logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*राज्य सूचना आयुक्त ने की आरटीआई मामलों की समीक्षा, जनसूचना अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश* उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त श्री पदुम नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में आज स्थानीय निरीक्षण भवन (डाक बंगला) में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित अपीलों/शिकायतों की गहन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम। समीक्षा बैठक मे माननीय राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार नागरिक सशक्तिकरण का एक अत्यंत प्रभावशाली माध्यम है, जिसे 'सिक्स इन वन' की संज्ञा भी दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिनियम के अंतर्गत मांगी गई सूचनाएं निर्धारित 30 कार्यदिवस के भीतर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सूचना प्राप्त न होने या असंतोषजनक उत्तर की स्थिति में आवेदक प्रथम अपील और तत्पश्चात द्वितीय अपील की शरण ले सकता है। अंततः समाधान न होने पर प्रकरण आयोग के समक्ष प्रस्तुत होता है। श्री द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों को भ्रमित करने के बजाय तथ्यों पर आधारित और गुणवत्तापूर्ण उत्तर समय सीमा के भीतर प्रेषित किए जाएं। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री चंद्रशेखर ने अवगत कराया कि वर्तमान में जनपद के विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 64 प्रकरण राज्य सूचना आयोग में लंबित हैं, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पटल सहायकों एवं अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त श्री पदुम नारायण द्विवेदी जी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा.) श्री चंद्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह, डीसी मनरेगा श्री डी.एन. पाण्डेय, अपर उप जिलाधिकारी श्री अजय यादव सहित जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के जनसूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*राज्य सूचना आयुक्त ने की आरटीआई मामलों की समीक्षा, जनसूचना अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश* उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त श्री पदुम नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में आज स्थानीय निरीक्षण भवन (डाक बंगला) में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित अपीलों/शिकायतों की गहन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम। समीक्षा बैठक मे माननीय राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार नागरिक सशक्तिकरण का एक अत्यंत प्रभावशाली माध्यम है, जिसे 'सिक्स इन वन' की संज्ञा भी दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिनियम के अंतर्गत मांगी गई सूचनाएं निर्धारित 30 कार्यदिवस के भीतर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सूचना प्राप्त न होने या असंतोषजनक उत्तर की स्थिति में आवेदक प्रथम अपील और तत्पश्चात द्वितीय अपील की शरण ले सकता है। अंततः समाधान न होने पर प्रकरण आयोग के समक्ष प्रस्तुत होता है। श्री द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों को भ्रमित करने के बजाय तथ्यों पर आधारित और गुणवत्तापूर्ण उत्तर समय सीमा के भीतर प्रेषित किए जाएं। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री चंद्रशेखर ने अवगत कराया कि वर्तमान में जनपद के विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 64 प्रकरण राज्य सूचना आयोग में लंबित हैं, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पटल सहायकों एवं अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त श्री पदुम नारायण द्विवेदी जी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा.) श्री चंद्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह, डीसी मनरेगा श्री डी.एन. पाण्डेय, अपर उप जिलाधिकारी श्री अजय यादव सहित जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के जनसूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #चित्रकूट के मानिकपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय करौहा में कई दिनों से समरसेबल बोर खराब होने के कारण छात्र-छात्राएं पेय जल समस्या से जूझ रहे हैं। स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणधीर सिंह ने बताया कि बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें घर से पानी लाना पड़ता है या दूर जाकर पानी पीना पड़ता है। Chitrakoot DM DM Chitrakoot Bsa Chitrakoot
    1
    #चित्रकूट के मानिकपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय करौहा में कई दिनों से समरसेबल बोर खराब होने के कारण छात्र-छात्राएं पेय जल समस्या से जूझ रहे हैं। स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणधीर सिंह ने बताया कि बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें घर से पानी लाना पड़ता है या दूर जाकर पानी पीना पड़ता है। Chitrakoot DM DM Chitrakoot Bsa Chitrakoot
