logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाकी पर आस्था का चोला या दबंगई? मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में 'बोल बम' की ड्रेस पहन सिपाहियों ने मचाया उत्पाद, पत्रकार से भी अभद्रता

1 hr ago
user_Dharmendra Kasaudhan
Dharmendra Kasaudhan
Local News Reporter Budhana, Muzaffarnagar•
1 hr ago

खाकी पर आस्था का चोला या दबंगई? मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में 'बोल बम' की ड्रेस पहन सिपाहियों ने मचाया उत्पाद, पत्रकार से भी अभद्रता

More news from Muzaffarnagar and nearby areas
  • खाकी पर आस्था का चोला या दबंगई? मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में 'बोल बम' की ड्रेस पहन सिपाहियों ने मचाया उत्पाद, पत्रकार से भी अभद्रता
    1
    खाकी पर आस्था का चोला या दबंगई? मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में 'बोल बम' की ड्रेस पहन सिपाहियों ने मचाया उत्पाद, पत्रकार से भी अभद्रता
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Budhana, Muzaffarnagar•
    1 hr ago
  • शिव भक्ति आस्था में रंगमय शिव भक्तों में दिखा योगी बाबा का जादू उत्तर प्रदेश में शिव भक्तों ने योगी बाबा की व्यवस्था को देखकर लगाएं जयकारे कहा 2027 में योगी बाबा चाहिए
    1
    शिव भक्ति आस्था में रंगमय शिव भक्तों में दिखा योगी बाबा का जादू
उत्तर प्रदेश में शिव भक्तों ने योगी बाबा की व्यवस्था  को देखकर लगाएं जयकारे कहा 2027 में योगी बाबा चाहिए
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • sadkon ki halat din per din bigadte ja rahi hai jila merath tahsil Sardhana mein
    1
    sadkon ki halat din per din bigadte ja rahi hai jila merath tahsil Sardhana mein
    user_Suraj Jatav
    Suraj Jatav
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर मोहब्बत और भाईचारे की धरती... कांवड़ियों की सेवा कर चौधरी शादाब ने दिया बड़ा संदेश" ‘मुजफ्फरनगर मोहब्बत और भाईचारे की धरती’, कांवड़ियों की सेवा कर शादाब नें दिया बड़ा संदेश मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भाकियू लाल बहादुर शास्त्री ने सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की,जिला अध्यक्ष चौधरी शादाब के नेतृत्व में अहिल्याबाई चौक पर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसी दौरान कांवड़ियों को करीब 100 दर्जन केले, 2 हजार पानी की बोतलें और 1 हजार फ्रूटी वितरित की गईं। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एक हैं और भाईचारे को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में शुक्रवार कों जुम्मे के बाद भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी शादाब के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता अहिल्याबाई चौक पर एकत्रित हुए, जहां कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई तथा फल, पानी की बोतलें और ठंडा जूस वितरित कर उनकी सेवा की गई। चौधरी शादाब ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान करीब 100 दर्जन केले, 2,000 पानी की बोतलें और 1,000 फ्रूटी शिवभक्त कांवड़ियों को वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर मोहब्बत, सद्भाव और भाईचारे की धरती है तथा यह पहचान हमेशा कायम रहेगी। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से अपील की कि समाज में नफरत फैलाने और भाईचारे का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एक हैं और किसी भी कीमत पर आपसी एकता को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन इसी तरह सेवा और भाईचारे के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा कर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। पुष्प वर्षा और फल वितरण के साथ ठंडी फ्रूटी वितरित के इस प्रोग्राम में चौधरी शादाब जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, जिला संगठन मंत्री मुर्सलिन राव, मोहम्मद साहिल जिला मंत्री, मोहम्मद जाबिर खान ग्राम अध्यक्ष, दिलशाद कससार नगर सचिव, दीपक कुमार चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष, इजहार खान जिला सचिव, मोहम्मद सलमान नगर उपाध्यक्ष, मोहम्मद साबिर वार्ड अध्यक्ष, मोहम्मद रफी ग्राम अध्यक्ष मुस्तफाबाद, आतिफ एडवोकेट ग्राम सचिव, शाज़िब खान नगर उपाध्यक्ष, खान, रब्बान त्यागी युवा जिला अध्यक्ष, मोहम्मद शमी के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस पुष्प वर्षा में हिस्सा लिया और शिव भक्त कावड़ियों की सेवा की BYTE = चौधरी शादाब ( जिलाध्यक्ष -भाकियू लाल बहादुर शास्त्री ) BYTE = मोहम्मद शाहिद ( नगर अध्यक्ष -भाकियू लाल बहादुर शास्त्री )
