logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोडीन कफ सीरफ में मुख्य अभियुक्त की करोड़ो की सम्पति कुर्क बनारस में शुक्रवार सुबह सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला. सोनभद्र पुलिस ने महमूरगंज इलाके में कफ सिरप मामले में फरार चल रहे शुभम जायसवाल की कमर्शियल प्रॉपर्टी को सील किया है. यह प्रॉपर्टी उसके पिता भोला जायसवाल के नाम है और इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. इस बिल्डिंग को सील करने के बाद अब शुभम और उसके पिता भोला जायसवाल की अन्य प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है. इस कार्रवाई के बारे में एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है. मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद की अपराध से अर्जित लगभग 28.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति न्यायालय के आदेश से कुर्क की जाएगी. इसी क्रम में इस बिल्डिंग को सील किया गया है,एफडी समेत कई अन्य सम्पति भी कुर्क होंगी।

on 23 January
user_ANOOP KUMAR
ANOOP KUMAR
पत्रकार रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
on 23 January

कोडीन कफ सीरफ में मुख्य अभियुक्त की करोड़ो की सम्पति कुर्क बनारस में शुक्रवार सुबह सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला. सोनभद्र पुलिस ने महमूरगंज इलाके में कफ सिरप मामले में फरार चल रहे शुभम जायसवाल की कमर्शियल प्रॉपर्टी को सील किया है. यह प्रॉपर्टी उसके पिता भोला जायसवाल के नाम है और इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. इस बिल्डिंग को सील करने के बाद अब शुभम और उसके पिता भोला जायसवाल की अन्य प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है. इस कार्रवाई के बारे में एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है. मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद की अपराध से अर्जित लगभग 28.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति न्यायालय के आदेश से कुर्क की जाएगी. इसी क्रम में इस बिल्डिंग को सील किया गया है,एफडी समेत कई अन्य सम्पति भी कुर्क होंगी।

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 03.03.2026* ________________________________________ *🔷🔶सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही — टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 से 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-* *(अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख, वाहन सहित कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹37 लाख)* *🔷🔶 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 01 अभियुक्त गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्र* के पर्यवेक्षण में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 01:15 बजे वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रही *डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980* को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए तेज गति से सलखन की ओर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए उक्त वाहन को पटवध इंडियन पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में लदे शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखे *04 प्लास्टिक बोरों* में *कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा* बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख आँकी गई है। वाहन सहित कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत *लगभग ₹37 लाख* है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर *मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ________________________________________ *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा निवासी ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा) ________________________________________ *वांछित अभियुक्तगण-* 02 व्यक्ति (नाम-पता अज्ञात) ________________________________________ *पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त वाहन का चालक है। दिनांक 02.03.2026 को उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लादकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में उड़ीसा के बौध बिहार बाजार में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और वाराणसी तक गांजा पहुँचाने के बदले ₹30,000 देने का प्रस्ताव दिया। दोनों व्यक्तियों ने वाहन की तिरपाल खोलकर शीशे के कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया और वाराणसी में मिलने की बात कहकर चले गए। ________________________________________ *बरामदगी का विवरण-* 1. 04 प्लास्टिक बोरों में कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख) 2. टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 (अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख) 3. 01 अदद मोबाइल फोन 4. नगद धनराशि ________________________________________ *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 2.उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र। 3.उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, थाना चोपन। 4.हे0का0 अजय सिंह यादव, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार सरोज, का0 सच्चिदानन्द मिश्रा, थाना चोपन। 5.हे0का0 सतीष पटेल, आरक्षी रितेश सिंह पटेल, आरक्षी चालक अजीत यादव मय एसओजी टीम।
    4
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 03.03.2026*
________________________________________
*🔷🔶सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही — टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 से 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-*
*(अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख, वाहन सहित कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹37 लाख)*
*🔷🔶 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्र* के पर्यवेक्षण में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 01:15 बजे वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रही *डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980* को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए तेज गति से सलखन की ओर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए उक्त वाहन को पटवध इंडियन पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन में लदे शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखे *04 प्लास्टिक बोरों* में *कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा* बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख आँकी गई है। वाहन सहित कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत *लगभग ₹37 लाख* है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद की गई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर *मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