    user_चित्रकूट न्यूज लाइव
    चित्रकूट न्यूज लाइव
    मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चित्रकूट रैपुरा थाना क्षेत्र के देऊंधा गांव में ग्राम प्रधान के भाई द्वारा खेलवाया जा रहा नाल बंद जुआ मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र के देऊंधा गांव का है जहां गांव में ही ग्राम प्रधान के डेरा में जुए की फड़ धड़ल्ले से चल रही है नाम न उजागर करने की शर्त पर ग्रामीण ने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान के भाई रोहित पांडे द्वारा अपने खेतों में बने डेरा में 3 वर्षों से लगातार नाल बंद जुआ खेलवाया जा रहा है जिसकी जद में युवा पीढ़ी आ रही है और जिससे क्षेत्र में तरह-तरह के अपराध बढ़ रहे हैं बताया जा रहा है कि वर्तमान ग्राम प्रधान की दबंगई के बल पर धड़ल्ले से हुए की फड़ सजती है आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से युवाओं द्वारा जुआ खेला जा रहा है
    1
    चित्रकूट रैपुरा थाना क्षेत्र के देऊंधा गांव में ग्राम प्रधान के भाई द्वारा खेलवाया जा रहा नाल बंद जुआ                         मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा  थाना क्षेत्र के देऊंधा गांव का है जहां गांव में ही ग्राम प्रधान के डेरा में जुए की फड़ धड़ल्ले से चल रही है नाम न उजागर करने  की शर्त पर ग्रामीण ने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान के भाई रोहित पांडे द्वारा अपने खेतों में बने डेरा में 3 वर्षों से लगातार नाल बंद जुआ खेलवाया जा रहा है जिसकी जद में युवा पीढ़ी आ रही है और जिससे क्षेत्र में तरह-तरह के अपराध बढ़ रहे हैं बताया जा रहा है कि वर्तमान ग्राम प्रधान की दबंगई के बल पर धड़ल्ले से हुए की फड़  सजती है  आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से युवाओं द्वारा जुआ खेला जा रहा है
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन परंपरा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। किन्नर अखाड़ा ने किन्नर समुदाय से नए शंकराचार्य के ऐलान की घोषणा कर दी है। यह शंकराचार्य पुष्कर पीठ से घोषित किए जाएंगे। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजयदास ने स्पष्ट किया है कि महाशिवरात्रि के दिन वैदिक परंपराओं के अनुसार विधिवत पट्टाभिषेक संस्कार संपन्न होगा। 🔥 भोपाल में होगा भव्य पट्टाभिषेक 🔥 महाशिवरात्रि के दिन भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से पट्टाभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस दौरान देशभर से संत, साधु और किन्नर समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 🕉️ 250 किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी 🕉️ पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम और ईसाई धर्म में जा चुके 250 किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी कराई जाएगी। किन्नर अखाड़े का दावा है कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में देशभर में यह अभियान तेज़ किया जाएगा। ⚡ चार पीठों के बाद नया ऐलान ⚡ आदिगुरु आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों के बाद अब किन्नर अखाड़े ने अलग शंकराचार्य पीठ स्थापित करने का ऐलान कर दिया है। घोषित होने वाले नए शंकराचार्य किन्नर समाज को सनातन धर्म से जोड़ने की देशव्यापी मुहिम का नेतृत्व करेंगे
    1
    प्रयागराज।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन परंपरा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। किन्नर अखाड़ा ने किन्नर समुदाय से नए शंकराचार्य के ऐलान की घोषणा कर दी है। यह शंकराचार्य पुष्कर पीठ से घोषित किए जाएंगे।
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजयदास ने स्पष्ट किया है कि महाशिवरात्रि के दिन वैदिक परंपराओं के अनुसार विधिवत पट्टाभिषेक संस्कार संपन्न होगा।
🔥 भोपाल में होगा भव्य पट्टाभिषेक 🔥
महाशिवरात्रि के दिन भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से पट्टाभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस दौरान देशभर से संत, साधु और किन्नर समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
🕉️ 250 किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी 🕉️
पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम और ईसाई धर्म में जा चुके 250 किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी कराई जाएगी। किन्नर अखाड़े का दावा है कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में देशभर में यह अभियान तेज़ किया जाएगा।
⚡ चार पीठों के बाद नया ऐलान ⚡
आदिगुरु आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों के बाद अब किन्नर अखाड़े ने अलग शंकराचार्य पीठ स्थापित करने का ऐलान कर दिया है। घोषित होने वाले नए शंकराचार्य किन्नर समाज को सनातन धर्म से जोड़ने की देशव्यापी मुहिम का नेतृत्व करेंगे