    4
    मुजफ्फरनगर मोहब्बत और भाईचारे की धरती... कांवड़ियों की सेवा कर चौधरी शादाब ने दिया बड़ा संदेश"
‘मुजफ्फरनगर मोहब्बत और भाईचारे की धरती’, कांवड़ियों की सेवा कर शादाब नें दिया बड़ा संदेश 
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भाकियू लाल बहादुर शास्त्री ने सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की,जिला अध्यक्ष चौधरी शादाब के नेतृत्व में अहिल्याबाई चौक पर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसी दौरान कांवड़ियों को करीब 100 दर्जन केले, 2 हजार पानी की बोतलें और 1 हजार फ्रूटी वितरित की गईं। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एक हैं और भाईचारे को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में शुक्रवार कों जुम्मे के बाद भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी शादाब के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता अहिल्याबाई चौक पर एकत्रित हुए, जहां कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई तथा फल, पानी की बोतलें और ठंडा जूस वितरित कर उनकी सेवा की गई।
चौधरी शादाब ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान करीब 100 दर्जन केले, 2,000 पानी की बोतलें और 1,000 फ्रूटी शिवभक्त कांवड़ियों को वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर मोहब्बत, सद्भाव और भाईचारे की धरती है तथा यह पहचान हमेशा कायम रहेगी। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से अपील की कि समाज में नफरत फैलाने और भाईचारे का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एक हैं और किसी भी कीमत पर आपसी एकता को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन इसी तरह सेवा और भाईचारे के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा कर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
पुष्प वर्षा और फल वितरण के साथ ठंडी फ्रूटी वितरित के इस प्रोग्राम में चौधरी शादाब जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, जिला संगठन मंत्री मुर्सलिन राव, मोहम्मद साहिल जिला मंत्री, मोहम्मद जाबिर खान ग्राम अध्यक्ष, दिलशाद कससार नगर सचिव, दीपक कुमार चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष, इजहार खान जिला सचिव, मोहम्मद सलमान नगर उपाध्यक्ष, मोहम्मद साबिर वार्ड अध्यक्ष, मोहम्मद रफी ग्राम अध्यक्ष मुस्तफाबाद, आतिफ एडवोकेट ग्राम सचिव, शाज़िब खान नगर उपाध्यक्ष, खान, रब्बान त्यागी युवा जिला अध्यक्ष, मोहम्मद शमी के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस पुष्प वर्षा में हिस्सा लिया और शिव भक्त कावड़ियों की सेवा की
BYTE = चौधरी शादाब ( जिलाध्यक्ष -भाकियू लाल बहादुर शास्त्री )
BYTE = मोहम्मद शाहिद ( नगर अध्यक्ष -भाकियू लाल बहादुर शास्त्री )
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बागपत में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावितः यमुना हिंडन का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट बागपत में पिछले दो दिनो से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के चलते यमुना और हिंडन नदियो का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में और बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हालांकि, बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खेकड़ा, दोघट और छपरौली मे सड़कों पर भरा पानी बारिश के बाद खेकड़ा कस्बे की सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा दोघट, छपरौली और जिले के कई अन्य क्षेत्रों मे भी जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। एक ओर जहा लगातार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं किसानो के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यमुना-हिंडन का बढ़ा जलस्तर, नदी किनारे न जाने की अपील लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जबकि हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर बागपत में निजी गोताखोरों की तैनाती की गई है और अधिकारी लगातार बाढ चौकियो का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दिन मे भी छाया अंधेरा, हेडलाइट जलाकर निकले वाहन चालक घनी बारिश और आसमान मे छाए काले बादलों के कारण दिन मे भी अंधेरा जैसा माहौल बना रहा। दृश्यता कम होने के चलते वाहन चालक हेडलाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। बारिश के चलते कई स्थानो पर यातायात भी प्रभावित रहा।