________________________________________
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा निवासी ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा)
________________________________________
*वांछित अभियुक्तगण-*
02 व्यक्ति (नाम-पता अज्ञात)
________________________________________
*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त वाहन का चालक है। दिनांक 02.03.2026 को उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लादकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में उड़ीसा के बौध बिहार बाजार में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और वाराणसी तक गांजा पहुँचाने के बदले ₹30,000 देने का प्रस्ताव दिया। दोनों व्यक्तियों ने वाहन की तिरपाल खोलकर शीशे के कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया और वाराणसी में मिलने की बात कहकर चले गए।
________________________________________
*बरामदगी का विवरण-*
1.	04 प्लास्टिक बोरों में कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख)
2.	टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 (अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख)
3.	01 अदद मोबाइल फोन
4.	नगद धनराशि
________________________________________
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र।
3.उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, थाना चोपन।
4.हे0का0 अजय सिंह यादव, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार सरोज, का0 सच्चिदानन्द मिश्रा, थाना चोपन।
5.हे0का0 सतीष पटेल, आरक्षी रितेश सिंह पटेल, आरक्षी चालक अजीत यादव मय एसओजी टीम।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    16 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के धरना रत किसान 288 दिन वरना पहुंचा यह धरना घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में चल रहा है किसान ईद के माध्यम से सिद्धनाथ करने किसानों को उजागर किया
    1
    भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के धरना रत किसान 288 दिन वरना पहुंचा यह धरना घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में चल रहा है किसान ईद के माध्यम से सिद्धनाथ करने किसानों को उजागर किया
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • mujaffarpur/lathepar.po.bhabhaura,chakia Chandauli ,up
    4
    mujaffarpur/lathepar.po.bhabhaura,chakia Chandauli ,up
    user_Chand shekhar Yadav
    Chand shekhar Yadav
    चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गढ़वा: उत्साह और सौहार्द के साथ केतार में यादव महासभा का होली मिलन संपन्न
    1
    गढ़वा: उत्साह और सौहार्द के साथ केतार में यादव महासभा का होली मिलन संपन्न
    user_The Update Abtak
    The Update Abtak
    Court reporter केतर, गढ़वा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • पीडीडीयू नगर में इस बार चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन के समय में परिवर्तन देखने को मिला। कहीं 2 तारीख को, तो कही 3 की भोर में तो कहीं देर रात्रि में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से होलिका दहन किया। मंगलवार की रात्रि पीडीडीयू नगर स्थित जी टी रोड धर्मशाला सड़क के सामने होलिका दहन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। चंद्र ग्रहण को देखते हुए पंडितों द्वारा निर्धारित मुहूर्त के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर होलिका जलाई गई। सुरक्षा के भी समुचित इंतजाम किए गए थे। होली पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    1
    पीडीडीयू नगर में इस बार चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन के समय में परिवर्तन देखने को मिला। कहीं 2 तारीख को, तो कही 3 की भोर में तो कहीं देर रात्रि में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से होलिका दहन किया।
मंगलवार की रात्रि पीडीडीयू नगर स्थित जी टी रोड धर्मशाला सड़क के सामने होलिका दहन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
चंद्र ग्रहण को देखते हुए पंडितों द्वारा निर्धारित मुहूर्त के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर होलिका जलाई गई। सुरक्षा के भी समुचित इंतजाम किए गए थे।
होली पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house Mugalsarai, Chandauli•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश: चंदौली के केरायगाँव स्थित मस्जिद में शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी, तनाव का माहौल चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के थाना शहाबगंज अंतर्गत केरायगाँव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ स्थित एक स्थानीय मस्जिद को शरारती तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया है। प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, मस्जिद परिसर और उसकी सीढ़ियों पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर फेंके गए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मस्जिद की छत और सीढ़ियों पर पत्थर बिखरे पड़े हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय समुदाय में रोष और तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश: चंदौली के केरायगाँव स्थित मस्जिद में शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी, तनाव का माहौल
चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के थाना शहाबगंज अंतर्गत केरायगाँव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ स्थित एक स्थानीय मस्जिद को शरारती तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया है। प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, मस्जिद परिसर और उसकी सीढ़ियों पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर फेंके गए हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मस्जिद की छत और सीढ़ियों पर पत्थर बिखरे पड़े हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय समुदाय में रोष और तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Media house चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का धरना प्रदर्शन 288 दिन में पहुंचा भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि धरना रत किसान को संबोधित करते हुए कहा कि किसान किसी भी प्रकार का नशा मुक्ति नहीं करेगा होली के दिन धरना पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे अपने बड़े के लोगों को चंदन लगाकर गले मिलेंगे। जिला सचिव संजय कुमार यादव ने भी बताया किसान किसी चट्टी चौराहे पर नहीं जाएंगे नशा करने वाले भाइयों से दूर रहेंगे नशा करने वाले व्यक्ति को समझाया जाए कि नशा ना करें तहसील संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव ने भी यही बात बताइए कि हम भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति नशा नहीं करेंगे