    user_RAJ BAHADUR SINGH
    RAJ BAHADUR SINGH
    Local News Reporter मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कौशांबी न्यूज
    1
    कौशांबी न्यूज
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • विश्व समाज कल्याण समिति विश्वा राज्य किसान महासंघ रायपुर कर्चुलियान की नेतृत्व में किसानों से अनाज खरीद जाएगा और किसानों से अनाज उनके क्षेत्र में कैंप लगाकर खरीदा जाएगा उचित मूल्य पर और साथ ही आमदनी बढ़ाने के लिए जड़ी बूटी आज की खेती करने का प्रस्ताव है जिसमें अश्वगंधा शतावर जाता मासी और अफीम की खेती करने की प्रस्ताव जिससे शासन से अनुमति लेकर किसानों को अफीम की खेती कराई जाएगी और उससे अधिक ज्यादा ज्यादा लाभ प्राप्त होगा इसके लिए समाज किसान भाइयों से अनुरोध इसमें किसान महासंघ से जुड़े और इसमें पूर्ण तन मन धन से सहयोग प्रदान करें राधे-राधे अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 998182 6693 विश्व राज मिशन
    1
    विश्व समाज कल्याण समिति विश्वा राज्य किसान महासंघ रायपुर कर्चुलियान की नेतृत्व में किसानों से अनाज खरीद जाएगा और किसानों से अनाज उनके क्षेत्र में कैंप लगाकर खरीदा जाएगा उचित मूल्य पर और साथ ही आमदनी बढ़ाने के लिए जड़ी बूटी आज की खेती करने का प्रस्ताव है जिसमें अश्वगंधा शतावर जाता मासी और अफीम की खेती करने की प्रस्ताव जिससे शासन से अनुमति लेकर किसानों को अफीम की खेती कराई जाएगी और उससे अधिक ज्यादा ज्यादा लाभ प्राप्त होगा इसके लिए समाज किसान भाइयों से अनुरोध इसमें किसान महासंघ से जुड़े और इसमें पूर्ण तन मन धन से सहयोग प्रदान करें राधे-राधे अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 998182 6693 विश्व राज मिशन
    user_Rajkumar vishwaraj
    Rajkumar vishwaraj
    Raipur - Karchuliyan, Rewa•
    1 hr ago
  • बेकसूर पत्रकार को जेल भेजने पर तीसरे दिन भी पत्रकारों ने दिया धरना,एसडीएम आकाश सिंह को सौंपा ज्ञापन तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी... संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पत्रकार इस्तियाक अहमद को कथित रूप से राजनीतिक कारणों से जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने एकजुट होकर शनिवार को तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शनिवार को एसडीएम आकाश सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार इश्तियाक अहमद एवं उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि राकेश चौधरी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जबकि घटना के समय पत्रकार मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पत्रकार को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार पर बिना ठोस साक्ष्य व गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के पत्रकार ने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे दबाने या डराने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम आकाश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, संरक्षक रमेश चंद्र अकेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी के नेता, किसान यूनियन नेता सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ, समाजसेवी धनराज सिंह सहित प्रेस क्लब संरक्षक रमेश चंद्र अकेला , अध्यक्ष बृजेश गौतम , अली मुक्तजा , जिया रिजवी , अशोक विश्वकर्मा, अली अहमद , इंतजार रिजवी, डीएस यादव , राम किशन , प्रसिद्ध मिश्रा, सुनील साहू, बलराम साहू,सिराथू अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य , रवि अग्रहरि , आबिद हुसैन , बाकर हुसैन , अनिरुद्ध पांडेय , अभिसार भारतीय , अखिलेश गौतम , संदीप पाल , मनोज मौर्य , राम विलास पटेल , शिव शंकर मोदनवाल, दिलशाद अहमद, अनुराधा यादव , रवि केसरवानी , अशोक केसरवानी , पंकज केसरवानी , राजकुमार , चंद्रशेखर , चंद्रिका प्रसाद , आर्या शुक्ला , संतलाल मौर्य , तालिब, जाहिद ,आशीष चक सहित बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे ।
    1
    बेकसूर पत्रकार को जेल भेजने पर तीसरे दिन भी पत्रकारों ने दिया धरना,एसडीएम आकाश सिंह को सौंपा ज्ञापन
तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
