराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • झालरापाटन, 14 अप्रैल 2026। यादव समाज एवं भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालरापाटन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 11 किलो का विशाल केक काटकर एवं आतिशबाजी कर जयंती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सर्कल स्थित यादव-जाटव समाज कंकाली मंदिर परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यादव समाज जिला अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोहन लाल यादव, रेगर समाज जिला अध्यक्ष बाबूलाल रेगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    3
    झालरापाटन, 14 अप्रैल 2026। यादव समाज एवं भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालरापाटन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 11 किलो का विशाल केक काटकर एवं आतिशबाजी कर जयंती का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सर्कल स्थित यादव-जाटव समाज कंकाली मंदिर परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यादव समाज जिला अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सोहन लाल यादव, रेगर समाज जिला अध्यक्ष बाबूलाल रेगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    9 hrs ago
  • झालावाड़ जिले मे भी आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है । जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बो में आज बाबा साहब की याद में शोभायात्राऐ निकली गई, जिनका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग बाबा साहब के चित्र की तख्तियां लेकर चल रहे थे, झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर निकाली गई वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । वहीं जिले के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में भी बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाट्य प्रस्तुति के द्वारा बाबा साहब के द्वारा समाज के दबे कुचले वर्ग के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया ।
    4
    झालावाड़ जिले मे भी आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है । जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बो में आज बाबा साहब की याद में शोभायात्राऐ निकली गई, जिनका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग बाबा साहब के चित्र की तख्तियां लेकर चल रहे थे, झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर निकाली गई वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । वहीं जिले के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में भी बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाट्य प्रस्तुति के द्वारा बाबा साहब के द्वारा समाज के दबे कुचले वर्ग के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by पत्रकार आयुष गुप्ता
    1
    Post by पत्रकार आयुष गुप्ता
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रायपुर कस्बे में भाजपा मंडल रायपुर द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह झाला की अध्यक्षता में मनाई गई। कई वक्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय व उपलब्धियों के बारे बताया और उनके विचारों को जीवन में अपनाने पर आव्हान किया गया । प्रचार विभाग के प्रमुख रामबाबू दांगी ने बताया कि इस अवसर पर कई जिला पदाधिकारी, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष,मंडल कार्यकारणी, जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रकोष्ठ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    रायपुर कस्बे में भाजपा मंडल रायपुर द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह झाला की अध्यक्षता में मनाई गई।
कई वक्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय व उपलब्धियों के बारे बताया और उनके विचारों को जीवन में अपनाने पर आव्हान किया गया ।
प्रचार विभाग के प्रमुख रामबाबू दांगी ने बताया कि इस अवसर पर कई जिला पदाधिकारी, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष,मंडल कार्यकारणी, जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रकोष्ठ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जिसमें अग्निशमन सेवा से संबंधित सभी आपातकालीन अग्निशमन वाहनों एवं उपकरणों की पूजा की गई.। पूजा के उपरांत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर के द्वारा मुंबई बंदरगाह में हुए अग्निकांड के बारे में विस्तृत रूप में बताया गया कि हम 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस क्यों मनाते हैं और इसका कारण क्या है.। अग्निशमन सेवा सप्ताह (Fire Service Week) प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 14 अप्रैल से इसलिए होती है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह विस्फोट मालवाहक जहाज में अग्नि से भयंकर विस्फोट हुआ था, इस भयंकर विस्फोट में 66 दमकल कर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी, इस कारण 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है । अग्निकांड में शहीदों को पुष्प अर्पित कर सभी शहीद फायर फाइटर्स को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अग्निशमन सप्ताह के दौरान आमजन को अपनी दुर्घटना से संबंधित जानकारी जिसमें अग्नि के प्रकार उससे सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाती है ,आग से बचाव, सुरक्षा और जागरूकता के बारे में शिक्षित करना ताकि वह जानवर माल की नानी की क्षति की रोकथाम कर सके इसका मुख्य उद्देश्य है क्योंकि एक फायर योद्धा ही होता है जो आग लगने पर आग की तरफ जाता है जबकि आग लगने पर सभी अपनी जान बचाकर दूर भागते है एक फायर योद्धा ही अपनी जान की परवाह ना करते हुए सबको बचाता है और अपने कर्तव्यों को पूरा करता है मुख्य उद्देश्य: अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना विद्यालयों में विद्यार्थियों को फायर मॉक ड्रिल के जरिए आग बुझाने,आग से बचने के उपाय ओर उपकरणों की उपयोगिता आदि के बारे में बताया जाता है आग लगने की घटनाओं को रोकने के उपाय