Shuru
Apke Nagar Ki App…
SR AMIT NEWS
More news from Bhagalpur and nearby areas
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- मदारगंज- काम के दौरान तीन मंजिल से गिरा युवक,इकलौते बेटे कृष्णा की इलाज के दौरान मौ’’त। #Patna #Kahalgaon #Bhagalpur1
- Post by Usha devi1
- कृपया ध्यान दें और वीडियो के ज्यादा से ज्यादा शेयर करें सिस्टम झारखंड ओके वीडियो शेयर करें साहिबगंज 😈😈👀💪💪💪झारखंड1
- gari cori ye wali1
- कटिहार के बरारी में शिक्षा के नाम पर उगाही! टीसी और पेड़ लगाने के नाम पर बच्चों से वसूली का आरोप, वीडियो वायरल कटिहार, संवाददाता: कटिहार जिले के बरारी प्रखंड स्थित एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर बच्चों से विभिन्न मदों में पैसे वसूलने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में टीसी देते हेडमास्टर साहब दिख रहे है और वो पैसे भी ले रहे है वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्कूल के हेडमास्टर दिलीप मंडल द्वारा छात्रों से टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) के लिए 100 रुपये, पेड़ लगाने के नाम पर 100 रुपये तथा किताब के बदले झाड़ू लाने की मांग की जा रही है। बच्चों का आरोप है कि पढ़ाई के बजाय उनसे इस तरह की वसूली की जा रही है। वीडियो में कुछ बच्चे खुद कैमरे के सामने आकर बताते नजर आ रहे हैं कि उनसे अलग-अलग बहानों से पैसे मांगे जा रहे हैं। इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जब इस संबंध में हेडमास्टर से सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए नाराजगी जाहिर की। हालांकि बातचीत के दौरान पैसे लेने की बात स्वीकार करने का भी दावा किया जा रहा है, जिसका वीडियो वायरल हो चुका है। फिलहाल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- कदवा में आईजी का दौरा, गोलीकांड के बाद गांव बना पुलिस छावनी कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचायत स्थित भोगांव कोठी गांव में बुधवार देर रात हुए गोलीकांड के बाद गुरुवार को हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुनील साह सहित उसके परिवार के तीन सदस्य—रंजीत साह, लवली सिंह और निशा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगजनी और तोड़फोड़ की घटना में शामिल 9 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है तथा अन्य संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत एक मामूली सड़क दुर्घटना से हुई। वार्ड सदस्य बबलू सिंह की साइकिल में मोटरसाइकिल सवार युवक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सुनील साह ने अपने घर के अंदर से फायरिंग कर दी, जिसमें 11 वर्षीय अनुष्का कुमारी और 60 वर्षीय जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर आगजनी और तोड़फोड़ की। इस दौरान एक टिन का घर, छह मोटरसाइकिल, एक ऑटो और एक कार जलकर राख हो गए। घटना के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आईजी ने बताया कि मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध संपत्ति की जांच कर जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।1
- नसबंदी के बाद भी दो बार गर्भवती हुई काजल,एक नहीं,दो बार फेल हुआ बंध्याकरण। #Bihar #Bhagalpur #kahalgoan #Viral_Khabar1