कौशाम्बी... संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पत्रकार इस्तियाक अहमद को कथित रूप से राजनीतिक कारणों से जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने एकजुट होकर शनिवार को तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शनिवार को एसडीएम आकाश सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार इश्तियाक अहमद एवं उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि राकेश चौधरी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जबकि घटना के समय पत्रकार मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पत्रकार को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार पर बिना ठोस साक्ष्य व गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के पत्रकार ने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे दबाने या डराने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम आकाश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, संरक्षक रमेश चंद्र अकेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी के नेता, किसान यूनियन नेता सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ, समाजसेवी धनराज सिंह सहित प्रेस क्लब संरक्षक रमेश चंद्र अकेला , अध्यक्ष बृजेश गौतम , अली मुक्तजा , जिया रिजवी , अशोक विश्वकर्मा,  अली अहमद , इंतजार रिजवी, डीएस यादव , राम किशन , प्रसिद्ध मिश्रा, सुनील साहू, बलराम साहू,सिराथू अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य , रवि अग्रहरि , आबिद हुसैन , बाकर हुसैन , अनिरुद्ध पांडेय , अभिसार भारतीय , अखिलेश गौतम , संदीप पाल , मनोज मौर्य , राम विलास पटेल , शिव शंकर मोदनवाल, दिलशाद अहमद, अनुराधा यादव , रवि केसरवानी , अशोक केसरवानी , पंकज केसरवानी , राजकुमार , चंद्रशेखर  , चंद्रिका प्रसाद , आर्या शुक्ला , संतलाल मौर्य , तालिब, जाहिद ,आशीष चक सहित बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे ।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    14 hrs ago
  • *प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस* *डॉग स्क्वॉयड, एलआईयू की संयुक्त टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत न्यायालय परिसर की चैकिंग की गयी* आज दिनाँक-14.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह के निर्देशन में प्रभारी एलआईयू श्री नागेन्द्र भूषण पाण्डेय के मार्गदर्शन में न्यायालय सुरक्षा प्रभारी उपस्थिति में डॉग स्क्वायड एवं एलआईयू चित्रकूट की संयुक्त टीम द्वारा सुरक्षा सतर्कता के दृष्टिगत न्यायलय परिसर,कोर्ट चैम्बर्स व लॉकप में संदिग्ध वस्तुओं/व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।
    1
    *प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*डॉग स्क्वॉयड, एलआईयू की संयुक्त टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत न्यायालय परिसर की चैकिंग की गयी*
आज दिनाँक-14.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह के निर्देशन में प्रभारी एलआईयू श्री नागेन्द्र भूषण पाण्डेय के मार्गदर्शन में न्यायालय सुरक्षा प्रभारी उपस्थिति में डॉग स्क्वायड एवं एलआईयू चित्रकूट की संयुक्त टीम द्वारा सुरक्षा सतर्कता के दृष्टिगत न्यायलय परिसर,कोर्ट चैम्बर्स व लॉकप में संदिग्ध वस्तुओं/व्यक्तियों की सघन  चेकिंग की गई।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा कानून को कमजोर करने के भाजपा सरकार के प्रयासों के खिलाफ संग्राम शुरू कर दिया है। पार्टी ने 3 जनवरी से ही पूरे देश में मनरेगा बचाओं संग्राम की शुरुआत की है, जिसमें गांधीवादी तरीके से इस संवेदनहीन बदलाव का विरोध किया जा रहा है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि मनरेगा कानून को कमजोर करना संघीय ढांचे को कमजोर करने का एक कुत्सित प्रयास है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून गरीबों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी है, जिसे कमजोर नहीं किया जा सकता। पार्टी ने 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव का आयोजन किया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मनरेगा कानून को बचाने के लिए अपनी आवाज उठाएंगे। पार्टी के नेताओं ने कहा कि मनरेगा कानून को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरुप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
    1
    कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा कानून को कमजोर करने के भाजपा सरकार के प्रयासों के खिलाफ संग्राम शुरू कर दिया है। पार्टी ने 3 जनवरी से ही पूरे देश में मनरेगा बचाओं संग्राम की शुरुआत की है, जिसमें गांधीवादी तरीके से इस संवेदनहीन बदलाव का विरोध किया जा रहा है।
पार्टी के नेताओं ने कहा कि मनरेगा कानून को कमजोर करना संघीय ढांचे को कमजोर करने का एक कुत्सित प्रयास है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून गरीबों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी है, जिसे कमजोर नहीं किया जा सकता।
पार्टी ने 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव का आयोजन किया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मनरेगा कानून को बचाने के लिए अपनी आवाज उठाएंगे।
पार्टी के नेताओं ने कहा कि मनरेगा कानून को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरुप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
    user_चित्रकूट न्यूज लाइव
    चित्रकूट न्यूज लाइव
    मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कौशाम्बी न्यूज
    1
    कौशाम्बी न्यूज
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.