बताना आपातकालीन स्थिति में सही प्रतिक्रिया सिखाना आपातकालीन स्थिति में पब्लिक अनाउंसमेंट करके लोगों को जागृत करना अग्निशमन कर्मियों के योगदान का सम्मान करना ओर आपातकालीन कार्य में उनका सहयोग करना। इसलिए 14 अप्रैल का दिन विशेष रूप से शहीद अग्निशमन कर्मियों की याद में चुना गया है। इस मौके पर कार्यवाहक सहायक अग्निशमन अधिकारी राजेश जयपाल,मोहम्मद सलीम, कमलेश कुमार,साहिल खान, संदीप नायक, राहुल बिजोलिया, अमित भाटी,चुन्नी सिंह, विक्रम मेघवाल, हरिशंकर,हरष सफेला, राजेश मीणा, भूपेंद्र सिंह गौड़ आदि शामिल रहे। अग्निशमन शाखा रावतभाटा द्वारा प्रत्येक वर्ष फायर सप्ताह के दौरान विद्यालय अस्पताल अन्य भीड़ बाढ़ वाली जगह पर अग्नि संबंधी जानकारी दी जाती है जिसमें मॉक ड्रिल अथवा पब्लिक अनाउंसमेंट करके अग्नि के प्रकार, आग लगने के कारण, आग़ से बचाना और आपातकाल स्थिति में अग्निशमन उपकरणों का उपयोग करना सिखाया जाता है।
    3
    जिसमें अग्निशमन सेवा से संबंधित सभी आपातकालीन अग्निशमन वाहनों एवं उपकरणों की पूजा की गई.।
पूजा के उपरांत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर के द्वारा मुंबई बंदरगाह में हुए अग्निकांड के बारे में विस्तृत रूप में बताया गया
कि हम 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस क्यों मनाते हैं और इसका कारण क्या है.।
अग्निशमन सेवा सप्ताह (Fire Service Week) प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है।
इसकी शुरुआत 14 अप्रैल से इसलिए होती है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1944 में  मुंबई बंदरगाह विस्फोट मालवाहक जहाज में अग्नि से भयंकर विस्फोट हुआ था,
इस भयंकर विस्फोट में 66  दमकल कर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी, इस कारण 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है ।
अग्निकांड में  शहीदों को पुष्प अर्पित कर  सभी शहीद फायर फाइटर्स को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अग्निशमन सप्ताह के दौरान आमजन को अपनी दुर्घटना से संबंधित जानकारी जिसमें अग्नि के प्रकार उससे सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाती है ,आग से बचाव, सुरक्षा और जागरूकता के बारे में शिक्षित करना ताकि वह जानवर माल की नानी की क्षति की रोकथाम कर सके इसका मुख्य उद्देश्य है क्योंकि एक फायर योद्धा ही होता है जो आग लगने पर आग की तरफ जाता है जबकि आग लगने पर सभी अपनी जान बचाकर दूर भागते है एक फायर योद्धा ही अपनी जान की परवाह ना करते हुए सबको बचाता है और अपने कर्तव्यों को पूरा करता है
मुख्य उद्देश्य:
अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
विद्यालयों में विद्यार्थियों को फायर मॉक ड्रिल के जरिए आग बुझाने,आग से बचने के उपाय ओर उपकरणों की उपयोगिता आदि के बारे में बताया जाता है
आग लगने की घटनाओं को रोकने के उपाय बताना
आपातकालीन स्थिति में सही प्रतिक्रिया सिखाना
आपातकालीन स्थिति में पब्लिक अनाउंसमेंट करके लोगों को जागृत करना 
अग्निशमन कर्मियों के योगदान का सम्मान करना ओर  आपातकालीन कार्य में उनका सहयोग करना। 
इसलिए 14 अप्रैल का दिन विशेष रूप से शहीद अग्निशमन कर्मियों की याद में चुना गया है। 
इस मौके पर कार्यवाहक सहायक अग्निशमन अधिकारी राजेश जयपाल,मोहम्मद सलीम, कमलेश कुमार,साहिल खान, संदीप नायक, राहुल बिजोलिया, अमित भाटी,चुन्नी सिंह, विक्रम मेघवाल, हरिशंकर,हरष सफेला, राजेश मीणा, भूपेंद्र सिंह गौड़ आदि शामिल रहे।
अग्निशमन शाखा रावतभाटा द्वारा प्रत्येक वर्ष फायर सप्ताह के दौरान विद्यालय अस्पताल अन्य भीड़ बाढ़ वाली जगह पर अग्नि संबंधी जानकारी दी जाती है जिसमें मॉक ड्रिल अथवा पब्लिक अनाउंसमेंट करके अग्नि के प्रकार, आग लगने के कारण, आग़ से बचाना और आपातकाल स्थिति में अग्निशमन उपकरणों का उपयोग करना सिखाया जाता है।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 min ago
  • रामगंजमंडी शहर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चार बदमाशों ने चोरी की नीयत से एक मकान को निशाना बनाया। हालांकि मकान मालिक की जागरूकता व साहस के चलते बड़ी चोरी की वारदात टल गई। पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और मकान मालिक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पीड़ित शाबाज से मिली अनुसार बीती देर रात चार बदमाश मकान के बाहर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। आवाज सुनकर शाबाज़ जाग गए और बाहर आ गए। उन्हें देख बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने शाबाज़ पर फायरिंग कर दी, हालांकि गोली नहीं लगी। इसके बावजूद शाबाज़ ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाने के लिए अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। मकान मालिक ने बताया कि एक दिन पूर्व भी उनके घर से बकरे चोरी हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वही गिरोह लगातार इस मकान को निशाना बना रहा था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    1
    रामगंजमंडी शहर में बीती
रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चार बदमाशों ने चोरी की नीयत से एक मकान को निशाना बनाया। हालांकि मकान मालिक की जागरूकता व साहस के चलते बड़ी चोरी की वारदात टल गई। पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और मकान मालिक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पीड़ित शाबाज से मिली अनुसार बीती देर रात चार बदमाश मकान के बाहर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। आवाज सुनकर शाबाज़ जाग गए और बाहर आ गए। उन्हें देख बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने शाबाज़ पर फायरिंग कर दी, हालांकि गोली नहीं लगी।
इसके बावजूद शाबाज़ ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया।
अपने साथी को छुड़ाने के लिए अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। मकान मालिक ने बताया कि एक दिन पूर्व भी उनके घर से बकरे चोरी हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वही गिरोह लगातार इस मकान को निशाना बना रहा था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.