Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ai अंधविश्वास को घटाएगा या और बढ़ाएगा ,सुनें विकास दिव्याकृति जी को आज के भाग दौड़ भरे समय मे ai ने बहुत कम समय मे मानव जीवन पर अपनी अच्छी पकड़ बना ली है वहीं ai के प्रभाव को श्री विकास दिव्याकृति जी ने प्रकाश डाला है सुनें,देखें
Hemraj Bhardwaj
Ai अंधविश्वास को घटाएगा या और बढ़ाएगा ,सुनें विकास दिव्याकृति जी को आज के भाग दौड़ भरे समय मे ai ने बहुत कम समय मे मानव जीवन पर अपनी अच्छी पकड़ बना ली है वहीं ai के प्रभाव को श्री विकास दिव्याकृति जी ने प्रकाश डाला है सुनें,देखें
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 11 सितंबर दोपहर 2 बजे UFBU के आह्वान पर आज शुक्रवार को कांकेर में,राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों ने,पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व SBI Officer Association के क्षेत्रीय सचिव,दिनेश मंडावी एवं SBI Award Union के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया। बैंककर्मियों ने I B A और केंद्र सरकार के खिलाफ,नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा, P L I में भेदभाव समाप्त करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे केंद्र व,राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। हड़ताल के चलते जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदर्शन में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।1
- गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, पंचायत सचिव से कथित मारपीट का आरोप गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, पंचायत सचिव से कथित मारपीट का आरोप भानुप्रतापपुर ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों ने भानुप्रतापपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।*1
- जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने तीज महोत्सव और गणेश चतुर्थी की बधाई दी। जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने तीज महोत्सव और गणेश चतुर्थी की बधाई दी।1
- जगदलपुर नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.414 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार जगदलपुर नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.414 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार1
- नेतानार में विकास के साथ आजीविका की नई राह आदर्श ग्राम नेतानार में विकास की रफ्तार को नई दिशा देने के लिए प्रशासन ने अब मूलभूत सुविधाओं के साथ ग्रामीण नेतानार में विकास के साथ आजीविका की नई राह जगदलपुर --बस्तर के आदर्श ग्राम नेतानार में अब विकास के साथ ग्रामीणों की आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने नेतानार पहुंचकर स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी और बांस आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। वहीं महिलाओं के हुनर को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने की पहल पर भी जोर दिया गया। आदर्श ग्राम नेतानार में विकास की रफ्तार को नई दिशा देने के लिए प्रशासन ने अब मूलभूत सुविधाओं के साथ ग्रामीण आजीविका को प्राथमिकता दी है। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने अधिकारियों के साथ नेतानार पहुंचकर प्राथमिक और माध्यमिक शाला, बालक छात्रावास, उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेद औषधालय और उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और ग्रामीणों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि आदर्श ग्राम की पहचान सिर्फ सड़क, भवन और दूसरी सुविधाओं से नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से होती है।4
- बगदेही में पानी भरे बेस पर नाली निर्माण, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल डेढ़ फीट पानी के बीच जारी निर्माण ने खोली जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली की पोल, ग्रामीणों ने ठेकेदार और इंजीनियर पर उठाए सवाल धमतरी। जिले के कुरूद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगदेही में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। निर्माण स्थल पर करीब डेढ़ फीट पानी भरा होने के बावजूद नाली निर्माण का काम जारी रहने से निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब नाली के बेस में ही पानी भरा हुआ है, तो ऐसे हालात में किया जा रहा निर्माण आखिर कितने समय तक टिक पाएगा? मौके की तस्वीर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाली है। सामान्य तौर पर मजबूत और टिकाऊ निर्माण के लिए बेस की स्थिति, जल निकासी और निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। लेकिन बगदेही में पानी से भरे बेस के बीच निर्माण कार्य कराया जाना ठेकेदार की कार्यप्रणाली के साथ-साथ निर्माण की निगरानी कर रहे इंजीनियर और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति पर जिम्मेदार अधिकारी मौके पर कितना निरीक्षण कर रहे हैं, यह जांच का विषय है। यदि निर्माण से पहले बेस की स्थिति का तकनीकी परीक्षण किया गया था, तो पानी भरे स्थान पर काम शुरू करने की अनुमति कैसे मिली? और यदि बिना उचित निरीक्षण के काम आगे बढ़ाया जा रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है? ठेकेदार के साथ इंजीनियर भी सवालों के घेरे में ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच के बाद ही भुगतान किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि केवल नाली बना देना विकास कार्य नहीं है, बल्कि निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यदि अभी से निर्माण में लापरवाही बरती गई तो आने वाले समय में नाली टूटने या धंसने की स्थिति में सरकारी राशि की दोबारा बर्बादी हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस निर्माण कार्य की निगरानी इंजीनियर और संबंधित विभागीय अधिकारी कर रहे हैं, वहां पानी भरे बेस में काम कैसे शुरू हुआ? क्या मौके पर तकनीकी निरीक्षण किया गया? क्या निर्माण की गुणवत्ता की जांच की जा रही है? और क्या ठेकेदार को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए गए हैं? ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने, निर्माण स्थल का तकनीकी निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण कराने तथा लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार एवं जिम्मेदार निगरानी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि पानी भरे बेस पर नाली निर्माण की इस तस्वीर को जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता से लेते हैं या फिर सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी महज कागजों तक सीमित रह जाती है।2
- कोंडागांव: स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था पर प्रशासन का फोकस कोंडागांव जिले में प्रभारी सचिव बसव राजू एस ने फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं गांधी वार्ड स्थित पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, प्रसव व्यवस्था और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए। वहीं पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी ली। पीएमश्री विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।1
- धमतरी के लटियारा में सिस्टम की बदहाल तस्वीर, खाट पर मरीज और कंधों पर जिंदगी—उफनते डूमर नाले को जान जोखिम में डालकर पार कराते ग्रामीण धमतरी। जिले में आफत की बारिश के बीच सिस्टम की बदहाल तस्वीर सामने आई है... वनांचल क्षेत्र के लटियारा गांव में उफनते डूमर नाले ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं......तबीयत बिगड़ने पर गांव के गोपेश पटेल को अस्पताल पहुंचाना था.....लेकिन रास्ते में उफनता नाला मौत का खतरा बनकर खड़ा था... ऐसे में ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर लिटाया और कंधों पर उठाकर तेज बहाव वाले नाले को पार कराया.....तस्वीरें बताने के लिए काफी हैं कि यहां सड़क-पुल की सुविधा कितनी जरूरी है... ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से डूमर नाले पर पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ.....बारिश में यही नाला स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के लिए जानलेवा चुनौती बन जाता है... शादी-ब्याह हो या इलाज के लिए अस्पताल जाना, हर जरूरत के लिए ग्रामीणों को जोखिम उठाना पड़ता है.....प्रशासन लोगों से उफनते नदी-नालों से दूर रहने की अपील कर रहा है... लेकिन सवाल यही है कि जब बीमारी और आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने का रास्ता ही उफनते नाले से होकर जाता हो, तो ग्रामीण आखिर जाएं तो जाएं कहां?3
- दंतेवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..... दंतेवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि घटना किसी को बताने पर आरोपी ने पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना दंतेवाड़ा में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।2