    3
    जनपद  सोनभद्र  घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का धरना प्रदर्शन 288 दिन में पहुंचा
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि  धरना रत  किसान को संबोधित करते हुए कहा कि किसान किसी भी प्रकार का नशा मुक्ति नहीं करेगा होली के दिन धरना  पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे अपने बड़े के लोगों को चंदन लगाकर गले मिलेंगे। 
जिला सचिव संजय कुमार यादव ने भी बताया  किसान किसी चट्टी चौराहे पर नहीं जाएंगे नशा करने वाले भाइयों से दूर रहेंगे नशा करने वाले व्यक्ति को समझाया जाए कि नशा ना करें तहसील संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव ने भी यही बात बताइए कि हम भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति नशा नहीं करेंगे
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चन्दौली वाराणसी खंडग्रास चंद्रग्रहण के अवसर पर मंगलवार को काशी के गंगा घाटों पर आस्था का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। ग्रहण के स्पर्श से लेकर मोक्ष काल तक हरिनाम जप, संकीर्तन और साधना का क्रम चलता रहा।दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर उमड़ी भीड़ दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। ग्रहण काल में दान-पुण्य की मान्यता के चलते बड़ी संख्या में जरूरतमंद और भिक्षुक घाटों के आसपास जुटे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने दोपहर की गंगा आरती के बाद ही अपने लिए स्थान सुरक्षित कर लिया था।ग्रहण के दौरान लोगों ने घरों में भी उपवास रखा। खाने-पीने की वस्तुओं की शुद्धता के लिए उनमें कुश या तुलसी डालने की परंपरा का पालन किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जल पुलिस रही सतर्क ग्रहण के मद्देनजर घाटों पर पुलिस और जल पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी। जल पुलिस के जवान घाट किनारे बंधी नौकाओं पर मुस्तैद रहे और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकते रहे। प्रमुख घाटों पर पानी के भीतर बांस लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी ताकि कोई दुर्घटना न हो।शंकराचार्य घाट पर शहनाई वादन केदारघाट और हरिश्चंद्र घाट के बीच स्थित शंकराचार्य घाट पर ग्रहणकाल के दौरान आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। पंडित महेंद्र प्रसन्ना ने शहनाई वादन के माध्यम से प्रभु का सुमिरन किया। ग्रहण काल में भजन और मंत्रजाप की मान्यता के अनुरूप शहनाई की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। बंद रहे मंदिरों के कपाट, मोक्ष के बाद शुरु हुआ दर्शनखंडग्रास चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार सुबह ही काशी के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, कालभैरव मंदिर और दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन रोक दिया गया था।संकटमोचन मंदिर के कपाट प्रातः आरती के बाद सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए थे। ग्रहण के मोक्ष के बाद शाम 7 बजे मंदिरों में विधिवत शुद्धिकरण और पूजन के पश्चात दर्शन का क्रम शुरू हुआ। संध्या आरती और रात्रि शयन आरती नियमानुसार संपन्न कराई गई। ग्रहण काल में श्रद्धालु घरों और घाटों पर कीर्तन, मंत्रजाप और साधना में लीन रहे। काशी में एक बार फिर आस्था, परंपरा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    1
    चन्दौली वाराणसी खंडग्रास चंद्रग्रहण के अवसर पर मंगलवार को काशी के गंगा घाटों पर आस्था का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। ग्रहण के स्पर्श से लेकर मोक्ष काल तक हरिनाम जप, संकीर्तन और साधना का क्रम चलता रहा।दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर उमड़ी भीड़
दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। ग्रहण काल में दान-पुण्य की मान्यता के चलते बड़ी संख्या में जरूरतमंद और भिक्षुक घाटों के आसपास जुटे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने दोपहर की गंगा आरती के बाद ही अपने लिए स्थान सुरक्षित कर लिया था।ग्रहण के दौरान लोगों ने घरों में भी उपवास रखा। खाने-पीने की वस्तुओं की शुद्धता के लिए उनमें कुश या तुलसी डालने की परंपरा का पालन किया गया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जल पुलिस रही सतर्क
ग्रहण के मद्देनजर घाटों पर पुलिस और जल पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी। जल पुलिस के जवान घाट किनारे बंधी नौकाओं पर मुस्तैद रहे और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकते रहे। प्रमुख घाटों पर पानी के भीतर बांस लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी ताकि कोई दुर्घटना न हो।शंकराचार्य घाट पर शहनाई वादन
केदारघाट और हरिश्चंद्र घाट के बीच स्थित शंकराचार्य घाट पर ग्रहणकाल के दौरान आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। पंडित महेंद्र प्रसन्ना ने शहनाई वादन के माध्यम से प्रभु का सुमिरन किया। ग्रहण काल में भजन और मंत्रजाप की मान्यता के अनुरूप शहनाई की स्वर लहरियां गूंजती रहीं।
बंद रहे मंदिरों के कपाट, मोक्ष के बाद शुरु हुआ दर्शनखंडग्रास चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार सुबह ही काशी के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, कालभैरव मंदिर और दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन रोक दिया गया था।संकटमोचन मंदिर के कपाट प्रातः आरती के बाद सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए थे। ग्रहण के मोक्ष के बाद शाम 7 बजे मंदिरों में विधिवत शुद्धिकरण और पूजन के पश्चात दर्शन का क्रम शुरू हुआ। संध्या आरती और रात्रि शयन आरती नियमानुसार संपन्न कराई गई।
ग्रहण काल में श्रद्धालु घरों और घाटों पर कीर्तन, मंत्रजाप और साधना में लीन रहे। काशी में एक बार फिर आस्था, परंपरा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    7 hrs ago
  • Post by Vaishnavi bhakt vinu
    1
    Post by Vaishnavi bhakt vinu
    user_Vaishnavi bhakt vinu
    Vaishnavi bhakt vinu
    Teacher Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.