    1
    बागपत में लगातार बारिश से जनजीवन
प्रभावितः यमुना हिंडन का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
बागपत में पिछले दो दिनो  से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के चलते यमुना और हिंडन नदियो  का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में और बारिश की संभावना जताई है।
लगातार बारिश के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हालांकि, बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खेकड़ा, दोघट और छपरौली मे सड़कों पर भरा पानी
बारिश के बाद खेकड़ा कस्बे की सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा दोघट, छपरौली और जिले के कई अन्य क्षेत्रों मे  भी जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। एक ओर जहा  लगातार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं किसानो के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यमुना-हिंडन का बढ़ा जलस्तर, नदी किनारे न जाने की अपील
लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर
लगातार बढ़ रहा है, जबकि हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर बागपत में निजी गोताखोरों की तैनाती की गई है और अधिकारी लगातार बाढ  चौकियो  का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
दिन मे  भी छाया अंधेरा, हेडलाइट जलाकर निकले वाहन चालक
घनी बारिश और आसमान मे  छाए काले बादलों के कारण दिन मे  भी अंधेरा जैसा माहौल बना रहा। दृश्यता कम होने के चलते वाहन चालक हेडलाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। बारिश के चलते कई स्थानो  पर यातायात भी प्रभावित रहा।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बारिश से दो मंजिला मकान गिरा: हिम्मतपुर सुजती गांव में लाखों का नुकसान दोघट क्षेत्र के हिम्मतपुर सुजती गांव में लगातार बारिश के कारण गुरुवार शाम एक दो मंजिला मकान ढह गया। यह घटना तब हुई जब क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा, उस वक्त गली से कोई व्यक्ति नही गुजर रहा था, जिससे कोई जनहानि नही हुई। मकान का मलबा गिरने से घर में रखा सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। इस हादसे के कारण लगभग एक घंटे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। ग्राम प्रधान सनुज राठी ने बताया कि यह मकान गांव निवासी इंद्रसेन जैन का है। इंद्रसेन जैन का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। बारिश के कारण मकान का एक कमरा और उसके ऊपर बना बरामदा अचानक गिर गया। पीड़ित परिवार को इस घटना में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मकान गिरने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणो ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। इस मामले मे बड़ौत के एसडीएम बाल कृष्ण सिंह ने जानकारी दी कि घटना की जांच के लिए राजस्व विभाग की एक टीम भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बारिश से दो मंजिला मकान गिरा: हिम्मतपुर सुजती गांव में लाखों का नुकसान
दोघट क्षेत्र के हिम्मतपुर सुजती गांव में लगातार बारिश के कारण गुरुवार शाम एक दो मंजिला मकान ढह गया। यह घटना तब हुई जब क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा, उस वक्त गली से कोई व्यक्ति नही गुजर रहा था, जिससे कोई जनहानि नही  हुई।
मकान का मलबा गिरने से घर में रखा सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। इस हादसे के कारण लगभग एक घंटे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही।
ग्राम प्रधान सनुज राठी ने बताया कि यह मकान गांव निवासी इंद्रसेन जैन का है। इंद्रसेन जैन का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। बारिश के कारण मकान का एक कमरा और उसके ऊपर बना बरामदा अचानक गिर गया।
पीड़ित परिवार को इस घटना में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मकान गिरने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणो  ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
इस मामले मे  बड़ौत के एसडीएम बाल कृष्ण सिंह ने जानकारी दी कि घटना की जांच के लिए राजस्व विभाग की एक टीम भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.