मंडी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2.5 क्विंटल तार सहित ₹2.50 लाख का मशरूका जब्त सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली के तार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 2.5 क्विंटल बिजली के तार, एक मोटरसाइकिल, रस्सा और कटर सहित लगभग ₹2.50 लाख का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को भटोनी, जताखेड़ा, लालाखेड़ी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तार चोरी की घटनाओं की सूचना मिली थी। मामले में थाना मंडी में अपराध क्रमांक 255/2026 के तहत भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 136 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बिजली के तार चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, मुकेश शाक्य, उत्तम शाक्य और रंजीत ठाकुर मोटरसाइकिल से दिन में अलग-अलग गांवों में रेकी करते थे और रात में बिजली के तार चोरी करते थे। आरोपियों ने रस्सी की मदद से बिजली के तार झुकाकर आरी और कटर से तार काटने की बात बताई। चोरी किए गए तार कबाड़ी की दुकान पर बेचने की जानकारी भी सामने आई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सलमान कुरैशी उर्फ कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश शाक्य (38), उत्तम शाक्य (54), रंजीत ठाकुर (60) और सलमान कुरैशी (36) के रूप में हुई है। सभी आरोपी सीहोर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित रूप से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान सहित उप निरीक्षक राकेश कुमार पंथी, उप निरीक्षक दिनेश सहगल और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- लाड़ली बहनों को मिला राखी का उपहार, कांग्रेस ने उठाएं सवाल, नेता प्रतिपक्ष का आरोप आधी बहनों के साथ भेदभाव कर रही सरकार, सवा दो करोड़ में से सवा करोड़ बहनों को ही मिल रही राशि, कुपोषण के मुद्दे पर भी साधा निशाना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना को लेकर प्रदेश में फिर से सियासत देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों को राखी का उपहार भेंट किया है, राशि खातों में ट्रांसफर होने के साथ ही इसको लेकर सवाल खड़े हो गए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में करीब सवा दो करोड़ लाड़ली बहनें हैं, लेकिन सरकार केवल सवा करोड़ महिलाओं को ही योजना का लाभ दे रही है। उन्होंने पूछा कि बाकी बहनों को राशि क्यों नहीं दी जा रही और प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ कब तक मिलेगा। सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। वही प्रदेश में कुपोषण की स्थिति को लेकर भी उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि प्रदेश में कुपोषण की स्थिति क्यों बनी हुई है। बच्चों के भोजन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह भी देखना जरूरी है कि बच्चों के हिस्से का भोजन आखिर कौन खा रहा है। सिंघार ने बालाघाट का जिक्र करते हुए कहा कि वे स्वयं वहां गए थे और स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां कुपोषण के कारण मौत तक हुई है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग जनता और बच्चों के पोषण की चिंता करने के बजाय खुद को पोषित करने में लगे हैं। 800 शहरों me होगा छात्र से संवाद दिल्ली में हुई कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर के करीब 800 छोटे-बड़े शहरों में छात्रों की गूंज अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी भी इस अभियान के तहत कई शहरों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उसको लेकर उमंग सिंघार ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में युवाओं से संवाद करेंगे मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसको लेकर आयोजन हो सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से युवाओं और छात्रों से संवाद करते रहे हैं और लगातार बैठकें करते आए हैं। ऐसे में भाजपा को अब अचानक युवाओं की याद क्यों आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन से घबराई हुई है। सिंघार के मुताबिक युवाओं के मुद्दों और उनकी आवाज को गंभीरता से समझने की जरूरत है। बीजेपी के कितने लोगों को पूरा वंदे मातरम आता है बताएं वंदे मातरम को लेकर चल रही सियासत पर उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि उसके कितने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा वंदे मातरम गायन आता है। उन्होंने कहा कि देश में हजारों-लाखों ऐसे लोग हैं जिन्हें वंदे मातरम का पूरा गीत नहीं आता, लेकिन इससे उनकी भारतीयता पर कोई सवाल नहीं उठता। सिंघार ने कहा कि वंदे मातरम को गाने को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय इस मुद्दे को देशभक्ति और भारतीय होने के गर्व से जोड़कर देखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहचान इस बात से होनी चाहिए कि हम गर्व से कहते हैं कि हम भारतीय हैं।2
- 🚨 BREAKING NEWS | महंगाई से बेहाल जनता, किसान परेशान, शिक्षा व्यवस्था बदहाल: जीतू पटवारी भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर महंगाई, किसानों, शराबबंदी, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। 🔴 पटवारी के प्रमुख आरोप/मांगें: • खाद्य तेल, दाल, चीनी और दूध के बढ़ते दामों पर सरकार को घेरा • किसानों को फसल और दूध का उचित मूल्य नहीं मिलने का आरोप • अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार पर सरकार से जवाब मांगा • शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग • सरकार को 8 दिन का अल्टीमेटम, निर्णय नहीं हुआ तो कांग्रेस चलाएगी ‘दस्तक’ अभियान • स्कूलों की स्थिति जनता के सामने लाने का ऐलान • मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में साइक्लोथॉन आयोजित करने की चेतावनी पटवारी ने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, किसान, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी। 📍 भोपाल | 20 अगस्त 20261
- महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री1
- पुराने भोपाल में जाम से रोजमर्रा का जीवन थम सा जाता है। घंटों जाम में फंसे रहने से आम आदमी का समय बर्बाद हो रहा है शासन प्रशासन मौन1
- महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सावन में आयोजित कार्यक्रम में बहनों के लिए क्या कहा4
- आपरेशन क़े बाद भी पूजा ने दिया बच्ची को जन्म जिम्मेदार कौन आर्थिक तंगी से गुजर रहा परिवार लोकेशन सीहोर हेमन्त त्रिपाठी मो 7067216263 नसबंदी भी फेल, दावों की खुली पोल, 4 बच्चों के बाद 5वीं संतान की मजबूरी, जिला अस्पताल की लापरवाही से आर्थिक तंगी में फंसा परिवार सीहोर। स्वास्थ्य विभाग के बड़े-बड़े दावे और नसबंदी अभियानों की असल हकीकत देखनी हो, तो सीहोर के जिला अस्पताल चले आइए। नगर के मंडी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ 9 महीने पहले कराया गया एक नसबंदी ऑपरेशन नाकाम साबित हुआ और पीड़ित महिला ने एक नवजात बच्ची को जन्म दे दिया। बाईट 1 नाम: मनीष (पीड़ित महिला का पति बाईट 2 नाम पूजा पीड़ित महिला अब क्या जिम्मेदारी के खिलाफ कारवाही होगी या गरीब परिवार के लिय 5 वी संतान का भरण पोषण करना हो जाएगा मुश्किल?2
- 🚨 BREAKING NEWS | उज्जैन में महाकाल मार्ग के चौड़ीकरण को मिली रफ्तार! महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब महाकाल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नए स्वरूप में विस्तार लेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 📍 उज्जैन | महाकाल मार्ग1
- पुराने भोपाल में जाम से रोजमर्रा का जीवन थम सा जाता है। घंटों जाम में फंसे रहने से आम आदमी का समय बर्बाद हो रहा है शासन प्रशासन मौन1