logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्षतिग्रस्त पुल पर बड़ा हादसा टला, चालक की सूझबूझ से बाल-बाल बचे कार सवार लस्थानीय लोगों की देखने के लिए उमड़ी भीड़,उस मार्ग से गुजरने वाले सभी लोगों रूके हुए हैं सड़क हुई जाम,,, कुटमू- सर‌ईडीह मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के पास सभी वाहन चालक सावधानी से अपने वाहन को करें पार,, नहीं तो हो सकती है बड़ी हादसा,,,, क्यों की क्षतिग्रस्त हैं पुलिया ,, मिट्टी का भरावट भी भहर गया है। बरवाडीह (लातेहार): बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के कुटमू–सरईडीह मुख्य मार्ग स्थित कुटमू के समीप बड़का पुल पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार सरईडीह गांव से अपने घर लौट रहे कार सवार पुल पार करने के दौरान दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पुल की जर्जर स्थिति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की स्थिति में पहुंच गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई। बताया जाता है कि पोखरी कलां–सरईडीह मार्ग पर शिव मंदिर के समीप स्थित यह पुल पिछले वर्ष 28 जून को हुई भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। करीब आठ माह बीत जाने के बावजूद पुल की मरम्मत नहीं कराई गई है। बीच-बीच में मिट्टी भरकर आवागमन चालू रखने का प्रयास किया गया, लेकिन हाल की बारिश में वह भी बह गया, जिससे रास्ता और अधिक खतरनाक हो गया है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है,जो घनी आबादी वाले इस मुख्य मार्ग है जहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूल वाहन और बाइक सवार गुजरते हैं। पुल में दरारें और धंसाव बढ़ने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

6 hrs ago
user_Sonu Ram
Sonu Ram
Local News Reporter Barwadih, Latehar•

More news from Garhwa and nearby areas
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    22 hrs ago
  • गढ़वा। वार्ड नंबर 10 में काम किए है काम करेंगे वादा नहीं विश्वास दिलाते हैं?
    1
    गढ़वा। वार्ड नंबर 10 में काम किए है काम करेंगे वादा नहीं विश्वास दिलाते हैं?
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    47 min ago
  • गिरिडीह जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उनका शव एक सुनसान जंगल में अधजली हालत में पाया गया है। ​घटना का विवरण: ​शव की स्थिति: शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शरीर को जलाने का प्रयास किया था। ​इलाके में तनाव: जैसे ही यह खबर फैली, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौके पर जमा हो गए। लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है। ​जांच: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। ​अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है? ऐसी ही और अपडेट्स के लिए हमारे पेज को फॉलो करें। ​#Jharkhand #GiridihPolice #PoliticalMurder #CrimeInJharkhand #LawAndOrder #BreakingUpdates
    1
    गिरिडीह जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उनका शव एक सुनसान जंगल में अधजली हालत में पाया गया है।
​घटना का विवरण:
​शव की स्थिति: शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शरीर को जलाने का प्रयास किया था।
​इलाके में तनाव: जैसे ही यह खबर फैली, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौके पर जमा हो गए। लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है।
​जांच: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।
​अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है? ऐसी ही और अपडेट्स के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
​#Jharkhand #GiridihPolice #PoliticalMurder #CrimeInJharkhand #LawAndOrder #BreakingUpdates
    user_India's Live
    India's Live
    News Anchor Garhwa, Jharkhand•
    1 hr ago
  • Post by Manoj manoj Kumar parjati
    1
    Post by Manoj manoj Kumar parjati
    user_Manoj manoj Kumar parjati
    Manoj manoj Kumar parjati
    Farmer गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Ajmer Rajasthan:- अजमेर राजस्थान से एक हैरान कार देने वाला विडियो आ रहा है | एक थार का रफतार इतना तेज था कि रोड पर लगे मार्ग दर्शक बोड़ मे जाकर फस गाया | देखे विडियो | Rama Shanker Sharma Ramashankar Sharma संग्रहे खुर्द Garhwa Bharat news bulletin Live news 📰🗞️
    1
    Ajmer Rajasthan:- अजमेर राजस्थान से एक हैरान कार देने वाला विडियो आ रहा है | एक थार का रफतार इतना तेज था कि रोड पर लगे मार्ग दर्शक बोड़ मे जाकर फस गाया | देखे विडियो |
Rama Shanker Sharma 
Ramashankar Sharma संग्रहे खुर्द Garhwa 
Bharat news bulletin Live news 📰🗞️
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता दत्त ने इस बार भी नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है और जनता के बीच घर-घर जाकर वोट मांग रही है उनका चुनाव चिन्ह दो नंबर पर छड़ी छाप है
    1
    पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता दत्त ने इस बार भी नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है और जनता के बीच घर-घर जाकर वोट मांग रही है उनका चुनाव चिन्ह दो नंबर पर छड़ी छाप है
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    9 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    22 hrs ago
  • दौलत सोनी की पत्नी संध्या सोनी की दहाड़ से बढ़ी घबराहट देखिए पूरा वीडियो
    1
    दौलत सोनी की पत्नी संध्या सोनी की दहाड़ से बढ़ी घबराहट देखिए पूरा वीडियो
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • कामारेड्डी में राजनीतिक पारा चढ़ा! 😱 बीजेपी विधायक वेंकट रमना रेड्डी के कैंप ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर बहस इतनी बढ़ी कि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। ​घटना के दौरान पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता महेंद्र रेड्डी की कार में तोड़फोड़ की गई और उसे पलट दिया गया। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया और कई लोगों को हिरासत में लिया है। ​👇 क्या राजनीतिक मतभेदों में ऐसी हिंसा जायज है? अपनी राय कमेंट्स में दें। ​Hashtags: #Kamareddy #TelanganaPolitics #BreakingNews #BJPvsCongress #PoliticalViolence #ViralNews #CrimeUpdate #HindiNews #VenkataramanaReddy #CongressLeader
    1
    कामारेड्डी में राजनीतिक पारा चढ़ा! 😱 बीजेपी विधायक वेंकट रमना रेड्डी के कैंप ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर बहस इतनी बढ़ी कि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
​घटना के दौरान पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता महेंद्र रेड्डी की कार में तोड़फोड़ की गई और उसे पलट दिया गया। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया और कई लोगों को हिरासत में लिया है।
​👇 क्या राजनीतिक मतभेदों में ऐसी हिंसा जायज है? अपनी राय कमेंट्स में दें।
​Hashtags:
#Kamareddy #TelanganaPolitics #BreakingNews #BJPvsCongress #PoliticalViolence #ViralNews #CrimeUpdate #HindiNews #VenkataramanaReddy #CongressLeader
    user_India's Live
    India's Live
    News Anchor Garhwa, Jharkhand•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.